मूंगफली,बाजरा,मूंग के समर्थन मूल्यों में बढ़ोतरी,बीजेपी किसान मोर्चा ने जताया आभार

जांगिड़ के नेतृत्व में राष्ट्रीय संगठन महामंंत्री से मिला प्रतिनिधिमंडल मंडल,देशनोक आने का निमंत्रण

बीकानेर। भारतीय जनता पार्टी किसान मोर्चा बीकानेर देहात के जिला अध्यक्ष भंवरलाल जांगिड के नेतृत्व में किसान मोर्चा का प्रतिनिधि मण्डल दिल्ली में राष्ट्रीय महामंत्री(संगठन)बीएल संतोष से मिलकर संगठनात्मक विषयों के साथ साथ,राज्य सरकार द्वारा नकली उर्वरक और नकली बीज के निर्माताओं के खिलाफ की जा रही कार्यवाही पर केन्द्र और राज्य सरकार धन्यवाद ज्ञापित किया।

BJP Kisan Morcha, Bhanwar Lal Jangid, MSP of Groundnut Millet and Moong, MSP, Bhanwar Lal Jangid Bikaner

दिल्ली में राष्ट्रीय महामंत्री(संगठन)बीएल संतोष से​ चर्चा करते हुए बीजेपी किसान मोर्चा जिलाध्यक्ष भंवरलाल जांगिड़।

भारतीय जनता पार्टी किसान मोर्चा बीकानेर देहात के जिला अध्यक्ष भंवरलाल जांगिड ने बताया कि प्रतिनिधि मंडल ने मोदी सरकार द्वारा कृषि बजट को 27 हजार करोड़ से बढ़ाकर 1 लाख 27 हजार करोड़ करने तथा मूंगफली,बाजरा,मूंग पर केन्द्र सरकार द्वारा समर्थन मूल्यों पर की गई बढ़ोतरी पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का आभार व्यक्त किया।

जांगिड़ ने कहा कि केंद्र सरकार के इस फैसले से किसानों को अपनी फसलों का उचित मूल्य मिलने से बहुत फायदा होगा। इससे राजस्थान के बाजारा, मूंगफली, मूंग की बिजाई करने वाले सभी किसान आत्मनिर्भर होंगे।

BJP Kisan Morcha, Bhanwar Lal Jangid, MSP of Groundnut Millet and Moong, MSP, Bhanwar Lal Jangid Bikaner
बीजेपी किसान मोर्चा पदाधिकारी भाजपा प्रदेशाध्यक्ष का स्वागत करते हुए।

इस दौरान भारतीय जनता पार्टी किसान मोर्चा जिलाध्यक्ष भंवरलाल जांगिड ने संगठन महामंत्री को देशनोक आने का निमंत्रण दिया।

इससे पहले प्रतिनिधि मण्डल ने प्रदेश अध्यक्ष मदन राठौड़ व केंद्रीय कानून मंत्री अर्जुनराम मेघवाल से मिला और स्थानीय मुद्दों पर चर्चा की। प्रदेश अध्यक्ष मदन राठौड़ को सांसद रत्न से सम्मानित होने पर बधाई देते हुए अभिनंदन किया।

प्रतिनिधि मण्डल में मदनदास स्वामी,पूर्व जिला मंत्री अरविंद चारण,केशव भोभरिया,हंसराज,रामनिवास सारण शामिल रहे।