Skip to content

Hello Rajasthan

  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • News
  • Article
  • Dharma-Karma
    • Astrology
  • Web-Stories
kanhaiya lal murder,udaipur kanhaiya lal murder,udaipur hindu tailor murdered, , Udaipur Tailor Kanhaiya Lal Murder : Many organization submitted memorandum For Demand to arrest killers Udaipur,Udaipur tailor murder, Udaipur Tailor Kanhaiya Lal Murder case , Udaipur Tailor Kanhaiya Lal, Kanhaiya Lal, India, India news, India news today, Today news, Google news, Breaking news,Udaipur Tailor News,udaipur kanhaiya lal,udaipur,rajasthan,kanhaiya lal,dgp ml lather,

उदयपुर : मुख्यमंत्री ने कन्हैयालाल के घर पहुंचकर दी श्रद्धांजलि, पत्नी को दिया 50 लाख रुपये का चैक

June 30, 2022 by Team Hello Rajasthan

Udaipur Tailor Kanhaiya Lal Murder : उदयपुर। मुख्यमंत्री (CM Ashok Gehlot) अशोक गहलोत ने उदयपुर में हुए जघन्य हत्याकांड में दिवंगत कन्हैयालाल तेली (Kanhaiya Lal ) के घर पहुंचकर उन्हें श्रद्धांजलि दी और परिजनों से मिलकर ढांढस बंधाया।

श्री गहलोत ने कन्हैयालाल की तस्वीर पर पुष्पांजलि अर्पित की और शोकाकुल परिजनों से मिलकर उनका ढांढस बंधाया। उन्होंने उनके पुत्रों यश और तरूण को सांत्वना दी।

उन्होंने कहा कि दुःख की इस घड़ी में सरकार आपके साथ है।

kanhaiya lal murder,udaipur kanhaiya lal murder,udaipur hindu tailor murdered, , Udaipur Tailor Kanhaiya Lal Murder : Many organization submitted memorandum For Demand to arrest killers Udaipur,Udaipur tailor murder, Udaipur Tailor Kanhaiya Lal Murder case , Udaipur Tailor Kanhaiya Lal, Kanhaiya Lal, India, India news, India news today, Today news, Google news, Breaking news,Udaipur Tailor News,udaipur kanhaiya lal,udaipur,rajasthan,kanhaiya lal,dgp ml lather,
CM Ashok Gehlot meets Udaipur Tailor Kanhaiya Lal Family

उन्होंने कन्हैयालाल की पत्नी जशोदा से बात की और परिवारजनों को भरोसा दिलाया कि इस घटना में राज्य सरकार (Rajasthan Government) पूरी तरह सुनिश्चित करेगी कि पीड़ित परिवार को त्वरित न्याय मिले और अपराधियों को कठोरतम दंड मिले। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार इसके लिए प्रतिबद्ध है।

kanhaiya lal murder,udaipur kanhaiya lal murder,udaipur hindu tailor murdered, , Udaipur Tailor Kanhaiya Lal Murder : Many organization submitted memorandum For Demand to arrest killers Udaipur,Udaipur tailor murder, Udaipur Tailor Kanhaiya Lal Murder case , Udaipur Tailor Kanhaiya Lal, Kanhaiya Lal, India, India news, India news today, Today news, Google news, Breaking news,Udaipur Tailor News,udaipur kanhaiya lal,udaipur,rajasthan,kanhaiya lal,dgp ml lather,
CM Ashok Gehlot meets Udaipur Tailor Kanhaiya Lal Family

इस अवसर पर मुख्यमंत्री के निर्देश पर गृह राज्य मंत्री राजेन्द्र यादव ने जशोदा साहू को राज्य सरकार की ओर से 50 लाख रुपये की सहायता राशि का चैक प्रदान किया।

Table of Contents

Toggle
  • आरोपियों को नहीं बख्शा जाएगा
  • मुख्यमंत्री ने एमबी चिकित्सालय पहुंचकर घायल की कुशलक्षेम पूछी

आरोपियों को नहीं बख्शा जाएगा

श्री गहलोत ने इस दौरान मीडिया से बातचीत में कहा कि दोनाें आरोपियों को पुलिस द्वारा कस्टडी में लेकर उच्च स्तरीय जांच की जा रही है। आरोपियों के तार आंतकी संगठनों से जुड़ने की भी पुष्टि हुई है। किसी भी हाल में आरोपियों को बख्शा नहीं जाएगा व कड़ी से कड़ी सजा दिलाई जाएगी।

उन्होंने कहा कि उदयपुर में घटना में मुकदमा यू.ए.पी.ए. के तहत दर्ज किया गया है। इसलिए अब आगे की जांच एन.आई.ए. द्वारा की जाएगी, जिसमें राजस्थान एंटी टेररिस्ट स्क्वॉड अपना पूर्ण सहयोग करेगी। श्री गहलोत ने प्रदेशवासियों और सभी पक्षों से शांति बनाएं रखने की भी अपील की।

kanhaiya lal murder,udaipur kanhaiya lal murder,udaipur hindu tailor murdered, , Udaipur Tailor Kanhaiya Lal Murder : Many organization submitted memorandum For Demand to arrest killers Udaipur,Udaipur tailor murder, Udaipur Tailor Kanhaiya Lal Murder case , Udaipur Tailor Kanhaiya Lal, Kanhaiya Lal, India, India news, India news today, Today news, Google news, Breaking news,Udaipur Tailor News,udaipur kanhaiya lal,udaipur,rajasthan,kanhaiya lal,dgp ml lather,
CM Ashok Gehlot meets Udaipur Tailor Kanhaiya Lal Family

मुख्यमंत्री ने एमबी चिकित्सालय पहुंचकर घायल की कुशलक्षेम पूछी

श्री गहलोत उदयपुर में हुई वारदात में दिवंगत कन्हैयालाल के घायल साथी ईश्वर गौड़ से मिलने महाराणा भूपाल चिकित्सालय पहुंचे। ईश्वर गौड़ चिकित्सालय के सुपर स्पेशलिटी ब्लॉक के न्यूरो सर्जरी वार्ड में भर्ती हैं।

उन्होंने गौड़ से घटना के बारे में जानकारी ली और उनके शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की। उन्होंने गौड़ की पत्नी और बेटे से भी बातचीत कर राज्य सरकार की ओर से हरसंभव सहायता का आश्वासन दिया। उन्होंने परिजनों की मांग पर परिवार को विशेष सुरक्षा प्रदान करने के लिए पुलिस अधिकारियों को निर्देश दिए।

इस मौके पर राजस्व मंत्री रामलाल जाट, पूर्व मंत्री गोविंद सिंह डोटासरा, वल्लभनगर विधायक प्रीति शक्तावत, पूर्व सांसद रघुवीर सिंह मीणा, पूर्व मंत्री मांगीलाल गरासिया, मुख्य सचिव उषा शर्मा, महानिदेशक पुलिस एम.एल. लाठर, अतिरिक्त मुख्य सचिव गृह अभय कुमार तथा महानिदेशक इंटेलिजेंस उमेश मिश्रा, समाजसेवी लालसिंह झाला, गिर्वा प्रधान सज्जन कटारा, पंकज कुमार शर्मा, गोपाल नागर सहित स्थानीय पार्षद व अन्य जनप्रतिनिधि एवं उच्चाधिकारी भी मौजूद थे।

इस मौके पर गृह राज्य मंत्री राजेन्द्र सिंह यादव, जिला प्रभारी एवं राजस्व मंत्री रामलाल जाट पूर्व मंत्री गोविन्द सिंह डोटासरा, मुख्य सचिव उषा शर्मा, महानिदेशक पुलिस एम.एल. लाठर, संभागीय आयुक्त राजेन्द्र भट्ट, महानिरीक्षक पुलिस हिंगलाजदान, जिला कलक्टर ताराचंद मीणा तथा पुलिस अधीक्षक मनोज कुमार सहित अन्य अधिकारी मौजूद थे।

  • Udaipur Tailor Kanhaiya Lal Murder : मुख्यमंत्री निवास पर सर्वदलीय बैठक सर्वदलीय प्रतिनिधियों ने प्रदेशवासियों से शांति बनाए रखने के लिए की अपील

  • All party representatives appeal to the people of the State to maintain peace in Rajasthan

  • Udaipur Tailor Kanhaiya Lal Murder : प्रदेशभर में कन्हैया लाल के हत्यारों को गिरफ्तार करने की मांग, विभिन्न संगठनों ने सौंपा ज्ञापन

Tags : Kanhaiya Lal , Ashok Gehlot, Udaipur,

Categories Udaipur Tags breaking news, dgp ml lather, Google news, India, India news, India news today, Kanhaiya Lal, kanhaiya lal murder, Rajasthan, Today News, Udaipur, udaipur hindu tailor murdered, udaipur kanhaiya lal, udaipur kanhaiya lal murder, Udaipur Tailor Kanhaiya Lal, Udaipur Tailor Kanhaiya Lal Murder : Many organization submitted memorandum For Demand to arrest killers Udaipur, Udaipur Tailor Kanhaiya Lal Murder case, Udaipur tailor murder, Udaipur Tailor News
महाराष्ट्र के 20वें मुख्यमंत्री बने एकनाथ शिंदे, देवेंद्र फड़णवीस बने उप मुख्यमंत्री
राजस्थान : 32 आईपीएस अधिकारियों का तबादला, उदयपुर से आईजी व एसपी को हटाया
© 2025 Hello Rajasthan • Built with GeneratePress