बीकानेर में महिला कांग्रेस ने 37 वें स्थापना दिवस पर किया पौधारोपण

बीकानेर ।अखिल भारतीय महिला कांग्रेस के 37 वे स्थापना दिवस मंगलवार को शहर जिला महिला कांग्रेस ने कच्ची बस्ती में पौधरोपण कर मनाया साथ ही पौधों की नियमित देख-रेख की जिम्मेदारी उठायी।

शहर जिला महिला कांग्रेस अध्यक्ष सुनीता गौड़ ने महिला कांग्रेस संगठन की मजबूती के साथ महिलाओं से अपने अधिकारों का प्रयोग करने की अपील की।

श्रीमती गौड़ ने संबोधित करते हुए कहा कि कांग्रेस पार्टी ने हमेशा महिलाओं को आगे बढ़ाने का काम किया। पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी ने महिलाओं को जो अधिकार दिये उसकी बदौलत आज महिलाएं मजबूत स्थिति में हैं।महिलाएं आज हर क्षेत्र में अपना परचम फेरा रही है।

आधी आबादी अपने हको के लिए आज पुरजोर मेहनत कर देश का नाम रोशन कर रही है।

237034 img 20200915 wa0234

उन्होंने कहा कि जीत मेरी पहचान है, मैं कब किससे हारी हूं,मैं शक्ति मैं शौर्य हूं,मैं हिंदुस्तान की नारी हूँ।

इस अवसर पर परमेश्वरी बिश्नोई,संतोष भाटी,राजू भाटी,कविता,सरोज सहित महिलाओ ने पौधों की देखरेख करने का संकल्प लिया।

Leave a Comment