कांग्रेस आरक्षण को समाप्त करने की साजिश रच रही है : केंद्रीय मंत्री अर्जुनराम मेघवाल

चंडीगढ़। केंद्रीय कानून मंत्री अर्जुनराम मेघवाल ने गुरुग्राम में कांग्रेस पर निशाना साधाते हुए कहा कि अमेरिका में बैठकर राहुल गांधी आरक्षण को समाप्त करने की साजिश रच रहे हैं। राहुल गांधी का असली एजेंडा आरक्षण को समाप्त करना है। लोकसभा चुनाव के दौरान कांग्रेस ने एससी, एसटी और ओबीसी वर्ग के लोगों को ठगा और डराया कि बीजेपी आ जाएगी तो संविधान खत्म कर देगी, आरक्षण खत्म कर देगी, लेकिन अब राहुल गांधी और कांग्रेस खुद ही आरक्षण को खत्म करना चाहते हैं, जब तक भाजपा है आरक्षण को कोई छू नहीं सकता।

Union Minister Arjun Ram Meghwal, Arjun Ram Meghwal Gurugram, Arjun Ram Meghwal Bjp, Haryana Election 2024, Haryana Chunav 2024,
Congress is plotting to end reservation : Union Minister Arjun Ram Meghwal

इस दौरान कानून मंत्री ने प्रदेश पदाधिकारियों और जिला पदाधिकारियों से चुनाव पर चर्चा की और चुनाव में जीत के अंतर को बढ़ाने का मंत्र दिया। उन्होंने कार्यकर्ताओं से कहा कि हरियाणा के विकास और तरक्की के लिए तीसरी बार भाजपा सरकार जरूरी है।

उन्होंने कहा कि 5 अक्टूबर को चुनाव होना है, समय भी कम है, इसलिए दिन राम मेहनत करें और गुरुग्राम जिला की चारों विधानसभाओं में कमल का फूल खिलाने के काम में जुट जाएं।

Union Minister Arjun Ram Meghwal, Arjun Ram Meghwal Gurugram, Arjun Ram Meghwal Bjp, Haryana Election 2024, Haryana Chunav 2024,
Congress is plotting to end reservation : Union Minister Arjun Ram Meghwal

अर्जुन राम मेघवाल ने कहा कि चुनाव के समय लोगों को ठगने के लिए कांग्रेस भ्रम, झूठ और अफवाहों का नेरेटिव चलाती है। कांग्रेस के झूठ का पर्दाफाश करना तथा मोदी और नायब सरकार की उपलब्धियों को जन-जन तक पहुंचाना कार्यकर्ताओं की ही जिम्मेदारी है।

Union Minister Arjun Ram Meghwal, Arjun Ram Meghwal Gurugram, Arjun Ram Meghwal Bjp, Haryana Election 2024, Haryana Chunav 2024,
Congress is plotting to end reservation : Union Minister Arjun Ram Meghwal

उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार ने 10 वर्षों में देश और प्रदेश की तस्वीर और तकदीर को बदला है। 10 वर्षों में हुए परिवर्तन को लोग भी महसूस कर रहे हैं। हरियाणा में वर्तमान में माहौल भाजपा के पक्ष में है।

उन्होंने कहा हमें अपनी जीत के अंतर को बढ़ाना है, इसलिए हर बूथ पर कमल खिलाने के लक्ष्य को लेकर हरेक व्यक्ति से मिले और उन्हें भाजपा के पक्ष में मतदान करने के लिए प्रेरित करें।

भाजपा जिला अध्यक्ष कमल यादव ने अर्जुनराम मेघवाल को भरोसा देते हुए कहा कि इस बार गुरुग्राम जिला की चारों विधानसभाओं में कमल खिलेगा। उन्होंने कहा कि सभी कार्यकर्ता हर बूथ पर कमल खिलाने के लिए दिन रात कड़ी मेहनत कर रहे हैं।

गुरुग्राम पार्टी कार्यालय गुरुकमल पहुंचने पर जिला अध्यक्ष कमल यादव और कार्यकर्ताओं ने अर्जुन राम मेघवाल का जोरदार स्वागत किया।

Union Minister Arjun Ram Meghwal, Arjun Ram Meghwal Gurugram, Arjun Ram Meghwal Bjp, Haryana Election 2024, Haryana Chunav 2024,
Congress is plotting to end reservation : Union Minister Arjun Ram Meghwal

इस मौके पर प्रदेश सचिव गार्गी कक्कड़, महिला मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष उषा प्रियदर्शी, जिला प्रभारी संदीप जोशी, जिला महामंत्री रामबीर भाटी, जिला मीडिया प्रमुख पवन यादव, बोधराज सीकरी, महेश चौहान, सह मीडिया प्रभारी राकेश राणा, प्रदेश और जिला के पदाधिकारी, सभी मोर्चा व प्रकोष्ठों के पदाधिकारी,विधानसभा प्रभारी व संयोजक, सभी मण्डलों के अध्यक्ष एवं उनकी टीम, विभाग के संयोजक और उनके सह संयोजक उपस्थित रहे।