सीएम योगी ने जताया कार्यकर्ताओं का आभार, जोश के साथ होश बनाए रखना होगा

Assembly Election Results 2022 : लखनऊ। यूपी के सीएम (Yogi Adityanath) योगी आदित्यनाथ ने कहा कि ”सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास और सबके प्रयास के इस मंत्र को अंगीकार करते हुए निरंतर आगे बढ़ना होगा।” सीएम योगी यूपी चुनाव में भारतीय जनता पार्टी को प्रचंड बहुमत के बाद पार्टी कार्यालय में कार्यकर्ताओं को संबोधित कर रहे थे।

उन्होने कहा कि यह प्रचंड बहुमत भाजपा के राष्ट्रवाद, विकास और सुसाशन के मॉडल को यूपी की 25 करोड़ जनता का आर्शीवाद है।

यह जीत कार्यकर्ताओं की जीत है। इसके लिए सभी कार्यकर्ताओं का आभार जताया। हमें जनता की आकांक्षाओं के अनुरुप एक बार फिर अपने आपको साबित करना होगा।

Assembly Election Results 2022 : यूपी चुनाव में भाजपा

उतर प्रदेश की 18वीं विधानसभा चुनाव के लिए मतगणना अभी जारी है। यूपी चुनाव में भाजपा ने 273 सीटों पर बढ़त बना ली है। जबकि समाजवादी पार्टी ने 125 सीटों पर सिमट गई। सपा को 125, ब​हुजन समाज पार्टी को एक, कांग्रेस को 2, अन्य 2 पर सिमट गए।इस चुनाव में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ 1,02,399 मतों के अंतर से चुनाव जीत गए है। वहीं पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने करहल सीट से जुनाव जीत गए है।

Assembly Election Results 2022 : यूपी चुनाव में भाजपा को बहुमत, कार्यकर्ताओं का जश्न शुरु

More News : Yogi Adityanath, Assembly Election, Assembly Election Results 2022