🌦️ राजस्थान मौसम अपडेट: राज्य में रहेगा शुष्क मौसम, तापमान में धीरे-धीरे बढ़ोतरी की संभावना

जयपुर, 15 अक्टूबर 2025।
राजस्थान में आने वाले सप्ताहभर मौसम शुष्क बने रहने की संभावना है। मौसम विज्ञान केंद्र जयपुर के अनुसार, अगले 48 घंटों में तापमान में कोई बड़ा परिवर्तन नहीं होगा, लेकिन उसके बाद धीरे-धीरे बढ़ोतरी देखने को मिलेगी।

बुधवार को राज्य में सबसे अधिक तापमान बाड़मेर में 36.6°C जबकि सबसे कम तापमान नागौर में 14.8°C दर्ज किया गया।

🌾 मौसम में बदलाव से किसानों को राहत
श्रीगंगानगर जिले के जैतसर के किसान सतबीर सिंह ने बताया कि पिछले कुछ दिनों से मौसम में हुए बदलाव से फसलों को काफी लाभ हो रहा है। सुबह के समय खेतों में हल्की ओस दिखाई दे रही है, जो रबी फसलों के लिए फायदेमंद है। वहीं शाम और रात के समय हल्की ठंडक का अहसास बढ़ने लगा है, जिससे किसानों में संतोष है।

Leave a Comment