उपभोक्ता कांग्रेस युवा प्रकोष्ठ के सांचौर व चितलवाना ब्लॉक अध्यक्ष नियुक्त

जालौर। उपभोक्ता कांग्रेस (Congress)युवा प्रकोष्ठ जालोर (Jalore) ने जिला कार्यकारिणी का विस्तार करते हुए चितलवाना और सांचौर को ब्लॉक अध्यक्ष पर नियुक्त किया है।

जालोर जिलाध्यक्ष कानाराम सिंघल ने बताया कि जिला कार्यकारिणी का विस्तार किया गया है। जिसमें सांचौर तहसील से करमीराम देवासी सांचैर व चितलवाना तहसील से ब्लॉक अध्यक्ष विजय कुमार माली को नियुक्त किया गया है।

ब्लॉक अध्यक्ष करमीराम देवासी ने बताया कि उपभोक्ता कांग्रेस युवा प्रकोष्ठ एक कांग्रेस को समर्पित अग्रिम संगठन है।

पार्टी कार्यकर्ताओं में खुशी की लहर

ब्लॉक अध्यक्ष की नियुक्ति पर स्थानीय कांग्रेस पार्टी के कार्यकर्ताओं में खुशी की लहर है। इनकी और से जिलाध्यक्ष का आभार जताया गया। उन्होने बताया कि जल्दी ही उपभोक्ता कांग्रेस युवा प्रकोष्ठ सांचैर एंव चितलवाना तहसील की कार्यकारिणी का विस्तार किया जाएगा।

271550 whatsapp image 2020 10 02 at 70120 pm 1

 

271551 whatsapp image 2020 10 02 at 70120 pm

 

 

 

 

Leave a Comment