भाजपा ने बदले कई राज्यों के अध्यक्ष, 2024 की तैयारी के चलते इन्हे मिली जिम्मेदारी

नई दिल्ली। भारतीय जनता पार्टी (BJP) ने लोकसभा चुनाव 2024 की तैयारी के चलते ( State President) चार राज्यों में प्रदेशाध्यक्ष बदले है। भाजपा ने उन राज्यों में प्रदेशाध्यक्ष बदले है जहां पर सरकार नही है। भाजपा ने अन्य पार्टियों से आए हुए नेताओं को प्राथमिकता से जिम्मेदारी दी है।

पंजाब में कांग्रेस से भाजपा में शामिल हुए सुनील जाखड़ को नए सिरे से पार्टी में काम करना होगा। अभी पंजाब में आम आदमी पार्टी की सरकार है। वहीं झारखंड में पूर्व मुख्यमंत्री बाबूलाल मरांडी को जिम्मेदारी दी गई है, ताकि वे नए सिरे से पार्टी में मजबूती ला सके। मरांडी 2020 में भाजपा में शामिल हुए थे। अभी वहां पर हेमंत सोरेन की सरकार है।

आंध्रपदेश में भी भारतीय जनता पार्टी की सरकार नही है। यहां पर संजय कुमार के स्थान पर केंद्रीय मंत्री जी शिन रेड्डी को जिम्मेदारी सौंपी गई है। भाजपा 2024 के लोकसभा चुनावों को लेकर जोरदार तैयारी में है। जिसके चलते पार्टी ने संगठन में बदलाव कर लोकसभा चुनाव के साथ विधानसभा चुनाव की तैयारी में है।

भाजपा के नए प्रदेश अध्यक्षों की सूची : State President List 

-भारतीय जनता पार्टी ने झारखंड में पूर्व मुख्यमंत्री विधायक बाबूलाल मरांडी,
-पंजाब में सुनील जाखड़,
-तेलंगाना में जी किशन रेड्डी
-आंध्रपदेश में डी.पुरंदेश्वरी को प्रदेश अध्यक्ष की जिम्मेदारी सौंपी गई है।

यह भी पढ़ें : Best Loan Apps : आसान लोन लेने के लिए ये हैं बेस्ट ऐप्स, मिलेगा 5 से 10 लाख रुपये का लोन

BJP, BJP President, President, Poitics, Politics Hindi News,
BJP change State President of Many States Including Punjab and Jharkhand

यह भी पढ़ें -Business Vastu Tips : व्यापार में वृद्धि के लिए अपनाएं ये खास वास्तु टिप्स

Tags : BJP, BJP President, President, Poitics, Politics Hindi News,

Leave a Comment