Horoscope : आइए और जानिए क्या कहते हैं आपकी किस्मत के सितारे

@अनीष व्यास

Horoscope राशिफल शनिवार, 16 जून 2021

मेष-व्यापारिक नुकसान हो सकता है। स्वास्थ्य मध्यम है। प्रेम में दूरी बनी हुई है। थोड़ा बचकर पार करें। शनिदेव की अराधना करें। कोई नीली वस्तु दान करें।

वृषभ-भाग्य में रोड़े अटक सकते हैं। मान-सम्मान पर ठेस लग सकती है। स्वास्थ्य मध्यम है। प्रेम की स्थिति भी बहुत अच्छी नहीं है। शनिदेव की अराधना करते रहें।

मिथुन-चोट लग सकती है। किसी परेशानी में पड़ सकते हैं। स्वास्थ्य मध्यम, प्रेम ठीक-ठाक है। व्यापारिक दृष्टिकोण से करीब-करीब ठीक चलेंगे। शनिदेव की अराधना करते रहें।

कर्क-जीवनसाथी का स्वास्थ्य प्रभावित होता दिख रहा है। नौकरी-चाकरी में समस्या आ सकती है। व्यवसायिक स्थिति थोड़ी खराब दिख रही है। स्वास्थ्य मध्यम है। प्रेम और व्यापार भी अच्छी स्थिति में नहीं चल रहा है। थोड़ा बचकर पार करें। नीली वस्तु का दान करें। भगवान शिव की अराधना करते रहें। संभव हो तो जलाभिषेक करें।

सिंह-शत्रुओं पर भारी पड़ेंगे। स्वास्थ्य में सुधार होगा। प्रेम और संतान की स्थिति अच्छी है। भगवान विष्णु की अराधना करें।

कन्या-बच्चों की सेहत पर ध्यान दें। स्वास्थ्य की स्थिति थोड़ी मध्यम है। प्रेम में तू-तू, मैं-मैं के शिकार हो सकते हैं। व्यापारिक दृष्टिकोण से कुल मिलाकर सही चलेगा। भगवान शिव का जलाभिषेक करें।

तुला-भूमि, भवन, वाहन की खरीदारी में दिक्कत आ सकती है। गृहकलह के शिकार हो सकते हैं। सीने में विकार हो सकता है। मां के स्वास्थ्य में समस्या आ सकती है। स्वास्थ्य, प्रेम मध्यम, व्यापारिक दृष्टिकोण से करीब-करीब सही रहेगा। शनिदेव की अराधना करते रहें।

वृश्चिक-घोर पराक्रमी बने रहेंगे। आपके द्वारा किया गया पराक्रम आपको सफलता दिलाएगा। व्यवसायिक सफलता का समय है। स्वास्थ्य मध्यम रहेगा। प्रेम की स्थिति काफी सुधर चुकी है। नीली वस्तु का दान करें।

धनु-वाणी पर नियंत्रण रखें। पूंजी निवेश न करें। कुटुम्बीजनों से न उलझें। मुख रोग के शिकार हो सकते हैं। स्वास्थ्य मध्यम, प्रेम मध्यम, व्यापारिक दृष्टिकोण से आप सही चल रहे हैं। लाल वस्तु पास रखें।

मकर-स्वास्थ्य नरम-गरम बना रहेगा। कुछ अच्छा भी होगा तो कुछ बुरा भी होगा, मध्यम समय है। प्रेम की स्थिति में थोड़ा सुधार होगा। व्यापारिक दृष्टिकोण से सही चल रहे हैं। मां काली की अराधना करते रहें।

कुंभ-स्वास्थ्य प्रभावित हो सकता है। उर्जा का स्तर थोड़ा घटेगा। स्वास्थ्य, प्रेम मध्यम, व्यापारिक दृष्टिकोण से सही चलेगा। गणेश जी की वंदना करते रहें।

मीन-आर्थिक मामले सुलझेंगे लेकिन थोड़ी चिंता बनी रहेगी। स्वास्थ्य मध्यम, प्रेम मध्यम, व्यापारिक दृष्टिकोण से करीब-करीब सही चलेगा। भगवान शिव की अराधना करते रहें।

( विश्वविख्यात भविष्यवक्ता एवं कुण्डली विश्ल़ेषक पाल बालाजी ज्योतिष संस्थान जयपुर (राजस्थान) Ph.- 9460872809)

More News : aaj ka rashifal, horoscope, zodiac signs, horoscope today, daily horoscope, today horoscope, today’s horoscope, zodiac, today rasi palan, taurus horoscope todayscorpio horoscope today, zodiac sign, rasi palan today, cancer horoscope, AstrologyAstrology predictions, horoscope, Daily horoscope june horoscope, horoscope june,Rashifal, आज का राशिफल, tula rashi today, রাশিফল,

Leave a Comment