मौसमक्रिकेटऑपरेशन सिंदूरक्रिकेटस्पोर्ट्सबॉलीवुडजॉब - एजुकेशनबिजनेसलाइफस्टाइलदेशविदेशराशिफललाइफ - साइंसआध्यात्मिकअन्य
---Advertisement---

रेलवे ने गोगामेड़ी मेला पर 6 जोड़ी ट्रेनों में बढ़ाए अस्थाई कोच

On: July 30, 2025 10:48 PM
Follow Us:
Indian Railway, Gogamedi Mela , Gogamedi Fair, Gogamedi Mela 2025, Gogamedi Fair 2025, Train for Gogamedi Mela
---Advertisement---

जयपुर। गोगामेड़ी मेला पर देशभर से आने वाले भक्तों की सुविधा को मध्यनजर रखते हुए रेलवे ने 6 जोडी ट्रेनों में साधारण श्रेणी में अस्थाई डिब्बों की संख्या में बढ़ोतरी की है। इसकी जानकारी उत्तर पश्चिम रेलवे के मुख्य जनसम्पर्क अधिकारी शशि किरण ने दी है।

उत्तर पश्चिम रेलवे के मुख्य जनसम्पर्क अधिकारी शशि किरण ने बताया कि गोगामेड़ी मेला पर देशभर से भक्तजन आते है, इसलिए रेलवे ने 06 जोड़ी रेलसेवाओं में साधारण श्रेणी के 16 डिब्बों की अस्थाई बढोतरी की है।

श्रीगंगानगर-तिलकब्रिज-श्रीगंगानगर ट्रेन

1. गाडी संख्या 14727/14728, श्रीगंगानगर-तिलकब्रिज-श्रीगंगानगर ट्रेन में श्रीगंगानगर से 01.08.25 से 10.09.25 तक एवं तिलकब्रिज से दिनांक 03.08.25 से 12.09.25 तक 02 साधारण श्रेणी डिब्बो की अस्थाई बढोतरी की जा रही है।

यह भी पढ़ें :  RPSC Assistant Professor 2025: केमिस्ट्री विषय के इंटरव्यू के लिए 180 अभ्यर्थी सफल, सूची जारी

तिलकब्रिज-भिवानी-तिलकब्रिज ट्रेन

2. गाडी संख्या 14738/14737, तिलकब्रिज-भिवानी-तिलकब्रिज ट्रेन में तिलकब्रिज से 02.08.25 से 11.09.25 तक एवं भिवानी से दिनांक 03.08.25 से 12.09.25 तक 02 साधारण श्रेणी डिब्बो की अस्थाई बढोतरी की जा रही है।

3. गाडी संख्या 14795/14796, भिवानी-कालका-भिवानी ट्रेन में भिवानी से दिनांक 01.08.25 से 10.09.25 तक एवं कालका से दिनांक 01.08.25 से 10.09.25 तक 03 साधारण श्रेणी डिब्बो की अस्थाई बढोतरी की जा रही है।

भिवानी-कालका-भिवानी ट्रेन

4. गाडी संख्या 14705/14706, भिवानी-ढेहर का बालाजी-भिवानी रेलसेवा में भिवानी से दिनांक 02.08.25 से 11.09.25 तक एवं ढेहर का बालाजी से दिनांक 02.08.25 से 11.09.25 तक 03 साधारण श्रेणी डिब्बो की अस्थाई बढोतरी की जा रही है।

यह भी पढ़ें :  यात्रियों को बड़ी राहत: उत्तर पश्चिम रेलवे ने 6 जोड़ी ट्रेनों में बढ़ाए स्थायी अतिरिक्त डिब्बे

भिवानी-मथुरा-भिवानी ट्रेन

5. गाडी संख्या 14725/14726, भिवानी-मथुरा-भिवानी ट्रेन में भिवानी से दिनांक 03.08.25 से 12.09.25 तक एवं मथुरा से दिनांक 04.08.25 से 13.09.25 तक 03 साधारण श्रेणी डिब्बो की अस्थाई बढोतरी की जा रही है।

मथुरा-सवाईमाधोपुर-मथुरा ट्रेन

6. गाडी संख्या 54794/54793, मथुरा-सवाईमाधोपुर-मथुरा ट्रेन में मथुरा से दिनांक 03.08.25 से 12.09.25 तक एवं सवाईमाधोपुर से दिनांक 04.08.25 से 13.09.25 तक 03 साधारण श्रेणी डिब्बो की अस्थाई बढोतरी की जा रही है।

नोटः- यदि उपरोक्त गाडियों में साधारण श्रेणी कोच के स्थान पर द्वितीय शयनयान श्रेणी के कोच लगाये जाते है, तो उन्हें अनारक्षित/साधारण कोच माना जाये।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now