मौसमक्रिकेटऑपरेशन सिंदूरक्रिकेटस्पोर्ट्सबॉलीवुडजॉब - एजुकेशनबिजनेसलाइफस्टाइलदेशविदेशराशिफललाइफ - साइंसआध्यात्मिकअन्य
---Advertisement---

Rashi Parivartan 2021: अगस्त माह में इन चार बड़े ग्रहों के राशि परिवर्तन से इन राशि वालों के लिए होगा कठिन, जाने कैसे

On: August 7, 2021 12:08 AM
Follow Us:
Zodiac Signs,Rashi Parivartan,Rashifal for August,Graha Rashi Parivartan,राशि परिवर्तन, राशिफल, ग्रहों का राशि परिवर्तन,
---Advertisement---

Rashi Parivartan 2021: अगस्त का महीना ज्योतिष और ग्रहों की दृष्टि से बहुत ही खास रहने वाला है, अगस्त माह 2021 में तीन ग्रह अपनी राशि बदलेंगे। इस महीने में बुध, सूर्य और शुक्र ग्रह अपनी राशि परिवर्तन करेंगे। इसके साथ ही शनि अपनी मकर राशि में, राहु वृषभ राशि में और केतु वृश्चिक राशि में गोचर करते हुए सभी राशियों को प्रभावित करेंगे। चंद्रमा हर सवा 2 दिन के बाद अपनी चाल बदलते रहते हैं।

पाल बालाजी ज्योतिष संस्थान जयपुर के निदेशक ज्योतिषाचार्य अनीष व्यास ने बताया कि इनमें बुध ग्रह अगस्त माह में दो बार अपनी राशि बदलेंगे। माह की शुरूआत में पहले तो बुध सूर्य ग्रह की राशि सिंह में प्रवेश करेंगे फिर इसी माह बुध देव अपनी उच्च राशि कन्या में प्रवेश कर जाएंगे।

इन तीनों ग्रहों का राशि परिवर्तन सभी राशियों पर शुभ-अशुभ प्रभावकारी रह सकता है। सूर्य देव इस महीने अपनी उच्च राशि सिंह में जाएंगे, तो वहीं शुक्र ग्रह कन्या राशि में गोचर करेंगे। सूर्य देव के राशि परिवर्तन को संक्रांति के नाम से जाना जाता है।

ज्योतिषाचार्य अनीष व्यास ने बताया कि ज्योतिष शास्त्र के अनुसार ग्रहों की चाल का असर व्यक्ति के जीवन पर पड़ता है। ज्योतिष के नजरिए से भी ये माह बेहद महत्वपूर्ण रहने वाला है। इस माह में 3 ग्रह राशि परिवर्तन करेंगे।

वैदिक ज्योतिष के सिद्धांत के अनुसार मनुष्य के जीवन में जो भी घटनाएं घटित होती हैं। उनका कारण ग्रहीय दशा, गोचर, उनकी चाल है। सौरमंडल में बैठे ग्रह ही यह निर्धारित करते हैं कि आने वाला समय कैसा होगा और मनुष्य जीवन पर इसका क्या प्रभाव पड़ेगा।

3 ग्रह बदलेंगे राशि

ज्योतिषाचार्य अनीष व्यास ने बताया कि आषाढ़ महीने के दौरान सूर्य, बुध और शुक्र ग्रह राशि बदलेंगे। इन 3 ग्रहों की चाल में बदलाव का असर देश-दुनिया सहित 12 राशियों पर भी होगा। इन ग्रहों के अलावा बृहस्पति, मंगल, शनि और राहु-केतु की चाल में बदलाव नहीं होगा। गुरु कुंभ राशि में वक्री ही रहेंगे। शनि अपनी ही राशि यानी मकर में वक्री रहेंगे। इन दो ग्रहों की टेढ़ी चाल की वजह से कुछ लोगों को अनचाहे बदलाव का सामना करना पड़ेगा।

बुध का सिंह राशि में गोचर

विश्वविख्यात भविष्यवक्ता और कुण्डली विश्ल़ेषक अनीष व्यास ने बताया कि अगस्त माह में पहला गोचर बुध ग्रह का होने जा रहा है। बुध देव इस महीने की 09 तारीख को देर रात 01:23 मिनट पर कर्क से सिंह राशि में गोचर करेंगे। इस राशि में बुध 26 अगस्त 2021 सुबह 11:08 मिनट तक रहेंगे। बुध के सिंह राशि में गोचर से सभी राशियों पर शुभ-अशुभ प्रभाव पड़ेगा। ज्योतिष शास्त्र में बुध देव मिथुन और कन्या राशि के स्वामी हैं। बुध ग्रह कन्या राशि में उच्च के तो वहीं मीन राशि में नीच के माने जाते हैं।

शुक्र का कन्या राशि में गोचर

विख्यात भविष्यवक्ता अनीष व्यास ने बताया कि अगस्त माह में दूसरा ग्रह परिवर्तन शुक्र का है। शुक्र देव 11 अगस्त सुबह 11:20 मिनट सिंह राशि से निकलकर कन्या राशि में प्रवेश करेंगे। शुक्र इस राशि में 06 सितंबर 2021 को देर रात 12:39 मिनट तक रहेंगे। इसके बाद ये तुला राशि में चले जाएंगे। ज्योतिष शास्त्र के अनुसार शुक्र देव को इस संसार के समस्त भौतिक सुखों का कारक माना जाता है। ये वृष और तुला राशि का स्वामी हैं। शुक्र देव कन्या राशि में नीच के तो मीन राशि राशि में उच्च के माने जाते हैं।

सूर्य का सिंह राशि में गोचर

विख्यात कुण्डली विश्ल़ेषक अनीष व्यास ने बताया कि सूर्य देव हर महीने अपनी राशि बदलते हैं। अगस्त माह में सूर्य देव 17 तारीख को देर रात 01:05 मिनट पर कर्क राशि से सिंह राशि में प्रवेश करेंगे। सूर्य इस राशि में 17 सितंबर 2021 शुक्रवार देर रात 01:02 मिनट तक रहेंगे और फिर कन्या राशि में चले जाएंगे। सूर्य ग्रह को सिंह राशि का स्वामी माना जाता है। मेष राशि में ये उच्च भाव में होते हैं, तो वहीं तुला राशि में ये नीच के माने जाते हैं। उच्च भाव में ग्रह अधिक मजबूत और बलशाली होते हैं। जबकि नीच राशि में ये कमजोर हो जाते हैं।

बुध का कन्या राशि में गोचर

भविष्यवक्ता और कुण्डली विश्ल़ेषक अनीष व्यास ने बताया कि इस माह बुध ग्रह दो बार अपनी राशि बदलेंगे। सिंह राशि के बाद अब बुध ग्रह कन्या राशि में जाएंगे। बुध ग्रह 26 अगस्त 2021 की सुबह 11:08 मिनट पर कन्या राशि में गोचर करेंगे। इस राशि में ये 22 सितंबर 2021 बुधवार शाम 07:52 मिनट तक रहेंगे। इसके बाद तुला राशि में प्रवेश कर जाएंगे जाएंगे। बुध ग्रह के राशि परिवर्तन से कन्या राशि के जातकों को शानदार परिणाम मिलेंगे।

सिंह राशि में बनेगा बुधादित्य योग सिंह राशि में सूर्य और बुध के मिलने से बुधादित्य योग बनेगा। 09 अगस्त को बुध का और 17 अगस्त को सूर्य का सिंह राशि में गोचर होगा। जिससे 17 से 26 अगस्त तक सिंह राशि में बुधादित्य योग बनेगा।

शनिदेव मकर राशि में ही रहेंगे विराजमान

विख्यात कुण्डली विश्ल़ेषक अनीष व्यास ने बताया कि कि न्याय देवता कहे जाने वाले शनि इस साल 2021 में कोई राशि परिवर्तन नहीं करेंगे। इस वर्ष मकर राशि में ही विराजमान रहेंगे। शनिदेव को कर्म का देवता माना जाता है। शनि जातक के कर्म के हिसाब से फल देते हैं।

ग्रहों के गोचर का प्रभाव

विश्वविख्यात भविष्यवक्ता और कुण्डली विश्ल़ेषक अनीष व्यास ने बताया कि जुलाई में ग्रहों की जो स्थिति बनने जा रही है वह बड़े परिवर्तनों की ओर इशारा कर रही है। शुक्र बुध और सूर्य के राशि परिवर्तन से व्यापार में तेजी आएगी। देश में कई जगह ज्यादा बारिश होगी। प्राकृतिक घटनाएं होगी। भूकंप आने की संभावना है। तूफान, बाढ़, भूस्खलन, पहाड़ टूटने, सड़के और पुल भी टूटने की घटनाएं हो सकती हैं।

यातायात से जुड़ी बड़ी दुर्घटना होने की भी आशंका है। बीमारियों का संक्रमण बढ़ सकता है। शासन-प्रशासन और राजनैतिक दलों में तेज संघर्ष होंगे। सामुद्रिक तूफान और जहाज-यान दुर्घटनाएं भी हो सकती हैं। खदानों में दुर्घटना और भूकंपन से जन-धन हानि होने की आशंका बन रही है। रोजगार के अवसर बढ़ेंगे। आय में इजाफा होगा। राजनीति में बड़े स्तर पर परिवर्तन देखने को मिलेगा।

राजस्थान पर असर

विख्यात भविष्यवक्ता अनीष व्यास ने बताया कि 4 बड़े ग्रहों के परिवर्तन से राजस्थान की राजनीति में हलचल दिखाई देगी। साथ ही फेरबदल की संभावना बनेगी। जन आंदोलन या जनाक्रोश होगा। प्राकृतिक घटनाएं होगी। कोरोना महामारी के संक्रमण में कमी आयेगी। व्यापारिक गतिविधियां बढ़ेगी। बड़ी दुर्घटना होने की भी आशंका है। जनजीवन धीरे-धीरे सामान्य होगा। सोने चांदी के भाव में तेजी रहेगी। कोई अप्रिय घटना होने की संभावना बन रही है।

क्या करें उपाय

विश्वविख्यात भविष्यवक्ता और कुण्डली विश्ल़ेषक अनीष व्यास ने बताया कि हं हनुमते नमः, ऊॅ नमः शिवाय, हं पवननंदनाय स्वाहा का जाप करें। प्रतिदिन सुबह और शाम हनुमान जी के समक्ष सरसों के तेल का दीपक जलाएं। लाल मसूर की दाल शाम 7:00 बजे के बाद हनुमान मंदिर में चढ़ाएं। हनुमान जी को पान का भोग और दो बूंदी के लड्डू का भोग लगाएं। ईश्वर की आराधना संपूर्ण दोषों को नष्ट एवं दूर करती है। महामृत्युंजय मंत्र और दुर्गा सप्तशती पाठ करना चाहिए। माता दुर्गा, भगवान शिव और हनुमानजी की आराधना करनी चाहिए।

 

(विश्वविख्यात भविष्यवक्ता एवं कुण्डली विश्ल़ेषक पाल बालाजी ज्योतिष संस्थान जयपुर (राजस्थान) Ph.- 9460872809)

 

Wedding Dates 2021 : जुलाई से दिसंबर तक अब सिर्फ 56 शुभ मुहूर्त शेष जुलाई-नवंबर-दिसंबर में 18 दिन विवाह मुहूर्त शेष

 

More Horoscope : Zodiac Signs,Rashi Parivartan,Rashifal for August,Graha Rashi Parivartan,राशि परिवर्तन, राशिफल, ग्रहों का राशि परिवर्तन,

 

Dr.Anish Vyas

Renowned Astrologer Dr.Anish Vyas is the most popular and accurate horoscope reader in Jaipur- Jodhpur, India. Anish is a trusted astrologer, palmist, Foreteller and a certified gemstone expert.He has done extensive research in this subject and considered an expert in making very accurate predictions.

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now