मौसमक्रिकेटऑपरेशन सिंदूरक्रिकेटस्पोर्ट्सबॉलीवुडजॉब - एजुकेशनबिजनेसलाइफस्टाइलदेशविदेशराशिफललाइफ - साइंसआध्यात्मिकअन्य
---Advertisement---

Independence Day Facts : स्वतंत्रता दिवस पर जाने कुछ रोचक महत्वपूर्ण तथ्य

On: September 25, 2023 11:03 PM
Follow Us:
Independence Day , 15 August , 15 August Essay, Independence Day 2022,Independence Day Interesting Facts, Independence Day Facts, Independence Day Essay, Independence Day Photo,
---Advertisement---

Independence Day Facts : स्वतंत्रता दिवस (15 August) हम सभी प्रतिवर्ष मनातें है, आज हम आपको इसके बारे में महत्वपूर्ण जानकारी दे रहे है, कि इस दिन और कौन —कौन से देश आजाद हुए है। तो चलिए जाने : –

Independence Day Facts : स्वतंत्रता दिवस पर महत्वपूर्ण तथ्य

  • जब 15 अगस्त 1947 को देश आजाद हुआ तो महात्मा गांधी आजादी के जश्न में शामिल नही हुए थे।
  • आजादी के दिन महात्मा गांधी पश्चिमी बंगाल के नोआखली में थे, इस दौरान वे हिंदुओं और मुस्लिमों के बीच हो रही सांप्रदायिक हिंसा को रोकने के लिए वे अनशन कर रहे थे।
  •  पंडित जवाहरलाल नेहरु और सरदार वल्लभ भाई पटेल ने महात्मा गांधी को एक पत्र भेजा, जिसमें लिखा था कि ‘‘ 15 अगस्त हमारा पहला स्वाधीनता दिवस होगा, आप राष्ट्रपिता हैं, इसमें शामिल हों आप अपना आर्शाीवाद देंवें। ’’ यह पहले ही तय हो गया था कि भारत 15 अगस्त को आजाद होगा।
  •  इस पर महात्मा गांधी ने पत्र का जवाब दिया कि ‘‘ जब कलकता में हिंदू -मुस्लिम एक दूसरे की जान ले रहे हैं, ऐसे में मैं जश्न मनाने के लिए कैसे आ सकता हूं। मैं दंगा रोकने के लिए अपनी जान दे दूंगा। ’’
  •  पंडित जवाहरलाल नेहरु ने ऐतिहासकि भाषण ‘‘ ट्रिस्ट विद डेस्टनी ’’ 14 अगस्त की मध्यरात्रि को वायसराय लाॅज (मौजूदा राष्ट्रपति भवन) से दिया गया था।
  • पंडित जवाहर लाल नेहरु प्रधानमंत्री नही बने थे, तब इस भाषण को पूरी दुनियां ने सुना, लेकिन महात्मा गांधी उस दिन 9 बजे सोने को चले गए थे।
  •  15 अगस्त 1947 को लाॅर्ड माउंटबेटन ने अपने कार्यालय में काम किया। दोपहर में पंडित जवाहर लाल ने उन्हे मंत्रिमंडल की सूची सौंपी और बाद में इंडिया गेट के पास प्रिंसेज गार्डन में एक सभा को संबोधित किया। हर बार स्वतंत्रता दिवस पर भारतीय प्रधानमंत्री लाल किले से ध्वज फहराते है।
  •  लेकिन 15 अगस्त 1947 को ऐसा नही हुआ था। लोसभा सचिवालय के एक शोध पत्र के मुताबिक पंडित जवाहर लाल नेहरु ने 16 अगस्त 1947 को लाल किले से झंडा फहराया था

    ध्वजारोहण करते समय भारतीय झंडा संहिता, 2002 का करें पालन, आइये जाने क्या है तिरंगा फहराने के नियम

Independence Day : इस दिन हुआ आजादी का फैसला

  •  भारत के तत्कालीन वायसराय लाॅर्ड माउंटबेटन के प्रेस सचिव कैंपबेल जाॅनसन के अनुसार मित्र देशों की सेनाओं के सामने जापान के आत्मसमर्पण की दूसरी वर्षगांठ 15 अगस्त को पड़ रही थी। इसी कारण भारत को आजाद करने का फैसला इस दिन पर किया गया था।
  •  15 अगस्त 1947 को भारत आजाद अवश्य हो गया लेकिन उस समय पर देश का अपना कोई राष्ट्रगान नही था। हालांकि रविंद्रनाथ टैगोर ‘‘जन गण मन ’’1911 में ही लिख चुके थे। लेकिन यह राष्ट्रगान 1950 में ही बना।

    Independence Day Facts : स्वतंत्रता दिवस पर जाने कुछ रोचक महत्वपूर्ण तथ्य

Independence Day : आज ही के दिन ये देश हुए आजाद

  • भारत की आजादी 15 अगस्त के दिन ही तीन अन्य देशों का भी स्वतंत्रता दिवस है।
  • जिसमें दक्षिण कोरिया जापान से 15 अगस्त 1945 को आजाद हुआ था।
  • ब्रिटेन से बहरीन को 15 अगस्त 1971 को आजादी मिली थी।
  • इसी प्रकार से फ्रांस ने कांगो को 15 अगस्त 1960 को आजाद किया। भारत की आजादी के दि नही पनामा शहर को बनाया गया था। पनामा को 15 अगस्त 1519 को शहर बनाया गया
  •  15 अगस्त 1950 के दिन असम में भीषण भूकंप आया था, जिसके कारण करीब 15 सौ से 3 हजार लोगों की मौत गई थी।
  •  15 अगस्त 1872 को ब्रिटिश राज से भारत को आजादी दिलाने में सक्रिय भूमिका निभाने वाले महर्षि अरबिंदो घोष का जन्म हुआ था।
  •  15 अगस्त 1854 को ईस्ट इंडिया रेलवे ने कलकता से हुगली तक पहली यात्री ट्रेन चलाई थी, हालांकि आधिकारिक तौर पर इसका संचालन 1855 में शुरु हो सका।

Best Loan Apps : आसान लोन लेने के लिए ये हैं बेस्ट ऐप्स, मिलेगा 5 से 10 लाख रुपये का लोन

अमेजन पर 15 August का शानदार ऑफर देखें , घर बैठे सामान मंगवाए : Click Here

Tags : Independence Day ,Independence Day Interesting Facts, Independence Day Facts,

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now