राजस्थान में कांग्रेस के दिग्गज नेता रामेश्वर डूडी का निधन

बीकानेर। कांग्रेस के दिग्गज नेता रामेश्वर डूडी का निवास पर शुक्रवार दे रात निधन हो गया है। वे 62 वर्ष के थे। उनका अंतिम संस्कार बीकानेर में पूगल रोड़ पर स्थित बगीची पर होगा। वर्ष 2023 में डूडी को ब्रेन हेमरेज हुआ था और तभी से वे कोमा में थे। उनके परिवार में उनकी पत्नी विधायक सुशीला डूडी व एक पुत्र है। डूडी के निधन पर मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा, पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत सहित अनेक नेताओं ने शोक सवेंदनाएं व्यक्त की है।

पंचायत से संसद तक आम आदमी की आवाज रहे डूडी
कांग्रेस नेता रामेश्वर डूडी आमजन की आवाज बनकर रहे, पंचायत से लेकर विधानसभा और संसद तक वे आम आदमी के लिए संघर्षरत रहे। बीकानेर जिले के बीरमसर गांव से राजनीतिक सफर शुरु किया और देश की संसद,विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष के रुप में आम लोगों की आवाज बनकर रहे। बीकानेर सहित प्रदेशभर के किसानों के लिए कई आंदोलनों में डूडी ने सक्रिय भूमिका निभाकर उनके हक दिलाए। वर्तमान में रामेश्वर डूडी की पत्नी सुशीला डूडी नोखा से 2023 में विधानसभा का चुनाव जीती और वे अब यहां से विधायक है।

डूडी वर्ष 2023 से थे बीमार
राजधानी जयपुर में रामेश्वर डूडी को 2023 में ब्रेन हेमरेज हुआ था, जिसके बाद से ही वे कोमा में थे। उनको एसएमएस अस्पताल जयुपर में उनको इलाज के लिए ले जाया गया था, जिसके बाद उन्हे मेदांता अस्पताल गुरुग्राम में शिफ्ट कराया गया। जहां से इलाज के बाद कुछ समय पूर्व ही उन्हे बीकानेर लाया गया। जहां पर देर रात उन्होने अंतिम सांस ली।

गांव की राजनीति से संसद तक का सफर

बीकानेर जिले के बीरमसर गांव से लेकर संसद तक का सफर करते हुए रामेश्वर डूडी ने राजनीति में कई मुकाम हासिल कर आमजन की आवाज बने। छात्र राजनीति से उन्होने एनएसयूआई से जुड़ाव किया और छात्रों के लिए कई आंदोलन कर प्रदेश स्तर पर अपनी आवाज बुलंद की थी। 1 जुलाई 1963 में जन्मे रामेश्वर डूडी 1995 से 1999 तक नोखा के प्रधान,1999 से 2004 तक बीकानेर लोकसभा से सांसद रहे। वर्ष 2005 से 2010 तक बीकानेर में जिला प्रमुख भी रहे। 2013 में बीकानेर जिले के नोखा से विधानसभा का चुनाव लड़ा और वे विधायक बने। इसके बाद वे 2014 से 2018 तक राजस्थान सरकार में नेता प्रतिपक्ष भी रहे। वर्ष 2022 में राजस्थान स्टेट एग्रो इंडस्ट्रीज डेवलपमेंट बोर्ड के चेयरमैन भी रहे।

पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने ट्विट कर कहा, पूर्व नेता प्रतिपक्ष एवं बीकानेर से सांसद रहे रामेश्वर डूडी का निधन बेहद दुखद है। करीब 2 साल तक बीमार रहने के बाद इतनी अल्पायु में उनका जाना हमेशा खलता रहेगा। यह मेरे लिए व्यक्तिगत तौर पर एक आघात है।

श्री रामेश्वर डूडी ने अपनी हर भूमिका का निर्वहन अच्छे से किया। वो मेरे साथ सांसद, विधायक और हमारे नेता प्रतिपक्ष रहे। किसान वर्ग के लिए वो हमेशा काम करते रहे।

मुझे याद है कि दौरा पड़ने से कुछ दिन पूर्व ही वो मेरे से मिलने आए थे और हमारे बीच लम्बी बातचीत हुई थी। हमने उनके इलाज के लिए बेहतर से बेहतर प्रबंध किए। एक सक्रिय जीवन जीने वाले डूडी जी का ऐसे बीमार होना हम सबके मन को कचोटता था।

मैं ईश्वर से दिवंगत आत्मा को शांति एवं परिजनों को हिम्मत देने की प्रार्थना करता हूं।

प्रदेश के पूर्व मंत्री राजेंद्र राठौड़ ने कहा, राजस्थान विधानसभा के पूर्व नेता प्रतिपक्ष एवं वरिष्ठ नेता रामेश्वर डूडी जी के निधन का समाचार अत्यंत दुखद एवं हृदयविदारक है।

ईश्वर दिवंगत आत्मा को शांति प्रदान कर अपने श्री चरणों मे स्थान दें एवं शोकाकुल परिजनों को यह आघात सहने की शक्ति प्रदान करें।

कांग्रेस नेता सचिन पायलट ने टविट् कर कहा, पूर्व नेता प्रतिपक्ष रामेश्वर डूडी के निधन का समाचार अत्यंत दुःखद है।
उनका राजनीतिक सफर छात्र राजनीति से प्रारंभ होकर जिला प्रमुख और विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष बनने तक का अविस्मरणीय सफर रहा। राजस्थान कांग्रेस के अध्यक्ष रहने के दौरान मुझे उनके साथ निकटता से कार्य करने का अवसर मिला। कंधे से कंधा मिलाकर उन्होंने तत्कालीन भाजपा सरकार की जनविरोधी नीतियों को प्रदेश की जनता के समक्ष उजागर करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।
वे सदा किसान हितों के पक्षधर रहे और उनका ज़मीन से जुड़ाव सदैव यादगार रहेगा।

उनके असामयिक निधन पर सुशीला डूडी एवं समस्त परिवार के प्रति गहरी संवेदनाएं व्यक्त करता हूँ। ईश्वर दिवंगत आत्मा को शांति प्रदान करें तथा परिवारजनों को इस दुःख को सहन करने की शक्ति दें।
ॐ शांति।

भाजपा नेता डा.सतीश पूनिया ने टविट्रा कर कहा, जस्थान विधानसभा के पूर्व नेता प्रतिपक्ष श्री रामेश्वर डूडी जी का निधन अत्यंत दुखद है। ईश्वर से प्रार्थना है कि दिवंगत की पुण्य आत्मा को शांति प्रदान करे और शोकाकुल परिवारजनों सहित हम सबको यह कष्ट सहन करने की शक्ति दे।

आएलपी प्रमुख विधायक हनुमान बेनीवाल ने टविट्रा कर कहा, राजस्थान विधानसभा के पूर्व नेता प्रतिपक्ष,बीकानेर से पूर्व सांसद व किसान नेता श्री रामेश्वर जी डूडी का निधन हो जाना अत्यंत दुःखद व पीड़ादायक है | हमेशा परिवारिक सदस्य की तरह स्नेह रखने वाले रामेश्वर जी डूडी का निधन मेरे लिए व्यक्तिगत क्षति है | श्री रामेश्वर जी डूडी जब नेता प्रतिपक्ष थे ,तब मैं उनके साथ विधायक रहा,उन्होंने सदन में हमेशा सक्रिय भूमिका निभाई और अपने दायित्व को भी पूरी जिम्मेदारी के साथ निभाया |
मैं परमात्मा से प्रार्थना करता हूं कि वो उनकी दिवंगत पुण्यात्मा को अपने श्री चरणों में स्थान प्रदान करें,मेरी संवेदनाएं शोकाकुल परिजनों के साथ है |


Leave a Comment