Rashifal 21 July 2026 : पाल बालाजी ज्योतिष संस्थान के भविष्यवक्ता एवं कुंडली विश्लेषक डॉ. अनीष व्यास के अनुसार 21 जुलाई 2026 का दिन कुछ राशियों के लिए करियर और आर्थिक उन्नति के अवसर लेकर आएगा, जबकि कुछ राशि वालों को स्वास्थ्य, खर्च और निर्णयों में सावधानी बरतने की सलाह दी गई है।
राशिफल 21 जुलाई 2026
मेष राशि
मेष राशि वालों के लिए आज का दिन कुछ कठिन हो सकता है। आपको अपने कामकाज में तकनीकी कारणों से परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है। आपको उन समस्याओं का डटकर सामना करना होगा और धैर्य के साथ उन समस्याओं का समाधान करना होगा। आज आपको धैर्य और स्थिरता की आवश्यकता होगी। निजी जीवन में भी आपको कुछ तनाव से गुजरना पड़ सकता है। आपको अपने साथी के साथ बातचीत में संयम बरतने की जरूरत है। पिता और बड़े भाई से सहयोग मिलेगा।
वृषभ राशि
वृषभ राशि के लिए आज का दिन कुछ चुनौतियां लेकर आ रहा है। आज आपको अपने कामकाज में सावधानी बरतने की जरूरत होगी। विरोधियों और शत्रुओं से सावधान रहना होगा। आपको किसी पर ज्यादा भरोसा नुकसानदायक हो सकता है। क्रोध आपके काम बिगाड़ सकता है, संयमित व्यवहार अपनाना चाहिए। आपको आज यात्रा करनी पड़ सकती है। वैवाहिक जीवन में आपके प्रेम और तालमेल रहेग। आपको अपने स्वास्थ्य का ध्यान रखना चाहिए कोई पुरानी समस्या उभर सकती है। लव लाइफ में खुशियां पाएंगे। शिक्षा में प्रदर्शन बेहतर होगा। खर्च पर कंट्रोल करना होगा।
मिथुन राशि
मिथुन राशि के जातकों के लिए आज का दिन खुशनुमा रहेगा। आज आपको दिन भर में कई सफलताएं मिल सकती हैं, जिससे मन आपका प्रसन्न होगा। आज आपको कार्यक्षेत्र में आर्थिक लाभ हो सकता है। नौकरीपेशा जातकों को आज ऑफिस की राजनीति से दूर रहकर अपने काम पर ध्यान देने का फायदा मिलेगा। आपको अपने प्रियजनों के साथ समय बिताने का मौका मिल सकता है। आज विवाह योग्य लोगों को विवाह का अच्छा प्रस्ताव मिल सकता है और आप कोई नया वाहन या घर के लिए कुछ सामान खरीद सकते हैं। वैवाहिक जीवन में आपसी प्रेम बना रहेगा।
कर्क राशि
कर्क राशि के जातकों के लिए आज का दिन बहुत ही अच्छा रहेगा। आपको अपने जीवन में कुछ नए अवसर मिलेंगे और कुछ पुराने किए काम का भी आपको फायदा मिलेगा। आपके परिवार और दोस्तों का सहयोग आज आपकी बहुत मदद कर सकता है। परिवार के साथ समय बिताने का मौका मिलेगा। आपको आज सुख साधनों की प्राप्ति होगी। कोई महत्वपूर्ण काम आपका पूरा होगा। आप धर्म कर्म के काम में भी आज भाग लेगे। दोस्तों से सहयोग पाएंगे।
सिंह राशि
सिंह राशि के जातकों के लिए आज का दिन कुछ उलझन भरा रह सकता है। आपके मन में तरह-तरह के विचार आ सकते हैं जो आपको उलझाएंगे। परिवार से जुड़ा कोई मुद्दा आपको परेशान कर सकता है। बेहतर होगा कि आप बिना बात परेशान होने की बजाय मामले को सुलझाने की कोशिश करें, घर के बड़ों से आपको आज सहयोग मिलेगा। नौकरीपेशा लोग अपने काम में व्यस्त रहेंगे। आर्थिक योजनाओं में आज आप बेहतर प्लानिंग कर पाएंगे जिसका आपको लाभ मिलेगा। बच्चों की सेहत को लेकर चिंता हो सकती है।
कन्या राशि
कन्या राशि के लोगों के लिए आज का दिन सेहत के मामले में कुछ उतार चढाव भरा रह सकता है। आपको अपने विचारों और कार्यों पर ध्यान देने की आवश्यकता होगी क्योंकि आज आपको कई प्रकार की समस्याओं से दो-चार होना पड़ सकता है। आपको अपनी भावनाओं को संतुलित रखना होगा और अपने रिश्तों पर ध्यान देना होगा, क्योकि आपके अपने आपसे कई तरह की अपेक्षा रखेंगे। कारोबार में आज आपको लाभ मिलेगा लेकिन आपको सतर्क और सजग भी रहना होगा। आपको आज पिता से सहयोग और लाभ मिल सकता है।
तुला राशि
आज का दिन तुला राशि के जातकों के लिए कई तरह से शुभ और लाभप्रद रहेगा। आपको अपनी मेहनत और कार्यकुशलता से अपना काम पूरा करने का मौका मिलेगा। आपको सहकर्मियों और दोस्तो से सहयोग मिलेगा। लेकिन बिना मांगे आज किसी को भी सलाह देने की गलती न करें। दिन के दूसरे भाग में आज आपको अपने खर्च पर कंट्रोल करना होगा। कुछ अनचाहे खर्च भी आज होने वाले हैं। वैसे आज आपकी शाम मनोरंजक भी रहेगी, आप किसी मनोरंजक कार्यक्रम का आनंद ले सकते है। आपके घर दोस्तों और निकट संबंधियों का आना हो सकता है।
वृश्चिक राशि
वृश्चिक राशि के जातकों के लिए आज का दिन बहुत ही शुभ और लाभदायक रहेगा। शुक्र की शुभ दृष्टि से आपको आज भौतिक सुख साधनों की प्राप्ति होगी। आपके बॉस आपके काम की तारीफ कर सकते हैं और आपको आगे बढ़ने के लिए प्रोत्साहित कर सकते हैं। निजी रिश्तों के लिए भी आज का दिन बहुत शुभ रहेगा। आपको अपने दोस्तों के साथ मनोरंजक समय बिता सकते हैं। व्यापार में नई योजनाएं आप कमाई बढा सकते हैं। आपको आज फैशन और किराना कारोबार में विशेष रूप से लाभ मिलेगा।
धनु राशि
धनु राशि के जातकों के लिए आज का दिन कारोबार और कामकाज के लिहाज से अच्छा रहेगा। व्यवसाय मे आपको आज आर्थिक लाभ मिलेगा, दिन का दूसरा भाग विशेष रूप से आपके लिए लाभप्रद होगा। आपको अपने परिवार और दोस्तों के साथ समय बिताने का मौका मिल सकता है जिससे आपको खुशी और आनंद मिलेगा। आपको आज सगे संबंधियों और दोस्तों से अपेक्षित सहयोग भी मिलेगा। आप आज छोटी दूरी की यात्रा भी कर सकते हैं। सेहत के मामले में आज आप अपना ध्यान रखें।
मकर राशि
मकर राशि के लोगों के लिए आज बहुत ही अनुकूल रहने वाला है। आपको अपने काम में आज बड़ी सफलता मिलेगी। धन का आगमन बना रहेगा। आज आपको अपने दोस्तों के मौज मस्ती का समय बिताने का मौका मिलेगा। लेकिन सितारे कहते हैं कि कार्यक्षेत्र में प्रगति के लिए ऑफिस की राजनीति से दूर रहें। आज आप कोई नया वाहन या घरेलू सामान खरीद सकते हैं। आपकी कोई बड़ी चाहत भी आज पूरी हो सकती है। माता पिता से आपको आज सहयोग और लाभ मिलने का योग बना हुआ है। लव लाइफ के मामले में सितारे कहते हैं कि आपका प्रेमी आज किसी बात से नाराज हो सकता है।
कुंभ राशि
आज का दिन कुंभ राशि वालों के लिए नरम गरम रह सकता है। आपको अपने लक्ष्य हासिल करने के लिए अधिक प्रयास करने की आवश्यकता हो सकती है। किसी वजह से आपको आज अपनी दिनचर्या में बदलाव करना होगा। आज आपके वरिष्ठों को आपके मार्गदर्शन और सहयोग मिलेगा। आपको अपने दोस्तों और परिवार के साथ समय बिताने का मौका मिलेगा। कोई ऐसी खबर शाम तक मिल सकती है जिससे आपका चेहरा खिल सकता है। इसके साथ ही आज आपको आपको अपने स्वास्थ्य पर ध्यान देने की आवश्यकता हो सकती है। आपकी राशि में बैठा राहु और उदर रोग संबंधी समस्या दे सकता है। आर्थिक मामलों में आप आज हाथ समेट कर चलें।
मीन राशि
आज का दिन मीन राशि के जातकों के लिए बहुत ही अच्छा रहने वाला है। आपको अपने कामकाज में बड़ी सफलता मिलेगी और आप जीवन के विभिन्न क्षेत्रों में प्रगति करेंगे। आज आपको अपने रिश्तेदारों से कोई खास उपहार मिल सकता है और आपका वैवाहिक जीवन भी बेहद सुखद रहेगा। नौकरीपेशा लोग आज अपने काम में काफी व्यस्त रहेंगे और अधिकारीगण काम की सराहना करेंगे। सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे लोगों को आज कोई अच्छी खबर मिल सकती है। लेकिन आपको अपने स्वास्थ्य का ध्यान रखना होगा। अगर आप अपनी सेहत को नजरअंदाज करेंगे तो आपको कई समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है। अपने खर्चों पर भी नियंत्रण रखना आपके लिए बहुत जरूरी होगा। वैसे कुल मिलाकर आपका दिन बेहद खुशनुमा रहेगा।












