जयपुर में भाजपा से बागी होकर चुनाव लड़ने वाले 39 कार्यकर्ता 6 साल के लिए पार्टी से निष्कासित

जयपुर। जयपुर नगर निगम हैरिटेज (jaipur nagar nigam election 2020) एवं ग्रेटर के भाजपा के घोषित प्रत्याशियों के खिलाफ भाजपा से बागी होकर चुनाव लड़ने वाले पार्टी 39 कार्यकर्ताओं को पार्टी ने निष्कासित कर दिया है।

भाजपा प्रदेश कार्यालय में आयोजित प्रेसवार्ता को सम्बोधित करते हुए प्रदेश महामंत्री मदन दिलावर ने कहा कि वर्तमान में जयपुर नगर निगम हैरिटेज एवं ग्रेटर के भाजपा के घोषित प्रत्याशियों के खिलाफ भाजपा से बागी होकर चुनाव लड़ने वाले पार्टी कार्यकर्ताओं को बार-बार समझाने के पश्चात् व पार्टी के अधिकृत प्रत्याशी के पक्ष में अपना नामांकन वापस ना लेने के कारण भाजपा अनुशासन समिति की अनुशंषा पर अनुशासनात्मक कार्यवाही करते हुए उन्हें पार्टी की प्राथमिक सदस्यता से 6 वर्ष के लिए निष्कासित किया गया है।प्रेसवार्ता में मदन दिलावर के साथ प्रदेश मंत्री जितेन्द्र गोठवाल, प्रदेश मीडिया-सह प्रभारी नीरज जैन, जयपुर शहर अध्यक्ष राघव शर्मा मौजूद रहे।

दिलावर ने कहा कि कांग्रेस द्वारा सता में आने से पूर्व किये गये अपराध मुक्त राजस्थान देने के वादे को राजस्थान के निवासियों से कोरा मजाक करना बताया। क्योंकि कांग्रेस पार्टी के विधायक भी प्रदेश की अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति पर हो रहे अत्याचारों की सरकार द्वारा कोई सुनवाई ना होने से स्वयं को असहज महसूस कर रहे है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी के विधायक महिला एवं बच्चियों पर हो रहे अत्याचारों पर किसी भी प्रकार की कोई लगाम नहीं लगाये जाने के कारण प्रदेश की महिलाएं एवं बच्चियाँ भय के माहौल में जीवन जीने के लिए मजबूर है।

दिलावर ने कहा कि चुनाव के समय बड़ी संख्या में अपराधियों ने कांग्रेस पार्टी को वोट दिये एवं चुनाव में विजयी भी हुए, जिसके कारण प्रदेश में अपराधों एवं दलित अपराधों में बेतहाशा बढ़ोतरी हुई है, यदि अपराधी पकड़े भी जाते हैं तो कांग्रेस नेताओं के कहने पर बगैर किसी कार्रवाई के छोड़ भी दिये जाते है।

दिलावर ने कहा कि कोरोना संक्रमण के समय प्रदेश के सभी कोरोना वाॅरियर्स सफाईकर्मियों को कोरोना संक्रमण से बचाव हेतु फेस मास्क, दस्ताने, पीपीई किट, सैनेटाइजर इत्यादि सुविधाएं उपलब्ध करवाने का वादा किया था, जो वादे आज तक भी पूरे करने में विफल है एवं सफाईकर्मियों को वेतन एवं भता के लिए भी तरसना पड़ रहा है।

भाजपा की प्राथमिक सदस्यता से 6 वर्ष के लिए निष्कासित किये गये पार्टी कार्यकर्ताओं की सूची निम्न प्रकार है:-

क्र.सं.    वार्ड सं.         नाम नगर निगम

1.         3               श्री नरेन्द्र सैनी जयपुर हैरिटेज

2.        3               श्री विजयराज शर्मा जयपुर हैरिटेज

3.     17             श्री पुष्पेन्द्र टेलर जयपुर हैरिटेज

4.     18           श्रीमती अमिता कुमावत जयपुर हैरिटेज

5.     33         श्री तनुज गुप्ता जयपुर हैरिटेज

6.     56         श्रीमती लक्ष्मी देवी जयपुर हैरिटेज

7.      58       श्री सुरेश वर्मा जयपुर हैरिटेज

8.      58  श्री रिंकी चैधरी जयपुर हैरिटेज

9.       62 श्रीमती रूकसाना जयपुर हैरिटेज

10.              65 श्री जाफर जयपुर हैरिटेज

11.  69 श्री नरेश ब्रह्मभट्ट जयपुर हैरिटेज

12.   71 श्री राजेश गुर्जर जयपुर हैरिटेज

13.   74 श्रीमती कुसुम यादव जयपुर हैरिटेज

14.    74 श्री अजय यादव जयपुर हैरिटेज

15.    90 श्री गोवेश्वर प्रसाद गुप्ता जयपुर हैरिटेज

16.     93 श्रीमती नीता खेतान जयपुर हैरिटेज

1.    16 श्रीमती मीना मूर्तिकार जयपुर ग्रेटर

2.     18 श्री राजेन्द्र जी जयपुर ग्रेटर

3.     124 श्रीमती आशा शर्मा/श्री गौरीशंकर शर्मा जयपुर ग्रेटर

4.     125 श्रीमती कान्ता शर्मा/श्री रामसहाय बागड़ा जयपुर ग्रेटर

5.     126 श्री धर्मा चैधरी पुत्र श्री बाबूलाल चैधरी जयपुर ग्रेटर

6.     149 श्रीमती स्वाति परनामी जयपुर ग्रेटर

7.    51 श्रीमती रेणुका कँवर जयपुर ग्रेटर

8.     150 श्री संजीव शर्मा जयपुर ग्रेटर

9.    4 श्रीमती मिनाक्षी सैनी/श्री रणजीत सैनी जयपुर ग्रेटर

10.   13 श्री रणजीत राजावत जयपुर ग्रेटर

11.    16 श्रीमती विजयलक्ष्मी ग्रोवर/श्री महेन्द्र ग्रोवर जयपुर ग्रेटर

12.    53 श्री गजेन्द्र सिंह जयपुर ग्रेटर

13.    14 श्री विनोद महला जयपुर ग्रेटर

Leave a Comment