मौसमक्रिकेटऑपरेशन सिंदूरक्रिकेटस्पोर्ट्सबॉलीवुडजॉब - एजुकेशनबिजनेसलाइफस्टाइलदेशविदेशराशिफललाइफ - साइंसआध्यात्मिकअन्य
---Advertisement---

टैरो साप्ताहिक राशिफल 19 से 25 जुलाई 2026: मेष से मीन तक जानें किस राशि को मिलेगा करियर में लाभ और किसे रहना होगा सतर्क

On: July 19, 2026 11:00 AM
Follow Us:
Weekly Tarot Horoscope, Tarot Rashifal, Tarot Reading, Astrology, Weekly Horoscope, Nitika Sharma, Horoscope 2026, Zodiac Signs, Hindi Horoscope, Weekly Astrology
---Advertisement---

प्रसिद्ध टैरो कार्ड रीडर एवं ज्योतिषाचार्या नीतिका शर्मा (श्री लक्ष्मीनारायण एस्ट्रो सॉल्यूशन, अजमेर) के अनुसार 19 से 25 जुलाई 2026 का सप्ताह कई राशियों के लिए करियर और आर्थिक प्रगति के नए अवसर लेकर आएगा। वहीं कुछ राशियों को स्वास्थ्य, रिश्तों और खर्चों के मामलों में सतर्क रहने की सलाह दी गई है।

मेष टैरो साप्ताहिक राशिफल
टैरो कार्ड्स की गणना बता रही है कि मेष राशि के लोगों के लिए सप्ताह करियर के मामले में बहुत ही अच्छा रहेगा। इस हफ्ते करियर में आपके लिए नई संभावनाएं उभर कर सामने आ सकती है। वहां से आपको अच्छी सफलता मिलने की संभावनाएं हैं। अब आपको अपनी पुरानी मेहनत का फल मिलेगा। इस हफ्ते आपको अपने काम से ज्यादा परिवार पर फोकस रखना होगा क्योंकि, घर परिवार में जीवनसाथी की सेहत को नजरअंदाज न करें। उन्हें आपकी जरूरत महसूस हो सकती है। सप्ताह के अंत में आपको मानसिक शांति का एहसास होगा। आपकी अपने पुराने दोस्तों से मुलाकात हो सकती है जिससे आपका आत्मविश्वास बढ़ेगा।

वृषभ टैरो साप्ताहिक राशिफल
टैरो कार्ड्स बता रहे हैं कि वृषभ राशि के लोगों के लिए यह सप्ताह व्यावसायिक दृष्टि से बहुत ही अच्छा रहने वाला है। आपके व्यवहार और सूझबूझ से काम में लाभ मिल सकता है। इस राशि के दो लोग प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयार कर रहे हैं उसमें आपको सफलता मिल सकती है। इस राशि के जो लोग कला और संगीत से जुड़े हुए हैं उन लोगों को नई दिशा मिल सकती है। जिससे आपको अपने करियर को नई पहचान दिलाने में सफलता मिलेगी। साथ ही आज आपको अपने अधूरे काम पूरे करने में समय लग सकता है। ऐसे में आपको सलाह है कि धैर्य से काम लें और दूसरों की मदद करने के लिए आगे आएं ऐसा करने से आपको खुद के काम भी आसान होंगे।

मिथुन टैरो साप्ताहिक राशिफल
टैरो कार्ड्स बता रहे हैं कि मिथुन राशि के लोगों के लिए यह सप्ताह बहुत ही शुभ साबित हो सकता है। इस सप्ताह आपकी ऊर्जा और आपके आत्मविश्वास में बढ़ोतरी होगी। इस हफ्ते आप अपने योग्यता और रचनात्मक का बेहतर तरीके से प्रदर्शन करेंहे। इस राशि के विद्यार्थियों के लिए समय बहुत ही अच्छा रहेगा। आपकी पढ़ाई में नई रुचि जागेगी और आपके रिश्तों में गहराई आएगी। व्यापारियों को इस हफ्ते मुनाफे के अच्छे अवसर मिलेंगे। हालांकि, किसी पुराने दोस्त से सहयोग मिल सकता है। यह सप्ताह आपके लिए हौसला बढ़ाने और नए लक्ष्य तय करना का है। क्योंकि,इस हफ्ते आपके पुराने प्रयास अब रंग लाएगी।

यह भी पढ़ें :  टैरो राशिफल 7 जुलाई 2026: मेष से मीन तक सभी 12 राशियों का टेरो भविष्यफल

कर्क टैरो साप्ताहिक राशिफल
टैरो कार्ड्स की गणना के मुताबिक, कर्क राशि के लोगों के लिए सप्ताह मन में कई विचार परेशान कर सकते हैं। इस हफ्ते आपको निर्णय लेने में असमंजस रहेगा, इसलिए कोशिश करें की आप कोई भी बड़ा निर्णय जल्दबाजी में न लें। फिजूल खर्चों पर काबू रखें वरना इस हफ्ते आपका बजट पूरी तरह से गड़बड़ा सकता है। यात्रा की योजना बन सकती है, लेकिन, सतर्क रहें। सप्ताह के अंत में परिवार का सहयोग राहत देगा। रिश्तों में तालमेल बनाए रखें और आत्मविश्वास से आगे बढ़ें।

सिंह टैरो साप्ताहिक राशिफल
टैरो कार्ड्स की गणना के अनुसार, सिंह राशि के लोगों के लिए सप्ताह सफलता दिलाएगा। इस सप्ताह आप प्रतियोगिता और रचनात्मक क्षेत्र में आगे बढ़ेंगे। संगीत और साहित्य के प्रति आपका झुकाव अधिक बढ़ सकता है। पारिवारिक मामलों में कोई बड़ा फैसला ले सकते हैं। लेकिन, अधूरे कार्यों में पूरा होने में समय लगेगा। आपकी उपस्थिति दूसरों के लिए मददगार साबित होगी। मित्रों से सकारात्मक चर्चा होगी। रिश्तों में मधुरता बनाए रखें और आत्मविश्वास के साथ काम करें।

कन्या टैरो साप्ताहिक राशिफल
टैरो कार्ड्स की गणना के मुताबिक कन्या राशि के लोगों के लिए सप्ताह पारिवारिक मामलों में बहुत ही अनुकूल रहने वाला है। इस सप्ताह जीवनसाथी की भावनाओं को अच्छे सम समझें और नोकझोंक न करें। छोटी बातों को नजरअंदाज न करें वरना रिश्तों में तनाव आ सकता है। स्वास्थ्य के लिहाज से देखे तो आज आपको खुन से जुड़ी परेशानी हो सकती है। वाहन का प्रयोग थोड़ा संभलकर करें। आर्थिक मामलों में सोच समझकर खर्च करें। प्रेम संबंधों से जुड़ी कोई खुशखबरी मिल सकती है। इस हफ्ते आप परिवार के साथ काफी समय बिताएंगे जिससे आप काफी राहत महसूस करेंगे।

यह भी पढ़ें :  टैरो राशिफल 2 जुलाई 2026: मेष से मीन तक जाने आज सभी 12 राशियों का भविष्यफल

तुला टैरो साप्ताहित राशिफल
टैरो कार्ड्स की गणना के अनुसार, तुला राशि के लोगों के लिए सप्ताह थोड़ी चिंताएं बढ़ सकती हैं। दरअसल, इस हफ्ते आपको संतान पक्ष को लेकर चिंता रह सकती है लेकिन, पिता या बड़े भाई का सहयोग मिलेगा। किसी पारिवारिक आयोजन में भाग लेंगे। जिससे रिश्तों में मिठास आएगी। व्यापारियों वर्ग के लोग कोई नई डील मिल सकती है लेकिन, कानूनी मामलों में थोड़ा सावधानी जरूर रखें। आपके लिए यात्रा के योग भी बन रहे हैं आप किसी धार्मिक स्थल की यात्रा पर जा सकते हैं। लव लाइफ के मामले में आपके लिए सप्ताह खास रहने वाला है। आज आप नई आर्थिक योजनाएं बनेंगी और आपका सम्मान मिलेगा।

वृश्चिक टैरो साप्ताहिक राशिफल
टैरो कार्ड्स की गणना के अनुसार, वृश्चिक राशि के लोगों के लिए सप्ताह मिलाजुला रहने वाला है। जिससे वैवाहिक जीवन में काफी उतार चढ़ाव आ सकता है। छात्रों को पढ़ाई में अधिक मेहनत करने की जरूरत है। इस सप्ताह आपको ऐसे अवसर मिल सकते हैं जो भविष्य में आपको बड़े लाभ दिला सकते हैं। आपको सलाह है कि अपने गुस्से पर थोड़ा कंट्रोल करें और रिश्तों में थोड़ा संभलकर चलें। इस हफ्ते आपको कुछ ऐसे अवसर मिल सकते हैं जो भविष्य के लिए बड़े लाभदायक सिद्ध होंगे। कार्यक्षेत्र में नई संभावनाएं दस्तक दे सकती है। बस इनका पूरा लाभ उठाने की कोशिश करें।

धनु टैरो साप्ताहिक राशिफल
टैरो कार्ड्स बता रहे हैं कि धनु राशि के लोगों के लिए सप्ताह बेहद रचनात्मक से भरा रहेगा। कला, संगीत और लेखन से जुड़े लोगों को इस हफ्ते नई पहचान मिल सकती है। परिवार में किसी नई शुरुआत की योजना बन सकती है। इस हफ्ते आप अपने घर की सजावट या संपत्ति से जुड़े काम पूरे हो सकते हैं। कुछ मामलों में देरी हो सकती है लेकिन, आपको सयंम रखना होगा। रिश्तों को मजबूत बनाने के लिए आप पूरे प्रयास करेंगे। आप अपने करियर को लेकर जो भी मेहनत करेंगे क्योंकि, आपको इस हफ्ते आपको पूरा फल मिलेगा।

यह भी पढ़ें :  राशिफल 26 जून 2026: मेष से मीन तक जानें आज कैसा रहेगा आपका दिन

मकर टैरो साप्ताहिक राशिफल
टैरो कार्ड्स बता रहे हैं कि मकर राशि के लोगों को इस हफ्ता बहुत ही सावधानी से काम करने की जरूरत है। इस हफ्ते सावधानी से आगे बढ़ें तो आपको लाभ मिलेगा। अगर आप किसी यात्रा पर जा रहे हैं तो घर की सुरक्षा का अच्छे से इंतजाम करके ही जाएं। पारिवारिक मतभेद हो सकते हैं। इसलिए अपनी वाणी पर थोड़ा काबू रखें। प्रेम जीवन में जल्दबाजी करने से बचें। क्योंकि, आप भावनाओं में बहकर गलत निर्णय ले सकते हैं। आर्थिक मोर्चे पर देखा जाए तो आपकी स्थिति सामान्य रहेगी। आपको सलाह है कि अनावश्यक खर्चों से थोड़ा बचें। कामकाज और निजी जीवन में थोड़ा संतुलन बनाकर चलें।

कुंभ टैरो साप्ताहिक राशिफल
टैरो कार्ड्स की गणना बता रही है कि कुंभ राशि के लोगों के लिए सप्ताह चुनौतियों से भरा रहने वाला है। इसलिए इस हफ्ते थोड़ा ध्यान से चलने की जरूरत है। आपको सलाह है कि इस हफ्ते आपको कई तरह की शारीरिक समस्याएं हो सकती है। विशेषकर महिलाओं को अपने स्वास्थ्य पर ध्यान देना होगा। करियर में प्रगति के लिए धैर्य बनाकर रखना जरुरी है। आज आपको अपने घर परिवार का पूरा सहयोग मिलेगा।

मीन टैरो साप्ताहिक राशिफल
टैरो कार्ड्स बता रहे हैं कि मीन राशि के लोगों के लिए यह सप्ताह साझेदारी और टीमवर्क में लाभदायक रहेगा। नौकरीपेशा लोगों को इस हफ्ते पदोन्नति मिल सकती है। पुराने सहयोगियों से मदद मिल सकती है। आपके आत्मविश्वास में वृद्धि होगी। जीवनसाथी के स्वास्थ्य को नजरअंदाज न करें, उनकी देखभाल करें। इस हफ्ते आपको किसी पुराने संपर्क से आर्थिक लाभ मिल सकता है। आपको पारिवारिक मामलों में सुख मिलेगा। घर का माहौल भी खुशनुमा रहने वाला है। मेहनत करने से पीछे न हटे आपको सफलता मिलेगी।

नीतिका शर्मा

नीतिका शर्मा एक अनुभवी ज्योतिषाचार्य, टैरो कार्ड रीडर और वास्तु विशेषज्ञ हैं। एमएससी (कंप्यूटर साइंस) और ज्योतिष प्रवीण–ज्योतिष विशारद की शिक्षा प्राप्त नीतिका पिछले 10 वर्षों से ज्योतिष के माध्यम से लोगों का मार्गदर्शन कर रही हैं। उनकी भविष्यवाणियाँ कई बार सत्य सिद्ध हुई हैं और उनके लेख नियमित रूप से विभिन्न समाचार पत्रों व टीवी चैनलों में प्रकाशित होते हैं। वे ज्योतिष को सरल, सटीक और व्यावहारिक बनाकर आम लोगों के जीवन को बेहतर बनाने हेतु निरंतर कार्यरत हैं।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment