बीकानेर में भाजपा नेताओं का दिल्ली की जीत पर जश्न

27 सालों के बाद दिल्ली में खिला कमल, बीकानेर में जश्न

बीकानेर। दिल्ली के विधानसभा चुनावों में 27 साल के बाद हुई बीजेपी की प्रचंड जीत पर बीकानेर बीजेपी देहात जिलाध्यक्ष श्याम पंचारिया की अगुवाई में भाजपा नेताओं ने पटाखे फोड़कर मिठाई खिलाकर खुशी जाहिर कर जश्न मनाया। इस दौरान भाजपा नेताओं ने एक दूसरे को ऐतिहासिक जीत पर बधाई दी।

भारतीय जनता पार्टी के देहात जिलाध्यक्ष श्याम पंचारिया ने कहा मोदी की नीतियों को जनता ने स्पष्ट जनादेश देकर यह साफ कर दिया है कि जनता अब झूठ और भ्रष्टाचार को नहीं बल्कि विकास की राजनीति को तवज्जो देती है।

शहर जिलाध्यक्ष विजय आचार्य ने कहा दिल्ली की जनता ने प्रधानमंत्री के नेतृत्व पर अपना भरोसा जताया है जनता प्रधानमंत्री के साथ है यह बहुत बड़ी जीत है, यह जनता की जीत है इस जीत के शिल्पकार प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह और राष्ट्रीय अध्यक्ष जे.पी.नड्डा हैं।

भाजपा प्रदेश कार्यकारणी सदस्य सत्यप्रकाश आचार्य ने कहा दिल्ली की जनता ने भाजपा की विचारधारा को स्वीकार करते हुए मोदी जी की नीति और नेतृत्व को पसंद किया है। यह केवल एक चुनावी जीत नहीं, बल्कि विचारधारा की जीत है दिल्ली की जनता ने भाजपा की सरकार के लिए मतदान किया और डबल इंजन सरकार बनाने का मार्ग प्रशस्त कर दिया।

इस अवसर पर भाजपा नेता नरेश नायक, मनीष सोनी, जगदीश सोलंकी, देवीलाल मेघवाल, भारती अरोड़ा, अनु सुथार, भूपेंद्र शर्मा, आशा आचार्य, चंद्रमोहन जोशी, सुमन छाजेड़, जसराज सिंवर, सोहन चांवरिया, वेद व्यास, दिनेश महात्मा, आशा पारीक, अनिल हर्ष, रमजान अब्बासी, अशोक चांवरिया, गोपाल अग्रवाल,राजेश पंडित, अंकित तंवर, पूनमचंद पूनिया, परी वर्मा, अशोक मारू, जगदीश सुथार, सुषमा बिस्सा ने एक दूसरे को बधाई देकर खुशियां मनाई।

दिल्ली में भाजपा की जीत से बीकानेर देहात भाजपा कार्यकर्ताओ ने मनाया जश्न

भाजपा बीकानेर संभाग कार्यालय में भाजपा कार्यकर्ताओं ने पटाखे जलाकर व एक-दुसरे को लड्डू खिलाकर खुशियां मनाई।

BJP leaders celebrate Delhi, Delhi victory in Bikaner,BJP leaders ,BJP Celebration in Bikaner, BJP Election 2025
BJP leaders celebrate Delhi victory in Bikaner

कार्यक्रम में जिलाध्यक्ष देहात श्याम पचारिया सत्यप्रकाश आचार्य देवीलाल मेघवाल नरेश नायक मनीष सोनी वैद व्यास जसराज सिवर अशोक मारू दिनेश सारस्वत सुमन छाजेड़ भुपेंद्र शर्मा चन्द्र प्रकाश जोशी जगदीश सुथार सुषमा बिस्सा भारती अरोड़ा आशा पारीक अनु सुथार सहित भाजपा जिला पदाधिकारी एव कार्यकर्ता उपस्थित रहे।