जगदगुरु रामभद्राचार्य महाराज की अचानक बिगड़ी तबीयत, एयर एंबुलेंस से देहरादून रेफर

देहरादून। कथावाचक जगदगुरु रामभद्राचार्य महाराज की उत्तरप्रदेश के हाथरस जनपद में श्रीरामकथा सुनाते हुए अचानक तबीयत बिगड़ गई। उन्हे सांस में दिक्कत हुई जिसके चलते उन्हे आगरा के दिल्ली गेट स्थित पुष्पां​जलि हॉस्पिटल में ले जाया गया। जहां से उन्हे एयर एंबुलेंस से देहरादून के सिनर्जी अस्पताल के लिए रेफर किया गया।

जिसके बाद सुबह जगदगुरु रामभद्राचार्य महाराज की प्रारंभिक जांच की गई, जिसमें उनके सीने में संक्रमण का पता चला। उनकी हालात स्थिर बनी हुई है। चिकित्सकों की टीम लगातार उन का चिकित्सकीय जांच कर रही है।

पुष्पां​जलि हॉस्पिटल से उन्हे आगरा के खेरिया एयरपोर्ट ले जाया गया, जहां से उन्हे एयर एंबुलेंस से देहरादून भेजा गया।

रामकथा के दौरान बिगड़ी तबीयत

यूपी के हाथरस में जगदगुरु रामभद्राचार्य महाराज शुक्रवार को रामकथा कर रहे थे। इसी दौरान उनके सीने में दर्द की शिकायत हुई, जिसके बाद उन्हे आगरा के हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया।

मुख्यमंत्री योगी ने जाना हालचाल

यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ ने जगदगुरु रामभद्राचार्य महाराज के उत्तराधिकारी को फोन करके हालचाल के बारे में जानकारी ली।

Tags : Jagadguru Rambhadracharya, Synergy Hospital, Swami Rambhadracharya Maharaj,