राष्ट्रीय संस्कृति महोत्सव में सूफी गायन, ओड़िशी नृत्य और लोक वाद्य यंत्रों की धुनों ने जीता दिल

Rashtriya Sanskriti Mahotsav 2023 : बीकानेर। डॉ. करणी सिंह स्टेडियम में रविवार की शाम तब सुरमई हो गई जब स्थानीय कलाकारों ने संगीत, गायन-वादन और डांस से समां बांध दिया। एक से बढ़कर एक प्रस्तुति ने दर्शकों की खूब वाहवाही लूटी। इन कलाकारों में मास्टर भंवर ने जहां मायड़ थारो पूत कठे… वो महाराणा प्रताप कठे से दर्शकों में खासकर युवाओं में जोश भर दिया, वहीं ओडिशी नृत्यांगना तेजस्विनी गौतम ने अपनी राधा-कृष्ण की खूबसूरत प्रस्तुति से दर्शकों की खूब तालियां बटोरी।

Rashtriya Sanskriti Mahotsav 2023, Rashtriya Sanskriti Mahotsav 2023 News, Rashtriya Sanskriti Mahotsav 2023 Update, Rashtriya Sanskriti Mahotsav 2023 Program, Maithili Thakur, Gulabo, Arjun Ram Meghwal, Art camp,
Cultural Program at Rashtriya Sanskriti Mahotsav 2023 in Bikaner

कार्यक्रम में केंद्रीय संस्कृति राज्यमंत्री अर्जुनराम मेघवाल और मंत्रालय की संयुक्त सचिव अमिता प्रसाद सरभाई ने सभी स्थानीय कलाकारों को सम्मानित किया। इस मौके पर पश्चिम क्षेत्र सांस्कृतिक केन्द्र की निदेशक किरण सोनी गुप्ता, उत्तर क्षेत्रीय केन्द्र पटियाला के निदेशक फुरकान खान भी मौजूद ​थे।

यह भी पढ़ें : SBI Mudra Loan : एसबीआई बैंक दे रहा 10 लाख रुपये का मुद्रा लोन, ऐसे करें आवेदन

Rashtriya Sanskriti Mahotsav 2023, Rashtriya Sanskriti Mahotsav 2023 News, Rashtriya Sanskriti Mahotsav 2023 Update, Rashtriya Sanskriti Mahotsav 2023 Program, Maithili Thakur, Gulabo, Arjun Ram Meghwal, Art camp,
Cultural Program at Rashtriya Sanskriti Mahotsav 2023 in Bikaner

इस कार्यक्रम में सबसे पहले मास्टर भंवर के मायड़ थारो पूत कठे… हल्दी घाटी रे टीला सूं, शिव पार्वती देख रहया… और धरती धोरां री… के सुमधुर सूफी फ्यूजन से हर संगीत प्रेमी का दिल जीत लिया। तो, खंजर क्लब ने इस फाल्गुन मास में होली के फाग गीतों की प्रस्तुति से माहौल रंगीन कर दिया, लेकिन खास बात यह रही कि इस फाग में समाज को बेहतरी के संदेश छिपे थे। इसमें जहां माता पिता और गाय की सेवा का संदेश युवाओं तक पहुंचा, वहीं चंग की थाप ने कानों में फाग का रस घोल दिया।

यह भी पढ़ें : कला पीढ़ी दर पीढ़ी विकसित हुई : अर्जुनराम मेघवाल

Rashtriya Sanskriti Mahotsav 2023, Rashtriya Sanskriti Mahotsav 2023 News, Rashtriya Sanskriti Mahotsav 2023 Update, Rashtriya Sanskriti Mahotsav 2023 Program, Maithili Thakur, Gulabo, Arjun Ram Meghwal, Art camp,
Cultural Program at Rashtriya Sanskriti Mahotsav 2023 in Bikaner

अलगोजा की धुनों से रिझाया

लोक संगीतज्ञ मनोज एंड पार्टी ने दो बांसुरी से बने वाद्ययंत्र अलगोजा की मधुर धुनों से श्रोताओं का मंत्रमुग्ध कर दिया। तो, एक और लोक वाद्य यंत्र भपंग की मनोहारी धुनों से अलवर के भपंग वादक मेहमूद खां ने भी खूब समां बांधा।

Rashtriya Sanskriti Mahotsav 2023, Rashtriya Sanskriti Mahotsav 2023 News, Rashtriya Sanskriti Mahotsav 2023 Update, Rashtriya Sanskriti Mahotsav 2023 Program, Maithili Thakur, Gulabo, Arjun Ram Meghwal, Art camp,
Cultural Program at Rashtriya Sanskriti Mahotsav 2023 in Bikaner

तेजस्विनी के नृत्य ने वाहवाही लूटी

देश-विदेश में दर्शकों का दिल जीत चुकी राजस्थान के पुष्कर की अंतरराष्ट्रीय स्तर की नृत्यांगना तेजस्विनी गौतम ने ओडिशी नृत्य की प्रस्तुति से दर्शकों का मनमोह लिया। उसके नृत्य में जहां भावभंगिमा यानी अदायगी उम्दा रही, वहीं सधी हुई इस पेशकश ने खूब तालियां बटोरी। बन्ना रे बागा में झूला घाल्या… होलिया में उड़े रे गुलाल …और दिल है छोटा सा छोटी सी आशा जैसे गाने पेश कर असम की सिंगर पॉम्पी पल्लवी ने रविवार की रात डॉक्टर करणी सिंह स्टेडियम में श्रोताओं पर सुरों का जादू चला दिया।

यह भी पढ़ें -Business Vastu Tips : व्यापार में वृद्धि के लिए अपनाएं ये खास वास्तु टिप्स

Rashtriya Sanskriti Mahotsav 2023, Rashtriya Sanskriti Mahotsav 2023 News, Rashtriya Sanskriti Mahotsav 2023 Update, Rashtriya Sanskriti Mahotsav 2023 Program, Maithili Thakur, Gulabo, Arjun Ram Meghwal, Art camp,
Cultural Program at Rashtriya Sanskriti Mahotsav 2023 in Bikaner

दरअसल असम के दीमापुर की रॉक बैंड ने जब स्टेज पर एंट्री की तो श्रोताओं को नहीं लगा था कि बैंड की बेहतरीन सिंगर कौन सी पल्लवी अपने सुरों की बरसात से उन्हें संगीत के माहौल सराबोर कर देंगी।

Rashtriya Sanskriti Mahotsav 2023, Rashtriya Sanskriti Mahotsav 2023 News, Rashtriya Sanskriti Mahotsav 2023 Update, Rashtriya Sanskriti Mahotsav 2023 Program, Maithili Thakur, Gulabo, Arjun Ram Meghwal, Art camp,
Cultural Program at Rashtriya Sanskriti Mahotsav 2023 in Bikaner

सिंगर पॉम्पी ने न सिर्फ हिंदी फिल्मी गाने गाए बल्कि राजस्थानी और ठेठ मारवाड़ी गीत गाकर श्रोताओं का मन मोह लिया। अंत में उन्होंने दिल घूम घूम करे घबराए… गाना पेश किया श्रोता झूम उठे।

Rashtriya Sanskriti Mahotsav 2023, Rashtriya Sanskriti Mahotsav 2023 News, Rashtriya Sanskriti Mahotsav 2023 Update, Rashtriya Sanskriti Mahotsav 2023 Program, Maithili Thakur, Gulabo, Arjun Ram Meghwal, Art camp,
Cultural Program at Rashtriya Sanskriti Mahotsav 2023 in Bikaner

असम की खूबसूरत बैंड की प्रस्तुतियों से पहले ओडिशा की कटक कला विकास केंद्र के नृतकों और नृत्यांगनाओ ने गुरु गजेंद्र कुमार पंडा के निर्देशन में खूबसूरत ओडिशी नृत्य पेश कर दर्शकों को झूमने पर मजबूर कर दिया। इन डांसर्स ने इस सामूहिक प्रस्तुति में लय और ताल की बेहतरीन अदायगी की। उनका गेट अप और मेकअप भी शानदार रहा।

Rashtriya Sanskriti Mahotsav 2023, Rashtriya Sanskriti Mahotsav 2023 News, Rashtriya Sanskriti Mahotsav 2023 Update, Rashtriya Sanskriti Mahotsav 2023 Program, Maithili Thakur, Gulabo, Arjun Ram Meghwal, Art camp,
Cultural Program at Rashtriya Sanskriti Mahotsav 2023 in Bikaner

पंजाब पुलिस बैण्ड ने पंजाबी गीतों से बांधा समां

नॉर्थ जोन कल्चरल सेंटर के पंजाब पुलिस बैण्ड ने पंजाबी गीतों से समां बांधा। पुलिस बैण्ड ने पंजाब के पारंपरिक परिधानों के साथ पंजाबी लोेक गीतों की जोरदार प्रस्तुति दी। ​जिसमें पंजाबी लोकगीत छल्ला—छल्ला सहित कई लोकगीतों का गायन किया।

Rashtriya Sanskriti Mahotsav 2023, Rashtriya Sanskriti Mahotsav 2023 News, Rashtriya Sanskriti Mahotsav 2023 Update, Rashtriya Sanskriti Mahotsav 2023 Program, Maithili Thakur, Gulabo, Arjun Ram Meghwal, Art camp,
Cultural Program at Rashtriya Sanskriti Mahotsav 2023 in Bikaner

यह भी पढ़ें – Best Loan Apps : आसान लोन लेने के लिए ये हैं बेस्ट ऐप्समिलेगा 5 से 10 लाख रुपये का लोन

Tags : Rashtriya Sanskriti Mahotsav 2023