मौसमक्रिकेटऑपरेशन सिंदूरक्रिकेटस्पोर्ट्सबॉलीवुडजॉब - एजुकेशनबिजनेसलाइफस्टाइलदेशविदेशराशिफललाइफ - साइंसआध्यात्मिकअन्य
---Advertisement---

बाडमेर व भुज की ट्रेनों का दिल्ली सराय रोहिल्ला मार्ग के स्टेशनों पर संचालन समय में आंशिक परिवर्तन

On: October 4, 2025 12:31 PM
Follow Us:
Gurugram Station , Indian Railway,
---Advertisement---

जयपुर। रेलवे द्वारा बाडमेर-दिल्ली सराय रोहिल्ला मालानी सुपरफास्ट व भुज-दिल्ली सराय रोहिल्ला सुपरफास्ट रेलसेवाओं के मार्ग के गुडगाँव व दिल्ली कैंट स्टेशनों पर संचालन समय में आंशिक परिवर्तन किया जा रहा है। इसकी जानकारी उत्तर पश्चिम रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी ने दी है।

उत्तर पश्चिम रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी शशि किरण के अनुसार निम्न ट्रेनों के मार्ग के स्टेशनों पर संचालन समय में आंशिक परिवर्तन

  1. गाडी संख्या 20487, बाडमेर-दिल्ली सराय रोहिल्ला मालानी सुपरफास्ट एक्सप्रेस रेलसेवा जो दिनांक 06.10.25 से बाडमेर से प्रस्थान करेगी वह अपने मार्ग में गुडगाँव स्टेशन पर 11.40 बजे आगमन व 11.42 बजे प्रस्थान के स्थान पर परिवर्तित समय 11.33 बजे आगमन व 11.35 बजे प्रस्थान कर व दिल्ली कैंट स्टेशन पर 12.00 बजे आगमन व 12.02 बजे प्रस्थान के स्थान पर परिवर्तित समय 11.57 बजे आगमन व 11.59 बजे प्रस्थान कर अपने निर्धारित समय 12.30 बजे दिल्ली सराय रोहिल्ला पहुँचेगी।
  2. गाडी संख्या 20983, भुज-दिल्ली सराय रोहिल्ला सुपरफास्ट एक्सप्रेस रेलसेवा जो दिनांक 07.10.25 से भुज से प्रस्थान करेगी वह अपने मार्ग में गुडगाँव स्टेशन पर 11.40 बजे आगमन व 11.42 बजे प्रस्थान के स्थान पर परिवर्तित समय 11.33 बजे आगमन व 11.35 बजे प्रस्थान कर व दिल्ली कैंट स्टेशन पर 12.00 बजे आगमन व 12.02 बजे प्रस्थान के स्थान पर परिवर्तित समय 11.57 बजे आगमन व 11.59 बजे प्रस्थान कर अपने निर्धारित समय 12.30 बजे दिल्ली सराय रोहिल्ला पहुँचेगी।

Hello Rajasthan

हैल्लो राजस्थान टीम पत्रकारों का एक समूह है। जिसमें विभिन्न मुद्दों पर लिखने वाले पत्रकार काम कर रहें है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment