Tokyo Olympics : भारतीय हॉकी टीम ने रचा इतिहास, ओलंपिक में 41 साल बाद जीता मेडल

नई दिल्ली। ओलंपिक में भारतीय हॉकी टीम (Indian Hockey Team) ने 41 साल बाद ब्रॉंज मेडल (bronze medal) जीतकर इतिहास रच दिया। भारत को ओलंपिक में आखिरी पदक मॉस्कों में 1980 में मिला था। हॉकी टीम ने जर्मनी को 5-4 से हराकर ब्रॉंज मेडल अपने नाम किया।

जीत के बाद भारतीय हॉकी टीम के कप्तान मनप्रीत सिंह ने कहा कि टोक्यो ओलंपिक में खिलाड़ियों ने बुहत कड़ी मेहनत की है। इसके लिए वे मेडल डिजर्व करते है। इस खुशी को जाहिर करने के लिए मेरे पास शब्द नही है।

प्रधानमंत्री (PM) नरेंद्र मोदी (Narendra Modi) ने भारतीय हॉकी टीम (Hockey Team) को ओलंपिक में ब्रांज मेडल जीतने पर बधाई देते हुए कहा कि ये एक ऐतिहासिक दिन है। ये दिन भारतीय के जेहन में हमेशा मौजूद रहेगा। टीम इंडिया को ब्रांज मेडल घर लाने पर बधाई।

उन्होने हमारे देश के युवाओं (Youth) को नई उम्मीद दी है। भारत को अपनी हॉकी टीम पर गर्व है।

More News : Indian hockey team, tokyo, tokyo olympic, hockey team, team india, Olympic 2020, ओलंपिक, भारतीय हॉकी टीम, टोक्यो ओलंपिक,