मौसमक्रिकेटऑपरेशन सिंदूरक्रिकेटस्पोर्ट्सबॉलीवुडजॉब - एजुकेशनबिजनेसलाइफस्टाइलदेशविदेशराशिफललाइफ - साइंसआध्यात्मिकअन्य
---Advertisement---

भाजपा प्रदेश महामंत्री बनने पर सांसद दीया कुमारी ने कहा ” संगठन सर्वोपरि और राष्ट्र निर्माण का सेतु”

On: August 1, 2020 12:41 PM
Follow Us:
---Advertisement---

राजसमन्द(Rajsamand News)। राजसमन्द सांसद (MP)दीयाकुमारी (Diya Kumari)ने भारतीय जनता पार्टी (BJP) के प्रदेश महामंत्री बनाये जाने पर प्रदेश अध्यक्ष (BJP President) सतीश पुनिया और राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा का आभार व्यक्त किया है।

एक गांव ऐसा, जहां अनहोनी के भय से राखी नहीं बांधती बहनें

सांसद दीयाकुमारी ने कहा कि संघठन सर्वोपरि है, मुझे गर्व है कि में उस संघठन का हिस्सा हूं जो राष्ट्रवादी दल के नाम से विश्व विख्यात है। संघठन राष्ट्र निर्माण का सेतु है और इसी संघठन को सींचने के लिए प.दीनदयाल उपाध्याय और डा. श्यामाप्रसाद मुखर्जी जैसे लोगों ने अपना सम्पूर्ण जीवन समर्पित कर दिया था।

कार्यकर्ताओं में खुशी की लहर

सांसद दीयाकुमारी के भाजपा प्रदेश महामंत्री बनने पर राजसमन्द सहित पूरे लोकसभा क्षेत्र में खुशी की लहर दौड़ गयी है। कहीं कार्यकर्ता एक दूसरे को मिठाई खिलाकर शुभकामनाएं प्रेषित रहे हैं तो कहीं पटाखे छोड़ कर खुशी का इजहार कर रहे हैं।

इस अवसर पर कुम्भलगढ़ विधायक सुरेन्द्र सिंह राठौड़, जिलाध्यक्ष वीरेंद्र पुरोहित, समस्त जिला कार्यकारणी, कर्णवीर सिंह राठौड़, पूर्व चेयरमैन महेश पालीवाल, पूर्व जिलाध्यक्ष नन्दलाल सिंघवी, मीडिया संयोजक मधुप्रकाश लड्ढा, प्रवीण नन्दवाना, पूर्व उप प्रधान सुरेश जोशी, जवाहर जाट, मानसिंह बारहठ, भीमसिंह चौहान, शरद बाघोरा, नगर अध्यक्ष सुभाष पालीवाल, प्रदीप खत्री, हिम्मत कुमावत, देशबन्धु रांका, धीरज पुरोहित, विनोद जोशी, भेरूलाल कच्छारा, भेरूलाल नन्दवाना, सरपंच अयान जोशी, आईटी संयोजक गिरिराज काबरा, रामेश्वर साहू, दिनेश स्वर्णकार, प्रकाश खेरोदिया, बोथलाल जाट सहित अनेकों कार्यकर्ताओं ने सांसद दीयाकुमारी को शुभकामनाएं दो है।

झुग्गी-झोपड़ी के मेधावी छात्रों को सिविल सर्विसेज की कोचिंग देगा संघ का सेवा भारती

Hello Rajasthan

हैल्लो राजस्थान टीम पत्रकारों का एक समूह है। जिसमें विभिन्न मुद्दों पर लिखने वाले पत्रकार काम कर रहें है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment