करौली जिले में प्योर ईवी की एंट्री, ईवी क्रांति को दी नई रफ्तार

शोरूम में हाई-परफॉर्मेंस इलेक्ट्रिक व्हीकल्स और प्योर पावर (PuRE Power) उत्पादों की  रेंज

जयपुर। राजस्थान में करौली जिले के सुरोठ में भारत के प्रमुख इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर निर्माता प्योर ईवी ने नवीनतम शोरूम का आगाज किया। इस शारुम पर ईप्लूटो 7जी मैक्स और ईट्रिस्ट एक्स जैसे लोकप्रिय इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर्स की संपूर्ण रेंज ग्राहकों को मिल सकेगी।

प्योर ईवी की यह पहल सुरोठ के लोगों को एक बेहतर, पर्यावरण के अनुकूल और अत्याधुनिक राइडिंग अनुभव प्रदान करने के लिए है।

हमारे अत्याधुनिक स्कूटर्स और मोटरसाइकल्स के साथ, इस नए शोरूम में प्योरपावर (PuREPower) – हमारी ऊर्जा भंडारण उत्पाद श्रृंखला भी प्रदर्शित की जाएगी, जो घरों और व्यवसायों को स्वच्छ और भरोसेमंद ऊर्जा समाधान प्रदान करने के लिए डिज़ाइन की गई है।

EVs and PuREPowerProducts, hero motor bike showroom,Best Ev SCOOTER, Ev SCOOTER, EV Vehicle, EV show room. PURE EV show room in Suroth, Suroth PURE EV,
PURE EV showroom

यह शोरूम लॉन्च प्योर ईवी की आक्रामक विस्तार रणनीति का प्रतीक है, जिसका उद्देश्य भारत में अपनी पहुंच को तेजी से बढ़ाना और इलेक्ट्रिक मोबिलिटी को आम जनता के लिए सुलभ बनाना है। स्वदेशी अनुसंधान और निर्माण पर ध्यान केंद्रित करते हुए, प्योर ईवी निरंतर नवाचार कर रहा है और ग्राहकों को सस्टेनेबल विकल्प अपनाने के लिए सशक्त बना रहा है।

यह विस्तार प्योर की उस व्यापक योजना का हिस्सा है, जिसके तहत अगले 30 महीनों में 250 नए डीलरशिप्स खोले जाएंगे, जिससे इसका राष्ट्रीय नेटवर्क 320 से अधिक आउटलेट्स तक विस्तारित होगा।

यह विकास लंबी दूरी के ईवी की बढ़ती मांग, अनुकूल सरकारी नीतियों और संस्थागत व बी2बी क्षेत्र में बढ़ती स्वीकृति से प्रेरित है। सुरोठ में इस नए शोरूम की शुरुआत के साथ, प्योर ईवी भारत को स्वच्छ गतिशीलता और ऊर्जा आत्मनिर्भरता की ओर ले जाने में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहा है।