बीकानेर। बीकानेर से दिल्ली कैंट के शुरु हो रही वंदे भारत एक्सप्रेस से आमजन अब सीधे कम समय से राजधानी पहुंच सकेंगे। वंदे भारत एक्सप्रेस का संचालन सप्ताह में छह दिन रहेगा।
बीकानेर-दिल्ली कैंट वंदे भारत एक्सप्रेस का शेड्यूल
उत्तर पश्चिम रेलवे के मुख्य जनसम्पर्क अधिकारी शशि किरण के अनुसार गाडी संख्या 26471, बीकानेर-दिल्ली कैंट वंदे भारत एक्सप्रेस सप्ताह में 06 दिन (बुधवार को छोडकर) नई रेलसेवा 28.09.25 से बीकानेर से प्रत्येक सोमवार, मंगलवार, गुरूवार, शुक्रवार, शनिवार व रविवार को 05.40 बजे रवाना होकर 11.55 बजे दिल्ली कैंट पहुॅचेगी।
बीकानेर-दिल्ली कैंट वंदे भारत एक्सप्रेस टाइम टेबल
बीकानेर 05:40 बजे प्रस्थान समय
श्रीडूंगरगढ़ 06:29 बजे (06:31 बजे प्रस्थान)
रतनगढ़ जंक्शन 07:10 बजे (07:12 बजे प्रस्थान)
चुरु 07:45 बजे (07:50 बजे प्रस्थान)
सादुलपुर 08:35 बजे (08:37 बजे प्रस्थान)
लुहारु 09:15 बजे (09:09:17 बजे प्रस्थान)
महेंद्रगढ़ 09:47 बजे (09:09:49 बजे प्रस्थान)
गुरुग्राम 11 :20 बजे (11:22 बजे प्रस्थान)
दिल्ली कैंट 11 : 55 बजे
दिल्ली कैंट – बीकानेर वंदे भारत एक्सप्रेस का शेड्यूल
दिल्ली कैंट 16:45 बजे प्रस्थान समय
गुरुग्राम17.02 बजे (17:04 बजे प्रस्थान)
महेंद्रगढ़ 18:29 बजे (18:31 बजे प्रस्थान)
लुहारु 18:59 बजे (19:01 बजे प्रस्थान)
साुदलपुर 19:35 बजे (19:37 बजे प्रस्थान)
चुरु 20:20 बजे (20:25 बजे प्रस्थान)
रतनगढ़ 20:58 बजे (21:00 बजे प्रस्थान)
श्रीडूंगरगढ़ 21:41 बजे (21:43 बजे प्रस्थान)
बीकानेर 23:05 बजे
इसी प्रकार गाडी संख्या 26472, दिल्ली कैंट-बीकानेर वंदे भारत एक्सप्रेस सप्ताह में 06 दिन (बुधवार को छोडकर) नई रेलसेवा दिनांक 28.09.25 से दिल्ली कैंट से प्रत्येक सोमवार, मंगलवार, गुरूवार, शुक्रवार, शनिवार व रविवार को 16.45 बजे रवाना होकर 23.05 बजे बीकानेर पहुॅचेगी। यह रेलसेवा मार्ग में श्री डूंगरगढ़, रतनगढ़, चुरु ,सादुलपुर, लोहारू, महेंद्रगढ़ एवं गुड़गांव स्टेशनों पर ठहराव करेगी।
इस गाडी में 07 वातानुकुलित कुर्सीयान व 01 एक्जिक्यूूटिव वातानुकुलित कुर्सीयान श्रेणी के डिब्बें होगें।