मौसमक्रिकेटऑपरेशन सिंदूरक्रिकेटस्पोर्ट्सबॉलीवुडजॉब - एजुकेशनबिजनेसलाइफस्टाइलदेशविदेशराशिफललाइफ - साइंसआध्यात्मिकअन्य
---Advertisement---

राजस्थान में मानसून के सक्रिय होने से जयपुर-भरतपुर समेत कई जिलों में भारी बारिश का अलर्ट

On: July 21, 2026 8:26 AM
Follow Us:
Rajasthan Weather, Rajasthan Monsoon, IMD Rajasthan, Monsoon Update, Jaipur Rain, Heavy Rain Alert, Weather News, Bikaner Weather, Rain Forecast, Rajasthan News
---Advertisement---

जयपुर। राजस्थान के जयपुर,भरतपुर,बीकानेर,उदयपुर सहित अन्य संभाग में एक बार फिर मानसून के सक्रिय होने के संकेत मिल रहे हैं। मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार मानसून ट्रफ लाइन अब अपनी सामान्य स्थिति के करीब पहुंच गई है, जिससे राज्य के पूर्वी और उत्तर-पूर्वी हिस्सों में आगामी दिनों में बारिश की गतिविधियों में तेजी आने की संभावना है। विशेष रूप से 21 और 22 जुलाई से कई जिलों में मध्यम से तेज बारिश होने के आसार हैं, जबकि कुछ स्थानों पर भारी वर्षा भी हो सकती है।

मौसम विज्ञान केंद्र से मिली जानकारी अनुसार राज्य के पूर्वी व उत्तर-पूर्वी भागों में आगामी दिनों में बंगाल की खाड़ी से आने वाली मानसूनी हवाएं सक्रिय होने की प्रबल संभावना है।

राजस्थान में बढ़ेगी बारिश की गतिविधियां

मौसम विभाग के अनुसार बंगाल की खाड़ी से आने वाली मानसूनी हवाओं के सक्रिय होने से कोटा, जयपुर, भरतपुर, अजमेर और बीकानेर संभाग के कई क्षेत्रों में वर्षा की गतिविधियां बढ़ेंगी। इस दौरान जयपुर और भरतपुर संभाग में कहीं-कहीं भारी बारिश होने की भी संभावना जताई गई है।

यह भी पढ़ें :  यूनाइटेड ग्लोबल पीस फाउंडेशन ने किया दीक्षा की शिक्षा का सम्मान

राजस्थान में 23 से 27 जुलाई तक सक्रिय रहेगा मानसून

मौसम विज्ञान केंद्र के पूर्वानुमान के अनुसार राजस्थान में 23 से 27 जुलाई के बीच कोटा, अजमेर, उदयपुर, जयपुर, भरतपुर, जोधपुर और बीकानेर संभाग में मानसून सक्रिय रहेगा। इस अवधि में अधिकांश क्षेत्रों में रुक-रुक कर बारिश होने की संभावना है, जिससे तापमान में गिरावट और उमस से राहत मिलने की उम्मीद है। वहीं बारानी फसलों को भी जीवनदान मिलेगा।

पश्चिमी राजस्थान के बारानी क्षेत्र में किसानों को बारिश का इंतजार

प्रदेश के बीकानेर जिले के मोतीगढ़ से किसान दिल्लू खान कोहरी ने बताया कि पिछले दो दिनों से मौसम का मिजाज बदला हुआ है, लेकिन अभी केवल कुछ स्थानों पर हल्की बूंदाबांदी हुई है। उन्होंने कहा कि पश्चिमी राजस्थान में बारानी क्षेत्र के किसान अच्छी बारिश का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं, ताकि खरीफ फसलों की बुवाई और विकास को गति मिल सके।

यह भी पढ़ें :  जीएसटी के नए फेरबदल से सब्सक्रिप्शन राइड प्लेटफॉर्म पर संकट: एस्या सेंटर

मानसून की बारिश से कृषि और जनजीवन को मिलेगा लाभ

विशेषज्ञों के अनुसार आगामी बारिश से खरीफ फसलों को पर्याप्त नमी मिलेगी और जलाशयों में जलस्तर बढ़ने की संभावना है। साथ ही लंबे समय से गर्मी और उमस झेल रहे लोगों को भी मौसम में बदलाव से राहत मिलने की उम्मीद है।

हालांकि जिन क्षेत्रों में भारी बारिश की संभावना है, वहां लोगों को मौसम विभाग की सलाह का पालन करने और जलभराव वाले इलाकों में सावधानी बरतने की आवश्यकता होगी।

राजस्थान में 22 जुलाई से फिर सक्रिय होगा मानसून, कोटा,जयपुर सहित इन जिलों में होगी बारिश

बीकानेरी नमकीन को वैश्विक पहचान का नया मौका, सरकार देगी लाखों रुपये का अनुदान और ई-कॉमर्स सहायता

Hello Rajasthan

हैल्लो राजस्थान टीम पत्रकारों का एक समूह है। जिसमें विभिन्न मुद्दों पर लिखने वाले पत्रकार काम कर रहें है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment