
मुंबई, 1 अगस्त (आईएएनएस)। रिद्धिमा कपूर साहनी अपने दिवगंत पिता ऋषि कपूर को याद करते हुए उनकी घड़ी पहनने का फैसला किया। उन्होंने अपने इंस्टाग्राम...
मुंबई, 1 अगस्त (आईएएनएस)। रिद्धिमा कपूर साहनी अपने दिवगंत पिता ऋषि कपूर को याद करते हुए उनकी घड़ी पहनने का फैसला किया।
उन्होंने अपने इंस्टाग्राम स्टोरीज पर एक तस्वीर साझा की, जिसमें वह लक्जरी घड़ी दिखाते नजर आ रही हैं। तस्वीर में दिख रही घड़ी उनके पिता की है।
उन्होंने इसे कैप्शन देते हुए लिखा, मेरे पापा हमेशा मेरे साथ हैं।
रिद्धिमा फिलहाल मुंबई में अपनी मां नीतू कपूर और भाई रणबीर कपूर के साथ क्वालिटी टाइम स्पेंड कर रही हैं।
--आईएएनएस