स्वच्छ सर्वेक्षण 2024 एवं स्वच्छता ही सेवा अभियान में बीकानेर को मिला दोहरा सम्मान

बीकानेर। राज्य स्तरीय स्वच्छता सम्मान समारोह में बीकानेर नगर निगम को स्वच्छता के क्षेत्र में उत्कृष्ट प्रदर्शन हेतु दो प्रतिष्ठित पुरस्कारों से सम्मानित किया गया। इस अवसर पर नगर निगम बीकानेर का प्रतिनिधित्व नगर निगम कमिश्नर मयंक मनीष ने किया।

बीकानेर की उपलब्धियाँ

स्वच्छ सर्वेक्षण 2024 में 3 लाख से 10 लाख जनसंख्या वाले नगरों की श्रेणी में बीकानेर ने राजस्थान में दूसरा स्थान प्राप्त किया।स्वच्छता ही सेवा अभियान में बीकानेर ने राज्य स्तर पर प्रथम स्थान हासिल किया। यह अभियान 17 सितम्बर 2025 से 2 अक्टूबर 2025 तक चलाया गया था, इस दौरान नगर निगम और नागरिकों ने मिलकर उत्कृष्ट कार्य किया।

पुरस्कार वितरण

यह पुरस्कार जयपुर में राज्यपाल हरिभाऊ बागडे, राज्यमंत्री (नगरीय विकास एवं स्वायत्त शासन विभाग) झब्बर सिंह खर्रा तथा डीएलबी प्रमुख सचिव रवि जैन द्वारा संयुक्त रूप से प्रदान किया गया।

इस अवसर पर मंच से बीकानेर नगर निगम के प्रयासों और स्वच्छता के क्षेत्र में हासिल की गई उपलब्धियों की विशेष सराहना की गई।

नेतृत्व एवं मार्गदर्शन

नगर निगम कमिश्नर मयंक मनीष ने बताया कि बीकानेर की इन उपलब्धियों के पीछे जिला प्रशासक (कलेक्टर) नम्रता वृष्णि का सक्रिय मार्गदर्शन और सहयोग रहा। “स्वच्छता ही सेवा है” अभियान के अंतर्गत उन्होंने प्रशासन और जनता को एक साथ जोड़ते हुए इसे सफल बनाया। विदित है कि साथ ही श्री नगर निगम कमिश्नर मयंक मनीष
के नेतृत्व में नगर निगम टीम ने योजनाबद्ध रणनीतियों, कड़ी मेहनत और सतत निगरानी से स्वच्छता प्रबंधन को नई ऊँचाइयों तक पहुँचाया।

Leave a Comment