बीकानेर से दिल्ली के बीच वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन का इन स्टेशनों पर होगा ठहराव

बीकानेर। बीकानेर से दिल्ली कैंट के बीच वंदे भारत एक्सप्रेस सितंबर 2025 माह में ही शुरु होगी। वंदे भारत एक्सप्रेस सुबह बीकानेर से रवाना होगी और रात को ही वापिस पहुंच जाएगी। इस बीच बीकानेर से दिल्ली के बीच चुरु,रेवाड़ी,रतनगढ़ स्टेशनों पर वंदे भारत एक्सप्रेस का ठहराव होगा। जिससे यहां के यात्रियों को भी दिल्ली व बीकानेर का सफर करना आसान होगा।

बीकानेर से दिल्ली कैंट के बीच चलने वाली वंदे भारत एक्सप्रेस 447.39 किलोमीटर की दूरी 06.05 घंटे में पूरा करेगी वहीं वापसी में यह दूरी 06.15 घंटे में पूरा करेगी। वंदे भारत ट्रेन आत्मनिर्भर भारत का हिस्सा है और इसमें सभी लग्जरी सुविधाएं यात्रियों को प्रदान की जा रही है।

बीकानेर से दिल्ली कैंट वंदे भारत एक्सप्रेस का इन स्टेशनों पर होगा ठहराव

रेलवे सूत्र बतातें है कि बीकानेर से दिल्ली कैंट के बीच वंदे भारत एक्सप्रेस सुबह 5:45 बजे रवाना होगी। इसके बाद 7:18 बजे रतनगढ़, चुरु में 8 बजे यहां पर 5 मिनट का ठहराव होगा। इसके बाद रेवाड़ी में 10:45 बजे पहुंचेगी, यहां से रवाना होने के बाद

Vande Bharat Express train, Vande Bharat Train Rajasthan, Bikaner Vande Bharat Express, Vande Bharat Express Delhi, Delhi Cantt to Bikaner Vande Bharat Express, Vande Bharat Express Bikaner to Delhi, Indian Railways, Delhi Cantt to Bikaner Vande Bharat Express Fare, Vande Bharat Express Bikaner to Delhi Fare,
बीकानेर – दिल्ली वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन

बीकानेर से दिल्ली कैंट वंदे भारत एक्सप्रेस का टाइम टेबल

बीकानेर-दिल्ली वंदे भारत सुबह 5:45 बजे चलकर रतनगढ़ में 7:18 बजे पहला ठहराव लेगी। रतनगढ़ से 7:20 बजे रवाना होगी और दूसरा स्टॉप चूरू में सुबह 8 बजे लेगी। 5 मिनट रुकने के बाद ट्रेन रवाना होगी रेवाड़ी में 10:45 बजे पहुंचेगी, इसके बाद दिल्ली कैंट पर 11:50 बजे पहुंचेगी।

दिल्ली कैंट से बीकानेर वंदे भारत एक्सप्रेस का टाइम टेबल

दिल्ली कैंट से बीकानेर के लिए आने वाली वंदे भारत एक्सप्रेस शाम 4:45 बजे रवाना होगी। यहां से रवाना होने के बाद 6 बजे रेवाड़ी स्टेशन पर पहुंचेगी और रात 8:20 बजे चुरु पहुंचेगी। इसक बाद रात 8:53 बजे रतनगढ़ स्टेशन पर पहुंचेगी और रात 11 बजे बीकानेर रेलवे स्टेशन पर पहुंचेगी।

बीकानेर -दिल्ली वंदे भारत एक्सप्रेस का किराया

बीकानेर -दिल्ली वंदे भारत एक्सप्रेस के किराए को लेकर रेलवे सूत्र बतातें है कि वातानुकूलित चेयर कार का किराया करीब 1300 रुपए होगा वहीं एग्जीक्यूटिव श्रेणी का किराया करीब 2400 रुपए होगा। इस ट्रेन में सभी