Aaj Ka Rashifal : 8 दिसंबर 2025 का राशिफल सभी राशियों के लिए अलग-अलग परिणाम लेकर आया है। कहीं सफलता और खुशखबरी मिलेगी, तो कहीं विवाद, सेहत और पारिवारिक तनाव से निपटना पड़ सकता है। आइए जानते हैं-आज आपका दिन कैसा रहेगा?
मेष राशि
आज का दिन शानदार रहेगा। किसी महत्वपूर्ण कार्य से गुड न्यूज मिलेगी। घर में मांगलिक कार्य की योजना बन सकती है। नया काम शुरू करने के लिए दिन उत्तम है। परिवार के साथ लंबी यात्रा के योग बन रहे हैं और सदस्यों के बीच प्रेम बढ़ेगा।
वृषभ राशि
आज व्यापार में लाभ होगा और नौकरी में आपके काम की हर तरफ तारीफ होगी। प्रमोशन का रास्ता साफ दिखाई दे रहा है। रुका हुआ धन मिलने की संभावना है। परिवार में प्रॉपर्टी विवाद खत्म होने के योग हैं। ध्यान रखें—सेहत को लेकर लापरवाही न करें।
मिथुन राशि
दिन समस्याओं से भरा हो सकता है। सेहत बिगड़ सकती है या पुरानी बीमारी लौट सकती है, जिससे परिवार भी चिंतित रहेगा। अपनी पर्सनल बातें किसी से शेयर न करें। किसी पुराने दोस्त से मुलाकात का योग है। आज किसी को भी उधार न दें।
कर्क राशि
दिन सामान्य रहेगा। सेहत को लेकर सतर्क रहें। परिवार के साथ बाहर घूमने जा सकते हैं, लेकिन यात्रा के दौरान सावधानी जरूरी है। मौसम संबंधी बीमारियों से बचें। बिजनेस में स्थिति सामान्य रहेगी।
सिंह राशि
आज विवाद की स्थिति बन सकती है, इसलिए वाणी पर नियंत्रण रखें। मानसिक तनाव महसूस हो सकता है। किसी बड़े काम में दूसरों की मदद लेना पड़ सकती है। आर्थिक रूप से उतार-चढ़ाव वाला दिन रहेगा।
कन्या राशि
दिन मिलाजुला है। सेहत अच्छी रहेगी और पुरानी बीमारी से राहत मिलेगी। बिजनेस में लाभ होगा। नया काम मिलने से आर्थिक स्थिति सुधरेगी।
जो लोग जीवनसाथी की तलाश में हैं, उनकी खोज पूरी हो सकती है। मांगलिक कार्य के योग बन रहे हैं।
तुला राशि
आज लाभ होगा। बिजनेस में बदलाव की प्लानिंग पर अब अमल कर सकते हैं। परिवर्तन सकारात्मक रहेगा। प्रॉपर्टी में निवेश के लिए आज का दिन उत्तम है। परिवार में मांगलिक कार्यक्रम की योजना बन सकती है।
वृश्चिक राशि
दिन शानदार है लेकिन सेहत में लापरवाही भारी पड़ सकती है। आज विरोधियों से सावधान रहें। नया काम शुरू कर रहे हैं, तो पूरी योजना बनाकर आगे बढ़ें। रुका हुआ कार्य पूरा होगा। वाणी पर संयम रखें और विवादों से दूर रहें।
धनु राशि
परिवारिक समस्या का सामना करना पड़ सकता है। मन अशांत रहेगा। पति-पत्नी में मतभेद बढ़ सकते हैं। आज किसी बड़े फैसले से बचें। माता-पिता की सेहत का ध्यान रखें। यात्रा करते समय सतर्क रहें।
मकर राशि
आज का दिन बेहद अच्छा है। बिजनेस में लाभ मिलेगा, लेकिन पार्टनर से सावधान रहें क्योंकि आपके खिलाफ साजिश हो सकती है। परिवार में मतभेद देखने को मिल सकते हैं और पति-पत्नी में विवाद की संभावना है।
कुंभ राशि
पिछले दिनों से जिस काम में मेहनत कर रहे थे, आज उसका अच्छा फल मिलेगा। आर्थिक रूप से दिन बेहतर रहेगा। रुका हुआ धन प्राप्त होगा। प्रॉपर्टी निवेश से लाभ मिलेगा। राजनीति से जुड़े लोगों को बड़ा पद मिल सकता है।
मीन राशि
दिन शानदार रहेगा। आर्थिक फैसला सोच-समझकर लें वरना नुकसान हो सकता है। प्रॉपर्टी विवादों से दूर रहें। वाणी पर संयम रखें। प्रशासनिक स्तर पर नुकसान की आशंका है।
(भविष्यवक्ता और कुण्डली विश्ल़ेषक, पाल बालाजी ज्योतिष संस्थान, जयपुर – जोधपुर)










