Rajasthan Lok Sabha Election Results 2024 : राजस्थान की 25 लोकसभा सीटों के नतीजे, जाने कौन कहां से जीता

जयपुर। राजस्थान में लोकसभा चुनाव 2024 के 25 सीटों पर नतीजों ने तस्वीर साफ कर दी है। भारतीय जनता पार्टी ने 14 सीटों पर जीत दर्ज की है वहीं 8 सीटों पर कांग्रेस ने परचम लहराया। इसके साथ ही इंडिया गठबंधन के सीकर से भारतीय कम्यनिस्ट पार्टी, बांसवाड़ा से आदिवासी पार्टी और नागौर से राष्ट्रीय लोकतांत्रित पार्टी के प्रत्याशियों को जीत मिली है। आओ जाने कौनसी सीट पर किसे जीत मिली है।

1. जयपुर शहर – मंजू शर्मा (बीजेपी)

2. चित्तौड़गढ़ – सीपी जोशी (बीजेपी)

3. सीकर – अमराराम (कांग्रेस गठबंधन)

4. अलवर- भूपेंद्र यादव (बीजेपी)

5. बीकानेर – अर्जुन राम मेघवाल (बीजेपी)

6. जालौर- सिरोही – लुम्बाराम चौधरी (बीजेपी)

7. श्री गंगानगर-हनुमानगढ़ – कुलदीप इंदौरा (कांग्रेस)

8. अजमेर- भागीरथ चौधरी (बीजेपी)

9. कोटा बूंदी – ओम बिरला (बीजेपी)

10. राजसमन्द – महिमा सिंह (बीजेपी)

11. पाली – पी.पी. चौधरी (बीजेपी)

12. भीलवाड़ा – दामोदर अग्रवाल (बीजेपी)

13. उदयपुर – मन्नालाल रावत (बीजेपी)

14.चुरू – राहुल कस्वां (कांग्रेस)

15. नागौर – हनुमान बेनीवाल (कांग्रेस गठबंधन)

16. भरतपुर – संजना जाटव (कांग्रेस)

17. करौली-धोलपुर- भजनलाल जाटव (कांग्रेस)

18. दौसा – मुरारी लाल मीणा (कांग्रेस)

19. जोधपुर – गजेंद्र सिंह शेखावत (बीजेपी)

20. झुंझुनू – बृजेन्द्र ओला (कांग्रेस)

21. डूंगरपुर-बांसवाड़ा – राजकुमार रोत (कांग्रेस गठबंधन)

22. बारां-झालावाड़ – दुष्यंत सिंह (बीजेपी)

23. बाड़मेर-जैसलमेर – उम्मेदाराम बेनीवाल (कांग्रेस)

24. जयपुर ग्रामीण – राव राजेन्द्र सिंह (बीजेपी)

25. टोंक- सवाईमाधोपुर – हरीश मीणा (कांग्रेस)