मध्यप्रदेश में स्थापित होगी अर्धनारीश्वर की विशालकाय मूर्ति

-विश्व प्रसिद्ध मूर्तिकार राजकुमार पंडित कर रहे निर्माण

जयपुर। मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल से करीब 70 किमी. दूर स्थित सिहोर जिले में भगवान शिव के अर्धनारीश्वर रूप की विशालकाय मेटल से बनी मूर्ति स्थापित की जाएगी। करीब 20 टन वजनी, 30 फीट ऊंची अर्धनारीश्वर मूर्ति का निर्माण विश्व प्रसिद्ध मूर्तिकार राजकुमार पंडित कर रहे हैं। लगभग चार माह में इस मूर्ति का निर्माण कार्य पूरा होगा। इसके लिए राजकुमार पंडित के नेतृत्व में लगभग 15 मूर्तिकार दिन-रात इस कार्य को पूरा कर रहे हैं।

मध्यप्रदेश के पर्यटन विभाग की ओर से इस मूर्ति का लोकार्पण मार्च-2025 में प्रस्तावित है। मध्यप्रदेश में राजकुमार पंडित की और से स्थापित की जाने वाली यह दूसरी मूर्ति है। इससे पहले उन्होंने 2018 तके लोटस के फूल पर हाथ में तिरंगा थामे भारत माता की 25 फीट ऊंची मूर्ति भोपाल के शौर्य स्मारक में स्थापित की गई थी।

Ardhanarishwar , Ardhanarishwar Giant, Madhya Pradesh, Ardhanarishwar Giant statue
Ardhanarishwar Giant statue will be installed in Madhya Pradesh

देश-विदेश में दिसंबर तक स्थापित होंगी 29 मूर्तियां

अब तक लाखों मूर्तियां बन चुके राजकुमार पंडित की साल-2024 के अंत तक देश-विदेश में करीब 20 मूर्तियां स्थापित की जाएंगी। राजकुमार पंडित ने बताया कि बिजनेसमैन वारेन बफेट व चार्ली मुंगर की 10-10 बस्ट 31 दिसंबर-2024 तक अमेरिका भेजी जाएंगी। इसके अलावा दिसंबर तक राजस्थान के उदयपुर में राणा सांगा, राजसी राजा, गोविंद गुरु व विजय सिंह पथिक की 9-9 फीट की मेटल से बनीं मूर्तियां लोकार्पित की जाएंगी।

इसके अलावा इसी माह उतरप्रदेश के कानपुर में लक्ष्मीबाई, सूरजमल, चित्रकूट में तुलसीदास की 12-12 फीट तथा मैनपुरी में 15 फीट के कीर्ति स्तंभ की स्थापना की जानी है। साथ ही पटना, बिहार के ए.एन. कॉलेज में 9 फीट ऊंची अनुग्रह नारायण सिन्हा की मूर्ति का लोकार्पण होगा।

साल-2025 में बनेगा इतिहास

मूर्तिकार राजकुमार पंडित द्धारा बनाई की मेटल की मूर्तियां अगले साल भी देश के कई राज्यों में स्थापित होंगी। इनमें सबसे खास महोबा, यूपी में एक पहाड़ी पर गुरु गोरखनाथ की बैठक मुद्रा में पहली मूर्ति लगाई जाएगी।

राजकुमार पंडित ने बताया कि इस मूर्ति की ऊंचाई 80 फीट है। इसके अलावा मगध यूनिवर्सिटी, बौद्धगया, बिहार में पूर्व मुख्यमंत्री सत्येंद्र नारायण सिन्हा व ऋषि सनानद गिरी, राजस्थान के सांचौर में 12 फीट ऊंची वीर तेजाजी, झांसी, यूपी में 12 फीट ऊंची अवंति बाई की मूर्तियां मार्च-2025 तक स्थापित की जाएंगी।

पंडित दीनदयाल की मूर्ति का हुआ लोकार्पण

राजकुमार पंडित द्धारा मेटल से बनाई गई पंडित दीनदयाल उपाध्याय की 12 फीट की मूर्ति का लोकार्पण उनकी जयंति 25 सिंतबर को उप राष्ट्रपति जगदीप धनखड़ ने किया। सीकर के पंडित दीनदयाल उपाध्याय विश्वविद्यालय में स्थापित इस मूर्ति के निर्माण पर राजकुमार पंडित को कुलपति ने प्रश्स्ति पत्र देकर सम्मानित किया।