बीकानेर। अंन्तर्राष्ट्रीय महिला दिवस (international women’s day ) के अवसर पर युवा भारत संस्थान बीकानेर एवं पूर्वा इंटरनेशन के संयुक्त तत्वावधान में संगोष्ठी हौसलों की उडान- हूनर के साथ कार्यक्रम का अयोजन संस्थान कार्यालय में किया गया।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि पूर्व युआईटी चैयरमैन महावीर रांका एवं कार्यक्रम की अध्यक्षता महिला कांग्रेस अध्यक्ष श्रीमती सुनीता गौड ने की।
शहर जिला महिला कांग्रेस अध्यक्ष सुनीता गौड़ ने कहा कि महिलाएं आज किसी क्षेत्र में पीछे नही है जरूरत है तो उनकी राजनीति में पूर्ण भूमिका की। लोकसभा और विधानसभा में महिलाओं को 33 प्रतिशत आरक्षण लागू किया जावे। केंद्र सरकार इसपर विशेष बैठक बुलाकर महिलाओ को अधिकार दे। तभी महिलाएं अपने अधिकारों की लड़ाई लड़ सकेगी। हमारी महिला शक्ति ने अपनी प्रतिभा से सिद्ध कर दिया है कि वे हर प्रकार की चुनौतियों का मजबूती से सामना कर सकती हैं। वे आज हर क्षेत्र में तेजी से आगे बढ़ रही हैं और देश-प्रदेश का नाम रोशन कर रही हैं।
महावीर रांका ने कहा कि महिलाओं को पूरूष के बराबरी के अधिकार के बारे में बाते बहुत हो चुकी है लेकिन इसका सही में क्रियान्वयन नहीं हो रहा है इसके लिए समाज में जागरूकता लाने के लिए स्वयसेवी संगठनों की भुमिका की बहुत बडी आवश्यकता होगी।
संस्थान सदस्य इदू पाण्डेय ने उपस्थित सदस्यों को स्वागत किया। इस अवसर पर सांस्कतिक कार्यक्रम का भी आयोजन किया गया।
युवा भारत के सचिव दिनेेश पानडे अवसर पर संस्थान के कार्यक्रताओं के साथ रमेश सैनी, पूर्व पार्षद राजेन्द्र शर्मा, षंकर जी राजपूराहित, तेजाराम राव, धनश्याम रामावत, पवन सुराणा, पूर्वा इंन्टरनेश्न के मनोज सिंह शेखावत, शारदा, योगराज चैहान, सरस्वती, सध्ंया त्रिवेदी, मनीष राजपुरोहित, डूंगर काॅलेज की प्रोफेसर दीप्ती श्रीवास्तव,किशोर न्याय बोर्ड की सदस्य श्रीमती किरण गौड सहित अनेक सामाजिक कार्यकर्ता उपस्थित थे।
