टैरो राशिफल – 16 नवंबर 2025, नीतिका शर्मा, प्रसिद्ध टैरो कार्ड रीडर एवं ज्योतिषाचार्या
♈ मेष
आज आपका मूड बेहद हल्का रहेगा और दिन मौज-मस्ती में बीतेगा। परिवार के साथ लंबित काम पूरे होंगे। घर या ऑफिस की सजावट पर खर्च बढ़ सकता है। धन बचत की इच्छा आपको नियंत्रित खर्च की ओर ले जाएगी।
♉ वृषभ
कला और रचनात्मक क्षेत्र से जुड़े लोगों के लिए दिन शुभ है। काम के लिए यात्रा लाभदायक रहेगी। शौक पूरे करने में ऊर्जा लगेगी लेकिन कमाई सामान्य रहेगी। परिवार की जरूरतों पर खर्च बढ़ेगा।
♊ मिथुन
टैरो संकेत देते हैं कि आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। बचत पर खास ध्यान रहेगा। रिसर्च और ज्ञान से लाभ मिलेगा। पैतृक संपत्ति का योग बनता है। वित्तीय सलाहकार के मार्गदर्शन से निवेश लाभ देगा।
♋ कर्क
कर्क राशि वालों की किसी मनोकामना के पूर्ण होने के संकेत हैं। व्यापारियों को नए अवसर मिलेंगे। नया कॉन्ट्रैक्ट या डील फाइनल हो सकती है। खर्चे अधिक रहेंगे लेकिन कमाई भी मजबूत रहेगी।
♌ सिंह
जिम्मेदारियां बढ़ेंगी लेकिन आप उन्हें सफलतापूर्वक निभाएंगे। काम और मनोरंजन में सही संतुलन रखेंगे। लग्ज़री सामान पर खर्च होगा। कुछ लोग जमीन या संपत्ति खरीदने का मन बना सकते हैं।
♍ कन्या
इच्छाओं की पूर्ति का समय है। ज्ञान प्राप्ति और नए कौशल सीखने का अवसर। क्रिएटिविटी नई परियोजनाओं के लिए फायदेमंद साबित होगी। आर्थिक स्थिति बेहतरीन बनेगी।
♎ तुला
काम में ढील देने का मन होगा, फिर भी प्रेशर बना रहेगा। मानसिक शक्ति मजबूत रहेगी और आप बड़े निर्णय लेने में सक्षम होंगे। होटल व प्रॉपर्टी व्यवसाय वालों के लिए अच्छा दिन। विरोधी शांत होंगे—परिवारिक वाद-विवाद से बचें।
♏ वृश्चिक
मेहनत अधिक लेकिन परिणाम अपेक्षा अनुसार नहीं। कुछ रुकावटें बनी रहेंगी। व्यापारियों को लेन-देन में सावधानी रखनी होगी। उधार दिया पैसा अटक सकता है। आर्थिक स्थिति औसत।
♐ धनु
पुराने नुकसान की भरपाई का दिन। खर्च कम करने का प्रयास सफल रहेगा। कठिन परिस्थितियाँ आपके पक्ष में बदलेंगी। पैतृक मुद्दे का हल मिलने की संभावना। धन लाभ के योग।
♑ मकर
करियर में मेहनत बढ़ेगी। मानसिक दबाव महसूस हो सकता है। व्यापारी प्रबंधन कौशल से विस्तार करेंगे। आर्थिक स्थिति मजबूत और सहयोग प्राप्त होगा।
♒ कुंभ
आज आत्ममंथन का दिन। पुरानी गलतियों को नाकामी न मानें—उन्हें सीख बनाएं। रिश्तों में सुधार के लिए प्रयास करें। धन को लेकर चिंता न करें, सभी खर्च आसानी से पूरे होंगे।
♓ मीन
मीन राशि वाले आज सामाजिक रिश्ते मजबूत करेंगे। छुट्टी का दिन ऊर्जा बढ़ाने और खुद को सकारात्मक दिशा देने में उपयोग करेंगे। कलात्मक गतिविधियों की ओर आकर्षण बढ़ेगा। आय थोड़ी कम लेकिन संतुष्टि अधिक।












