सीमावर्ती क्षेत्र के गावों में मूलभूत सुविधाओं की कमी: डीआईजी राठौड़

खाजूवाला/बीकानेर। सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) (Border Security Force (BSF)के बीकानेर सेक्टर के उप महानिरीक्षक पुष्पेंद्र सिंह राठौड़ ने कहा कि सीमा पर बसे सीमावर्ती गांवो में आज भी मूलभूत आवश्यकताओं की कमी है, जिसमें शिक्षा चिकित्सा प्रमुख है। श्रीराठौड़ मंगलवार को 127 वी वाहिनी सीमा सुरक्षा बल द्वारा सिविक एक्शन (Civic Action Programmes)के दौरान सीमावर्ती अल्लादीन गांव में आयोजित कार्यक्रम को संबोधित कर रहे थे।

उन्होने कहा कि सीमा सुरक्षा बल भारतीय सीमाओं की सुरक्षा के साथ-साथ हमेशा सीमावर्ती ग्रामीणों की सहायता के लिए भी तत्पर रहती है। सिविक एक्शन कार्यक्रम का मुख्य लक्ष्य ग्रामीण बच्चों को शिक्षा एवं खेलकूद के प्रति रुचि उत्पन्न करना है। क्योंकि विद्यार्थी भविष्य में राष्ट्र निर्माण में कारगर सिद्ध होंगे वे जितनी अच्छी शिक्षा ग्रहण करेंगे उतना ही उनका भविष्य उज्जवल होगा। क्योंकि शिक्षक विद्यालय में अनेकों चहुमुखी प्रतिभाओं को विकसित कर सकते हैं।

उपमहानिरीक्षक श्रीराठौड़ ने कहा कि आज का युग विज्ञान का युग है इसमें तकनीकी ज्ञान बहुत ही जरूरी है। जो हम विद्यालयों को कंप्यूटर दिए हैं उनका उपयोग विद्यार्थी ऑनलाइन फॉर्म भरने एवम रोजगार की जानकारी प्राप्त कर सकेंगे और इसकी जानकारी अपने अन्य साथियों को भी दे।

पहला सुख निरोगी काया 

श्रीराठौड़ ने बताया कि पहला सुख निरोगी काया इसकी और युवा पीढ़ी ध्यान दें और खेल को खेल की भावना से खेलें इसमें राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय स्तर पर बहुत अवसर उपलब्ध है 127 वी वाहिनी सीमा सुरक्षा बल द्वारा सीमावर्ती अल्लादीन गांव को गोद लिया है इसको आदर्श गांव के रूप में विकसित करने के प्रयास किए जाएंगे।

सीमा सुरक्षा बल के कमांडेंट अमिताभ पंवार ने बताया कि डीआईजी पुष्पेंद्र सिंह राठौड़ सीमावर्ती लोगों की मदद करने के लिए हमेशा तत्पर रहते हैं डीआइजी की खेलो के प्रति काफी रूचि है। वे हॉकी ,गोल्फ,क्रिकेट व बैडमिंटन के भी अच्छे खिलाड़ी हैं एवम बीएसएफ के द्वारा चलाई गई फिट इंडिया के तहत हमारे जवान दस किलोमीटर दौड़ ,साइकिल दौड़ करके स्वास्थ्य लाभ व शारिरिक फिट हो रहे है युवा पीढ़ी को अपने कैरियर पर ध्यान देना चाहिए। क्योंकि सफलता का कोई शॉर्टकट नहीं जितना कठिन प्रयास होगा सफलता उतनी ही शानदार होगी।

267831 whatsapp image 2020 09 29 at 53825 pm

सरपंच 34 केवाईडी के रविन्द्र कस्वां ने बताया बीएसएफ भारतीय सीमाओँ की सुरक्षा के साथ साथ हमेशा सीमावर्ती लोगो की सेवा के लिए तत्पर रहती हैऔर सिविक एक्शन कार्यक्रम की काफी प्रंशसा की। सीमावर्ती गांव 40 केवाईडी के राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय में सिविक एक्शन कार्यक्रम के दौरान कोविड-19 महामारी की पूर्ण गाइडलाइन की पालना की गयी एवं सोशल डिस्टेंस का पूर्ण ध्यान रखा गया।

स्कूल में कंप्यूटर लेब का उद्घाटन

राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय 40 केवाईसी के स्कूल में कंप्यूटर लेब का उद्घाटन किया गया एवम विद्यालय मैदान में वृक्षारोपण किया। विद्यालय को दो कंप्यूटर सेट ,दो यूपीएस ,दो कंप्यूटर टेबल ,दो कंप्यूटर चेयर व रंग रोगन का सामान राजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालय अल्लादीन को एक कंप्यूटर सेट एक यूपीएस ,कंप्यूटर टेबल, कंप्यूटर चेयर बैडमिंटन का सामान ,योगा का सामान ,स्कूल बैग और उप प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र को सोडियम हाइपोक्लोराइट वह उसके छिड़काव की मशीन , फेस मास्क। राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय 34 के वाई डी को दो कंप्यूटर ,दो यूपीएस ,दो कंप्यूटर टेबल ,दो कंप्यूटर चेयर ,स्टेशनरी का सामान ,रंग रोगन पुताई का सामान भेंट किया गया।

267832 whatsapp image 2020 09 29 at 53826 pm 1

इस अवसर पर बाबू लाल यादव (द्वितीय कमान अधिकारी) वाहिनी के समस्त अधिकारीगण ,अधीनस्थ अधिकारी ,इंस्पेक्टर जी ताराचंद यादव , विजिलेंस के जवान ,वरिष्ठ नागरिक स्थानीय नागरिक , महिलाएं स्कूली बच्चे, 34 केवाई डी के सरपंच रविंद्र कस्वां,दोनों विद्यालयों के प्रधानाचार्य, उच्च प्राथमिक विद्यालय प्रधानाध्यापक गण उपस्थित रहे।

Leave a Comment