मुंबई। बॉलीवुड के भाईजान सलमान खान के भाई अरबाज खान ने मेकअप आर्टिस्ट शौरा खान की आज बहन अर्पिता खान के घर पर शादी हो गई है। बहन के घर हुई इस शादी में बॉलीवुड के रवीना टंडन, सलमान खान सहित कई सितारों ने भी खूब डांस मस्ती की।
सलमान खान की सादगी ने जीता फैंस का दिल
दबंग सलमान खान ने भाई अरबाज खान की शादी में सिंपल सादगी में जोरदार एंट्री मारी। इस एंट्री की फोटो और वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रही है। सलमान खान ने ग्रे कलर के कुर्ता पजामा पहने हुए एंट्री मारी। बहन अर्पिता के घर पर अरबाज की शादी का कार्यक्रम रखा गया था।
शौरा खान पिंक कलर की पौशाक में आई
अरबाज खान की दुल्हनियां शोरा खान अपने परिवार के साथ पहुंची। इस दौरान शौरा खान ने पिंक कलर की ड्रेस पहन रखी थी।
सलमान खान के पिता भी पहुंचे
अरबाज खान की शादी में सलमान खान के पिता सलीम खान डेनिम शर्ट और जींस पहने नजर आए। इसके साथ ही अरबाज खान के बेटे अरहान खान और सोहेल खान के बेटे निरवान भी आए।
फिल्म दरार से हुई थी अरबाज की बॉलीवुड में एंट्री
बॉलीवुड में अभिनेता अरबाज खान की 1996 में फिल्म ‘दरार’ से अभिनय की शुरुआत की। जिसके बाद 1992 में ‘दबंग2’ से निर्देशन शुरु किया।
https://www.instagram.com/reel/C1PG6V7BcwJ/?utm_source=ig_web_copy_link
यह भी पढ़ें : Hotstar : ऐसे करें हॉटस्टार डाउनलोड कैसे करें, How to download Hotstar app
Tags : Arbaaz khan, shura khan, salman khan, salman khan at arbaaz khan wedding,