राशिफल 30 सितंबरः आज सिंह तुला मकर और कुंभ राशि वालों को होगा धन लाभ, पढ़ें अन्य राशियों का राशिफल

जीवन दर्पण ज्योतिष केंद्र के ज्‍योतिषाचार्य सुरेश कुमार आसवानी बता रहे है आपके सितारे (Today Horoscope)आज किस करवट बैठने वाले है और आपके भाग्य में क्या बदलाव होगा और जानिए क्या कहती है आज आप की राशि।

मेष राशि सुवामी मंगल रत्न मूंगा

फालतू खर्च पर नियंत्रण रखें। आर्थिक स्थिति बिगड़ सकती है। लेन-देन में जल्दबाजी न करें। किसी व्यक्ति के बहकावे में न आएं। कारोबार अच्‍छा चलेगा। प्रयास करें। लाभ होंगा।

वृषभ राशि सुवामी शुक्र रत्न हीरा

शारीरिक कष्ट की आशंका है। वाणी पर नियंत्रण रखें। आय के नए स्रोत प्राप्त हो सकते हैं। प्रयास सफल रहेंगे। डूबी हुई रकम प्राप्त हो सकती है। शेयर मार्केट से लाभ होगा। धैर्य रखें।

मिथुन राशि सुवामी बुध रत्न पन्ना

योजना फलीभूत होगी। कार्यक्षेत्र का विस्तार हो सकता है। भाग्य का साथ रहेगा। प्रसन्नता का वातावरण बनेगा। पार्टनरों से मतभेद दूर होंगे। नौकरी में प्रभाव बढ़ेगा। समय अनुकूल है।

कर्क राशि सुवामी चन्द्रमा रत्न मोती

कानूनी अड़चन दूर होगी। व्यापर-व्यवसाय अच्छा चलेगा। नौकरी में उच्चाधिकारी की प्रसन्नता प्राप्त होगी। पारिवारिक सहयोग प्राप्त होगा। निवेश से लाभ होगा। जल्दबाजी न करें।

सिंह राशि सुवामी सूर्य रत्न माणकीय

दुर्घटना से शारीरिक हानि की आशंका है। कीमती वस्तुएं संभालकर रखें। व्यापार-व्यवसाय में अनुकूलता रहेगी। आय बनी रहेंगी। दूसरों के काम में हस्तक्षेप न करें। लाभ होगा।

कन्या राशि सुवामी बुध रत्न पन्ना

काम में सफलता प्राप्त होगी। प्रेम-प्रसंग में अनुकूलता रहेगी। नौकरी में मातहतों का सहयोग मिलेगा। प्रसन्नता का वातावरण रहेगा। कारोबार लाभदायक रहेगा। जोखिम न लें।

तुला राशि सुवामी शुक्र रत्न हीरा

स्थायी संपन्ति का सौदा लाभ दे सकता है। उन्नति के मार्ग प्रशस्त होंगे। व्यापार-व्यवसाय अच्छा चलेगा। नौकरी में प्रभाव बढ़ेगा। भाग्य का साथ रहेगा। रुके कार्य पूर्ण होंगे। प्रसन्नता रहेगी।

वृश्चिक राशि सुवामी मंगल रत्न मूंगा

रचनात्मक कार्यों में रुचि रहेगी। परीक्षा व प्रतियोगिता में सफलता प्राप्त होगी। किसी प्रबुद्ध व्यक्ति का मार्गदर्शन प्राप्त होगा। मनोरंजन के साधन उपलब्ध होंगे। थकान रह सकती है।

धनु राशि सुवामी गुरु रत्न पुखराज

किसी व्यक्ति से उलझन हो सकती है। समय पर आवश्यक वस्तु नहीं मिलेगी। स्वास्थ्य कमजोर रहेगा। व्यापार-व्यवसाय अच्‍छा रहेगा। आय बनी रहेंगी। निवेश लाभदायक रहेगा।

मकर राशि सुवामी शनि रत्न नीलम

मित्रों की सहायता कर पाएंगे। सामाजिक प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। पहले की गई मेहनत का फल मिलने के योग हैं। निवेश से लाभ होगा। मित्रों के साथ समय सुखमय व्यतीत होगा।

कुंभ राशि सुवामी शनि रत्न नीलम

भूले-बिसरे साथियों से मुलाकात होगी। जोखिम उठाने का साहस कर पाएंगे। व्यापार-व्यवसाय में अधिक ध्यान देना पड़ेगा। नौकरी में सहकर्मी ध्यान देंगे। धन प्राप्ति सुगम होगी।

मीन राशि सुवामी गुरु रत्न पुखराज

लंबे समय से अटके काम के पूरे होने से प्रसन्नता रहेगी। भाग्य का साथ रहेगा। कारोबार में उन्नति होगी। नौकरी में प्रभाव बढ़ेगा। रोजगार में वृद्धि होगी। पारिवारिक सहयोग मिलेगा।

(ज्‍योतिषाचार्य सुरेश कुमार आसवानी, जीवन दर्पण ज्योतिष केंद्र, बालाजी नगर माकड़वाली रोड वेशाली नगर अजमेर) संपर्क सूत्र – 9413761512 / 9610160966

Leave a Comment