लोकसभा क्षेत्र के सभी भाजपा कार्यकर्ताओं, मतदाताओं का जताया आभार
बीकानेर। बीकानेर लोकसभा से भारतीय जनता पार्टी के प्रत्याशी अर्जुनराम मेघवाल ने चौथी बार चुनाव जीत लिया है। उन्होने अपने निकटतम प्रतिद्वंदी कांग्रेस प्रत्याशी गोविंदराम मेघवाल को 54509 वोटों से हराया है। भाजपा को 561097 वोट और कांग्रेस को 506588 वोट मिले है।
![BJP Candidate Arjun Ram Meghwal, Arjun Ram Meghwal, Lok Sabha Election Results 2024 , Lok Sabha Election](https://www.hellorajasthan.com/wp-content/uploads/2024/06/arjun-ram.jpg)
चुनाव जीतने के बाद अर्जुनराम मेघवाल ने पत्रकारों से बातचीत में लोकसभा क्षेत्र के सभी मतदाताओं और भाजपा कार्यकर्ताओं का आभार जताया और अपनी जीन उन्हे समर्पित की।
उन्होने कहा कि बीकानेर को पहले सोलर का हब बनाया था अब सिरेमिक, फर्टीलाइजर,कृषि, पर्यटन, रेलवे विकास, उधोग धंधों को विकसित भारत के साथ विकसित बीकानेर बनाना पहली प्राथमिकता रहेगी। विकसित भारत के साथ विकसित बीकानेर का सपना भी साकार करेंगे।
एक सवाल के जवाब में उन्होने कहा कि केंद्र में एनडीए की सरकार बन रही है।
जिला निर्वाचन अधिकारी ने दिया जीत का सर्टिफिकेट
![BJP Candidate Arjun Ram Meghwal, Arjun Ram Meghwal, Lok Sabha Election Results 2024 , Lok Sabha Election](https://www.hellorajasthan.com/wp-content/uploads/2024/06/WhatsApp-Image-2024-06-04-at-4.58.14-PM-1140x570.jpeg)
जिला निर्वाचन अधिकारी नम्रता वृष्णि ने निर्वाचित प्रत्याशी अर्जुनराम मेघवाल को प्रमाण पत्र दिया। इस दौरान जिला पुलिस अधीक्षक सहित अन्य अधिकारी भी उपस्थित रहें।
![BJP Candidate Arjun Ram Meghwal, Arjun Ram Meghwal, Lok Sabha Election Results 2024 , Lok Sabha Election](https://www.hellorajasthan.com/wp-content/uploads/2024/06/WhatsApp-Image-2024-06-04-at-1.23.00-PM-1140x570.jpeg)
बीकानेर में 2004 से भाजपा का बन रहा सासंद
बीकानेर लोकसभा सीट पर कांग्रेस को पहली बार जीत 1980 में मिली। इसके बाद 1984 की चुनाव में लगातार कांग्रेस यहां से चुनाव जीती।
2004 से 2019 तक लगातार चार बार भाजपा यहां से जीत हासिल कर रही है। भाजपा की तरफ से 2004 में फिल्म अभिनेता धर्मेंद्र ने जीत हासिल की। 2009 से 2019 तक भी लगातार तीन चुनावों में अर्जुन राम मेघवाल यहां से जीतते आ रहे हैं। अब चौथी बार अर्जुन राम मेघवाल को भाजपा ने उम्मीदवार बनाया है और चुनाव में जीत दर्ज की।
लोकसभा चुनाव 2024 में कांग्रेस के गोविंद राम मेघवाल को हराने से पहले साल 2019 में कांग्रेस के मदन गोपाल मेघवाल को हराया। इससे पहले साल 2014 में अर्जुन राम मेघवाल ने बीकानेर में कांग्रेस के शंकर पन्नू और साल 2009 में कांग्रेस के रेवत राम पंवार को हराया।
उल्लेखनीय है कि अर्जुन राम मेघवाल आरएएस से प्रमोट होकर राजस्थान कैडर में आईएएस अफसर बने और चूरू के जिला कलेक्टर भी रहे। साल 2008-2009 में आईएएस की नौकरी छोड़ भाजपा ज्वाइन कर ली और बीकानेर से चुनाव लड़ा।
![BJP Candidate Arjun Ram Meghwal, Arjun Ram Meghwal, Lok Sabha Election Results 2024 , Lok Sabha Election](https://www.hellorajasthan.com/wp-content/uploads/2024/06/WhatsApp-Image-2024-06-04-at-5.02.22-PM.jpeg)
बीकानेर में कार्यकर्ताओं ने मनाया जश्न
बीकानेर लोकसभा क्षेत्र में भाजपा के अर्जुनराम मेघवाल के चौथी बार चुनाव जीतने पर कार्यकर्ताओं ने रंग लगाकर मिठाई खिलाकर और पटाखे चलाकर जश्न मनाया। मोतीगढ़ से सामाजिक कार्यकर्ता दिल्ली खान कोहरी, मनीष सोनी, मोहन सुराणा, श्याम सुंदर चौधरी, बाबूलाल गहलोत, गोकुल जोशी, जितेंद्र रजवी, विजय उपाध्याय, संगीलाल गहलोत, भूपेंद्र शर्मा, पाबूदान सिंह, चंद्र जोशी, गोपाल अग्रवाल, सुमन छाजेड़, भारती अरोड़ा, निशांत गौड़, कमल आचार्य, अनिल हर्ष, महेंद्र ढाका सहित हजारों की संख्या में ग्रामीण, कार्यकर्ता व पदाधिकारी उपस्थित रहे।
भाजपा संभाग कार्यालय में जश्न
भारतीय जनता पार्टी बीकानेर लोकसभा से केन्द्रीय मंत्री अर्जुन राम मेघवाल की लगातार चौथी बार चुनाव जीतने पर भाजपा जिलाध्यक्ष जालम सिंह भाटी के नेतृत्व में भाजपा संभाग कार्यालय में भाजपा कार्यकर्ताओं ने पटाखे जलाकर व एक दुसरे को लड्डू खिलाकर जीत की खुशी मनाई।
![BJP Candidate Arjun Ram Meghwal, Arjun Ram Meghwal, Lok Sabha Election Results 2024 , Lok Sabha Election](https://www.hellorajasthan.com/wp-content/uploads/2024/06/4-rajh-rajender-1-1140x570.jpeg)
जिलाध्यक्ष भाटी ने कहा बीकानेर लोकसभा से केन्द्रीय मंत्री अर्जुन राम मेघवाल की लगातार चौथी जीत यह साबित करती है उनकी कितनी लोकप्रियता है उनके सौम्य एवं संवेदनशील व्यवहार ने बीकानेर की जनता की मन जीत लिया है अब देश की संसद में बीकानेर का मान बढ़ायेंगे, मैं बीकानेर देहात की सभी पांचों विधानसभाओ के भाजपा कार्यकर्ताओं पदाधिकारियों व आमजन का आभार व्यक्त करता हूं आपने भाजपा पर विश्वास किया। संभाग कार्यालय में भाजपा कार्यकर्ताओं में श्याम पचारिया सवाई सिंह तंवर भंवरलाल जांगिड़ देवीलाल मेघवाल जितेंद्रसिंह राजवी भंवरदास स्वामी सहित प्रमुख लोग शामिल हुए।
ज्योतिष के ये उपाय दिलाते है प्रतियोगी परीक्षा और नौकरी में सफलता
Read Hindi News, Like Facebook Page : Follow On Twitter: Follow @hellorajasthan1