नई दिल्ली, 13 नवंबर। वनप्लस आज अपना नया फ्लैगशिप स्मार्टफोन OnePlus 15 भारत में पेश करने जा रहा है। यह लॉन्चिंग इवेंट शाम 7 बजे IST पर शुरू होगा, जिसे कंपनी अपने आधिकारिक YouTube चैनल और सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स पर लाइव स्ट्रीम करेगी। चीन में पिछले महीने लॉन्च होने के बाद अब भारतीय बाज़ार में इसकी एंट्री का इंतजार बढ़ गया है।
OnePlus 15 क्यों है यह लॉन्च खास?
OnePlus 15 कंपनी का पहला ऐसा स्मार्टफोन होगा जो Snapdragon 8 Elite Gen 5 चिपसेट के साथ भारत में लॉन्च हो रहा है। लॉन्च से पहले ब्रांड ने इसके कई फीचर्स की पुष्टि की थी, जिनमें हाई-कैपेसिटी बैटरी, मजबूत IP रेटिंग और नए OxygenOS 16 से लेकर कैमरा हार्डवेयर तक शामिल हैं।
भारत में संभावित कीमत
रिटेल लिस्टिंग के अनुमान के अनुसार, OnePlus 15 की भारतीय कीमत इस प्रकार हो सकती है:
- 12GB + 256GB वेरिएंट: लगभग ₹72,999
- 16GB + 512GB वेरिएंट: करीब ₹79,999
फोन तीन रंगों — Infinite Black, Sand Storm, और Ultra Violet — में उपलब्ध हो सकता है। बिक्री आज रात 8 बजे से Amazon और कंपनी की आधिकारिक वेबसाइट पर शुरू होने की उम्मीद है।
OnePlus 15 के संभावित फीचर्स और स्पेसिफिकेशन
चीन में लॉन्च वेरिएंट के आधार पर OnePlus 15 में कई प्रीमियम फीचर्स मिलते हैं, जिनके भारत में भी आने की संभावना है।
डिस्प्ले और डिजाइन
- 6.78-इंच 1.5K फ्लेक्सिबल AMOLED स्क्रीन
- 165Hz रिफ्रेश रेट
- 1,800 निट्स पीक ब्राइटनेस
- IP66 + IP68 + IP69K रेटिंग (धूल और पानी से सुरक्षा)
परफॉर्मेंस और सॉफ्टवेयर
- Snapdragon 8 Elite Gen 5 चिपसेट
- Adreno 840 GPU
- 16GB तक LPDDR5X RAM
- 512GB तक UFS 4.1 स्टोरेज
- Android 16 आधारित OxygenOS 16
फोन में कंपनी की नई Gaming Core Technology भी होने की उम्मीद है, जिसमें OnePlus Performance Tri-Chip सिस्टम का उपयोग होता है।
OnePlus 15 कैमरा सिस्टम
OnePlus 15 में कंपनी ने नया Detail Max Image Engine शामिल किया है, जो लो-लाइट और हाई-डिटेल फोटोग्राफी में सहायता करेगा। इसमें संभावित कैमरा सेटअप हो सकता है:
- 50MP प्राइमरी कैमरा
- 50MP अल्ट्रा-वाइड कैमरा
- 50MP टेलीफोटो कैमरा
- 32MP फ्रंट कैमरा
OnePlus 15 बैटरी और चार्जिंग
- 7,300mAh बैटरी
- 100W वायर्ड चार्जिंग
- 50W वायरलेस चार्जिंग
क्या होगा खास असर?
इतने दमदार प्रोसेसर, हाई-रिफ्रेश रेट डिस्प्ले और बड़ी बैटरी के साथ OnePlus 15 इस साल के सबसे मजबूत फ्लैगशिप स्मार्टफोन्स में गिना जा सकता है। भारत में इसकी कीमत इसे अन्य प्रीमियम फोनों के मुकाबले काफी प्रतिस्पर्धी बना सकती है।
अमेजन इंडिया पर OnePlus 15 का शानदार ऑफर देखें,घर बैठे सामान मंगवाए : Click Here
