चंद्रयान-3 का फाइनल डीबूस्टिंग ऑपरेशन सपंन्न, साउथ-पोल पर 23 अगस्त को शाम 6:04 बजे होगी लैंडिंग

Chandrayaan-3 : नई दिल्ली। चंद्रयान-3 (Chandrayaan-3) का फाइनल डीबूस्टिंग ऑपरेशन (First Deboosting) सपंन्न रविवार रात 1 :50 बजे सफलतापूर्वक संपन्न हो गया है। अब चंद्रयान-3 चंद्रमा से न्यूनतम दूरी 25 किलोमीटर और अधिकतम दूरी 134 किलोमीटर तय करेगा। चंद्रयान-3 की दक्षिणी ध्रुव पर (Vikram Lander)  लैंडर की सॉफ्ट लैंडिंगकरने वाला पहला देश बन जाएगा। इसरो (ISRO) के अनुसार चंद्रयान-3 अब 23 अगस्त 2023 को सांय 6:04 ​बजे लैंडिंग का सफर पूरा करेगा। इस दौरान 25 किलोमीटर की ऊंचाई से लैंडिंग कराया जाएगा।

Chandrayaan-3 : चंद्रयान-3 ने किया 40 दिनों में 3.84 लाख किमी का सफर

चंद्रयान-3 ने 40 दिनों में 3.84 लाख किमी का सफर पूरा करने जा रहा है। चंद्रयान-3 का अब पहला टारगेट चंद्रमा के दक्षिणी ध्रुव पर लैंडर की सॉफ्ट लैंडिंग, दूसरा टारगेट रोवर का चंद्रमा की सतह पर चक्र और तीसरा टारगेट रोवर से जुटाई जानकारी को देना है।

चंद्रयान-3 का फाइनल डीबूस्टिंग ऑपरेशन सपंन्न

चंद्रयान-3 का फाइनल डीबूस्टिंग ऑपरेशन रविवार रात 1 :50 बजे सफलतापूर्वक सपंन्न हो गया। इस आपरेशन से स्पेसक्राफट की गति को धीमा किया जाता है।

chandrayaan 3,chandrayaan 3 latest,chandrayaan 3 live status,chandrayaan 3 news today,chandrayaan 3 moon mission,moon mission, Landing on Moon Soon, ISRO, Vikram Lander,
Chandrayaan-3 : Vikram Lander Complete first deboosting,Landing on Moon Soon Says ISRO

लद्दाख में राहुल गांधी की बाईक राइड पर केंद्र सरकार के मंत्रियों ने कहा धन्यवाद, जाने क्यों

चंद्रमा की वो तस्वीरें जो शेयर की इसरो ने

इसरो ने चंद्रमा की उन तस्वीरों को शेयर किया है जोकि पृथ्वी से कभी नही दिखाई ​देता है। इन सभी तस्वीरों को चंद्रयान 3 में लगे लैंडर ने हैजार्ड डिटेक्शन एंड एवॉइडेंस कैमरा से 19 अगस्त 2023 को खींचा गया। यह कैमरा लैंडर को सु​​रक्षित लैंडिग एरिया लोकेट करने में मदद करेगा।

chandrayaan 3,chandrayaan 3 latest,chandrayaan 3 live status,chandrayaan 3 news today,chandrayaan 3 moon mission,moon mission, Landing on Moon Soon, ISRO, Vikram Lander,
Chandrayaan-3 : Vikram Lander Complete first deboosting,Landing on Moon Soon Says ISRO

किसी भी चुनौती का सामना कर विक्रम करेगा लैंडिंग

इसरो के चेयरमैन एस सोमनाथ ने पूर्व में 9 अगस्त 2023 को विक्रम की लैंडिग पर कहा था कि यदि सब कुछ फेल हो जाए, सेंसर फेल हो जाए या फिर कुछ भी काम नही करे तो भी विक्रम की लैंडिंग होगी। इसके लिए जरुरी होगी कि इसका एल्गोरिदम पूरी तरह से काम करे। यदि इसके दो इंजन काम नही करे तब भी विक्रम की लैंडिंग होगी।

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने लॉन्च किया घातक जंगी जहाज INS विंध्यागिरी

चंद्रमा पर अशोक स्तंभ और इसरों का लोगो

चंद्रयान-1 और चंद्रयान-2 मिशन के प्रोजेक्ट डायरेक्टर रहे एम. अन्नादुरई ने बताया कि चंद्रमा पर अशोक स्तंभ और इसरों का लोगो हमारी पहचान के रुप में नजर आएगा। विक्रम लैंडर से रैंप के जरिए छह पहियों वाला प्रज्ञान रोवर बाहर आएगा और इसरो से कमांड मिलते ही चांद की सतह पर चलने लगेगा। इसके साथ ही विक्रम लैंडर चांद की मिट्टी पर भारत का राष्ट्रीय चिंन्ह अशोक स्तंभ और इसरों का लोगो हमारी पहचान को छोड़ देगा।

Mission Luna -25 : रुस का लूना -25 मिशन फेल

रुस का लूना -25 तकनीकी खराबी के चलते लूना -25 स्टेशन चंद्रमा से टकरा गया। जिससे मिशन फेल हो गया है। लूना -25 को 11 अगस्त 2023 को लांच किया था। जिसमें 19 अगस्त 2023 को तकनीकी खराबी के चलते परेशानी आ गई अं​तरिक्ष यान चंद्रमा पर दुर्घटनाग्रस्त हो गया। इससे पहले लूना- 25 के लैंडर पर लगे कैमरे स्पेस से पृथ्वी से चांद की दूर की तस्वीरें भी ले चुका था।

यह भी पढ़ें : ज्योतिष के ये उपाय दिलाते है प्रतियोगी परीक्षा और नौकरी में सफलता

https://www.facebook.com/hellorajasthan/videos/600657398909928

Tags : Chandrayaan 3, Chandrayaan 3 latest, chandrayaan 3 live status,  Landing on Moon Soon, ISRO, Vikram Lander,