आज का दिन 5 नवंबर 2025 कुछ राशियों के लिए सौभाग्य लेकर आया है तो कुछ को निर्णय सोच-समझकर लेने होंगे। प्रसिद्ध हस्तरेखा विशेषज्ञ, रत्न परामर्शदाता, फलित अंक ज्योतिषी एवं वास्तुविद् ज्योतिषविद् विमल जैन बताते हैं कि आज ग्रहों की चाल स्वास्थ्य, करियर, प्रेम और आर्थिक जीवन पर विशेष प्रभाव डाल सकती है। आइए जानते हैं आज का दैनिक राशिफल :-
♈ मेष राशि (Aries)
दिल के मरीज़ कॉफी से परहेज़ करें। आज अचानक धन लाभ संभव है जिससे आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। पारिवारिक माहौल खुशनुमा रहेगा। प्रेमी एक-दूसरे की भावनाओं को समझेंगे।
उपाय: मिट्टी की गुल्लक में सिक्के डालें और भरने पर तीर्थ या बच्चों को दान करें।
♉ वृष राशि (Taurus)
खेल-कूद में भाग लें, स्वास्थ्य उत्तम रहेगा। छात्रों को समय प्रबंधन की ज़रूरत है। माता-पिता को खुश करने के लिए संतुलन बनाए रखें। रोमांस में उलझनें रहेंगी।
उपाय: पश्चिमोत्तर दिशा में दूधिया बल्ब जलाएं – पारिवारिक सुख बढ़ेगा।
♊ मिथुन राशि (Gemini)
साहस दिखाएं, मुश्किलें आसान होंगी। करीबी रिश्तेदार के सहयोग से व्यापार में लाभ मिलेगा। अप्रत्याशित रोमांस संभव। कार्यक्षेत्र में सहयोगी मददगार रहेंगे।
उपाय: अपने वजन के बराबर जौ दान करें -पारिवारिक समृद्धि बढ़ेगी।
♋ कर्क राशि (Cancer)
वरिष्ठजन से धन प्रबंधन पर सलाह लें। प्रेम जीवन में नई शुरुआत संभव। प्रियजन के साथ दिन खास रहेगा। नई योजनाएं लाभदायक होंगी।
उपाय: रामचरितमानस के सुंदरकांड का पाठ करें।
♌ सिंह राशि (Leo)
बीमारी से उबरने के संकेत। यात्रा लाभदायक रहेगी। प्रेम जीवन में सुधार आएगा। कार्यक्षेत्र में परिणाम पाने के लिए प्रयास तेज करें।
उपाय: पत्नी का सम्मान करें – आर्थिक स्थिति मजबूत होगी।
♍ कन्या राशि (Virgo)
तनाव कम करें और नशे से दूरी बनाए रखें। बिजनेस में सोच-समझकर निर्णय लें। रोमांस के लिए दिन शुभ। कार्यक्षेत्र में सावधानी बरतें।
उपाय: प्रतिदिन पौधों को पानी दें।
♎ तुला राशि (Libra)
कठिन परिस्थिति में धैर्य रखें। सामाजिक आयोजनों में भाग लेना लाभदायक रहेगा। प्रियजन से संवाद में पारदर्शिता बनाए रखें।
उपाय: कच्ची हल्दी चलते पानी में बहाएं।
♏ वृश्चिक राशि (Scorpio)
तनाव में कमी आएगी। पारिवारिक मतभेद सुलझेंगे। प्रेम संबंधों में नज़दीकी बढ़ेगी। नौकरी में प्रदर्शन शानदार रहेगा।
उपाय: चाँदी की कटोरी में सफेद चंदन, कपूर, सफेद पत्थर रखकर बेडरूम में रखें।
♐ धनु राशि (Sagittarius)
मुस्कुराना ही सबसे बड़ा इलाज है। दोस्तों से उधार संबंधी सावधानी बरतें। प्रेम जीवन में नई दिशा संभव। वैवाहिक जीवन मधुर रहेगा।
उपाय: अनुशासित जीवन अपनाएं – सूर्य देव प्रसन्न रहेंगे।
♑ मकर राशि (Capricorn)
जीवनसाथी के साथ रिश्ते मज़बूत होंगे। आर्थिक स्थिति में सुधार। ऑफिस में आपकी सराहना होगी। व्यापार में नए अवसर मिल सकते हैं।
उपाय: पक्षियों को सतनाजा खिलाएं।
♒ कुंभ राशि (Aquarius)
पुरानी बातों में न उलझें। माता-पिता की मदद से आर्थिक स्थिति सुधरेगी। कार्यक्षेत्र में सकारात्मक बदलाव संभव।
उपाय: कांसे का कड़ा पहनें – सेहत के लिए शुभ।
♓ मीन राशि (Pisces)
मानसिक दबाव कम करें। आज से बचत योजना शुरू करें। परिवार में आपसी मतभेद दूर होंगे। लंबी यात्रा फायदेमंद।
उपाय: चाँदी या चावल माता से लेकर अपने पास रखें।
