भाजपा प्रत्याशी का सीमावर्ती क्षेत्र में चुनावी जनसम्पर्क
बीकानेर। भाजपा प्रत्याशी एवं केन्द्रीय मंत्री अर्जुनराम मेघवाल ने बीकानेर संसदीय क्षेत्र के सीमावर्ती खाजूवाला विधानसभा के 22 केवाईडी, 17 केवाईडी, 3 पावली, 34 केवाईडी, 15 की पुली, 2 केएलडी, 5 की पुली, आनन्दगढ़ आबादी, बल्लर, दंतौर मंडी, सियासर चैगान में चुनाव सभाओं को सम्बोधित कर भाजपा के पक्ष में वोंट देने की अपील की।
भाजपा प्रत्याशी अर्जुनराम मेघवाल के साथ रायसिंहनगर विधायक बलवीर सिंह लुथरा, भाजपा नेता थान सिंह भाटी, पूर्व चैयरमेन विजयनगर सुशील मिढ्ढा, खाजूवाला विधानसभा में लोकसभा चुनाव संयोजक किशन सिंह राजपुरोहित, मंडल महामंत्री जगविन्द्र सिंधु, सरपंच एसोसिएसन अध्यक्ष छोटु सिंह राठौड (सहनाली) भाजपा नेता भोजराज मेघवाल, महावीर सिंह चारण, महावीर सारस्वत रोड़ा, श्रवण ढारा, कमलेश विश्नोई, जितेन्द्र राजवी, ओम पारीक, राजेन्द्र स्वामी, शिव मारू, 40 केवाईडी सरपंच मांगीलाल मेघवाल, कालूवाला सरपंच राजेन्द्र बेनीवाल, 0 आरडी सरपंच प्रतिनिधि कुन्दनसिंह राठौड़, सियासर चैगान बजरंग सिंह राजवी, नंदू सिंह राजवी, रामकुमार यादव, पूर्व सरपंच गोपीराम मेघवाल, 17 केवाईडी पूर्व सरपंच गुलाम 7 केवाईडी गुलाम मुस्तफा, 7 पीएचएम सरपंच ओमप्रकाश मेघवाल, धर्मपाल ढारा, घीसाराम रेगर, 12 केवाईडी सरपंच महेन्द्र तुलच्छानियां, शिवदत सिघड़, विस्तारक योगेन्द्र शर्मा, सुमेर सिंह सोढा, प्रेमदान चारण आनन्दगढ़, कैलाश मेघवाल दंतौर, पृथ्वी गोदारा, किशन सिंह भाटी 3 पावली, गोवर्धन नाई 21 केवाईडी, ने चुनावी सभाओं को सम्बोधित करते हुए विकसित भारत बनाने के लिए भाजपा के पक्ष में मतदान की अपील की।
चुनावी जनसम्पर्क के दौरान विभिन्न गांवों में आयोजित स्वागत समारोह में भाजपा प्रत्याशी अर्जुनराम मेघवाल, रायसिंहनगर विधायक बलवीर सिंह लूथरा, भाजपा नेता थानसिंह भाटी, श्रवण ढारा का भाजपा कार्यकर्ताओं एवं ग्रामीणों द्वारा साफा पहनाकर एवं माल्यापर्ण कर स्वागत किया गया।
भाजपा प्रत्याशी अर्जुनराम मेघवाल ने भाजपा शासन में आधारभूत क्षेत्र खासकर सीमावर्ती क्षेत्रों में हुए उल्लेखनीय कार्यो की जानकारी देते हुए प्रस्तावित भारतमाला प्रोजेक्ट से सीमावर्ती क्षेत्र के विकास एवं राष्ट्र के स्वाभिमान के नाम पर वोट मांगे।
मेघवाल ने कहा की ‘‘ यह आम चुनाव देश की दशा व दिशा बदलने वाला चुनाव है। एक तरफ आंतकवाद का समुल नष्ट करने की इच्छा शक्ति वाला राष्ट्रवादी गंठबंधन है। वही दुसरी ओर आंतकवाद के सरपरस्थ, भ्रष्टाचार की पौशक एवं परिवारवाद की नीतिवाला ठगबंधन है। भाजपा शासन में ओबीसी को सवैधानिक दर्जा, पाक अधिकर्त कश्मीर में सर्जिकल स्ट्राइक, पाकिस्तान के बालाकोट में आंतकी ठिकानों को नष्ट करने हेतु एयर स्ट्राइक, फ्लाईट लैफ्निेट अभिनंदन की शकुसल वतन वापसी को मोदी सरकार में ही मुमकिन बताते हुए कहा की 2022 तक विकसित भारत का सपना पुरा होना ‘‘ मोदी है तो मुमकिन है’’।
भाजपा नेता थान सिंह भाटी ने 17 केवाईडी में आयोजित जनसभा को सम्बोधित करते हुए सांसद अर्जुनराम मेघवाल के संसद में उपस्थिति एवं क्षेत्र के विकास की लगन की जानकारी देते हुए भाजपा के पक्ष में मतदान की अपील की
15 की पुली एवं 5 की पुली में चुनावी सभाओं को सम्बोधित करते हुए विधानसभा संयोजक किशन सिंह राजपुरोहित एवं श्रवण ढारा ने मोदीराज में आतंकवाद को नेशतनाबुत करने की इच्छा शक्ति की जानकारी देते हुए पीओके में सर्जिकल स्ट्राइक एवं बालाकोट में एयर स्ट्राइक हेतु धन्यवाद ज्ञापित किया।
सियासर चैगान में भाजपा नेता भोजराज मेघवाल ने ग्रामीणो से भाजपा के पक्ष में मतदान कर अर्जुनराम मेघवाल को रिकाॅर्ड मतो से विजयी बनाने हेतु बुथ स्तर पर मतदान प्रतिशत बढाने का आहवाल युवाओं से किया।
www.hellorajasthan.com की ख़बरें फेसबुक, ट्वीटर और सोशल मीडिया पर पाने के लिए हमें Follow करें