राजस्थान में अगले 2 हफ्ते बारिश और ठंड का असर, जानिए पूरा पूर्वानुमान

जयपुर, 31 अक्टूबर। राजस्थान में नवंबर के पहले सप्ताह में भी मौसम में बदलाव देखने को मिलेगा। राज्य के दक्षिणी और दक्षिण-पूर्वी हिस्सों में सामान्य से अधिक बारिश होने की संभावना है, जबकि 5 नवंबर के बाद मौसम शुष्क रहेगा और तापमान में गिरावट दर्ज की जाएगी।

मौसम विभाग (IMD) के अनुसार, 31 अक्टूबर से 3 नवंबर तक कोटा और उदयपुर संभाग के कुछ भागों में बादल छाए रहने और कहीं-कहीं हल्की बारिश होने की संभावना है। वहीं 3 से 4 नवंबर के दौरान जोधपुर, बीकानेर, जयपुर, अजमेर, कोटा, उदयपुर और भरतपुर संभाग के कुछ जिलों में मेघगर्जन के साथ हल्की से मध्यम बारिश की संभावना जताई गई है।

पूर्वी राजस्थान में सामान्य से अधिक वर्षा (Large Excess Rainfall) और पश्चिमी राजस्थान में सामान्य से थोड़ी अधिक वर्षा होने की संभावना है।

573052540 1167040885567245 1444309491985210265 n
राजस्थान मौसम पूर्वानुमान

दूसरे सप्ताह में शुष्क मौसम और तापमान में गिरावट

7 नवंबर से 13 नवंबर तक राज्य के अधिकांश हिस्सों में मौसम शुष्क रहेगा और बारिश की संभावना बहुत कम है। इस दौरान न्यूनतम तापमान में 2 से 5 डिग्री तक की गिरावट दर्ज की जा सकती है, जिससे ठंड का असर बढ़ेगा।

तापमान पूर्वानुमान (31 अक्टूबर – 13 नवंबर 2025)

  • प्रथम सप्ताह: दक्षिणी और पूर्वी राजस्थान में अधिकतम तापमान सामान्य से 2–3 डिग्री कम रहेगा।
  • द्वितीय सप्ताह: अधिकतम तापमान सामान्य के आसपास रहेगा, जबकि न्यूनतम तापमान उत्तरी राजस्थान में 2–3 डिग्री नीचे जाने की संभावना है।

Leave a Comment