मौसमक्रिकेटऑपरेशन सिंदूरक्रिकेटस्पोर्ट्सबॉलीवुडजॉब - एजुकेशनबिजनेसलाइफस्टाइलदेशविदेशराशिफललाइफ - साइंसआध्यात्मिकअन्य
---Advertisement---

साधना और तपस्या से सभी समस्याओं का निवारण संभव-दाताश्री रामेश्वरानंद महाराज

On: January 2, 2026 8:21 PM
Follow Us:
---Advertisement---

श्रीश्याम कथा में केंद्रीय मंत्री अर्जुन राम मेघवाल वीडियो कॉन्फ्रेंस से जुड़े

जयपुर रोड स्थित श्री श्याम मंदिर में दाताश्री रामेश्वरानंद महाराज के सान्निध्य में श्री श्याम कथा शुक्रवार को तीसरे दिन भी जारी रही। केंद्रीय कानून मंत्री श्री अर्जुन राम मेघवाल वीडियो कॉन्फ्रेंस के माध्यम से इससे जुड़े।

उन्होंने कथा और सत्संग के महत्व को बताया। युवाओं से देखादेखी से बचने और सकारात्मक राह पर चलने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि शहरवासी ऐसे आयोजनों का लाभ लें और कथा का श्रवण करें।

कथावाचक गौवत्स आशीष महाराज ने तीर्थराज महीसागर कथा का वर्णन किया। उन्होंने बताया कि साधना और तपस्या से सभी समस्याओं का निवारण संभव है।

उन्होंने बताया कि श्री बर्बरीक ने नौ देवियों की कठोर साधना की। तब माँ पराम्बा ने प्रसन्न होकर श्री बर्बरीक को तेजोमयी तीन बाण दिए।

उन्होंने बाण की ताक़त और शक्ति की विस्तृत व्याख्या की। कथा में बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंचे। इनमें महिलाएं भी शामिल रही। कथा का समापन रविवार को होगा।

Hello Rajasthan

हैल्लो राजस्थान टीम पत्रकारों का एक समूह है। जिसमें विभिन्न मुद्दों पर लिखने वाले पत्रकार काम कर रहें है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment