मौसमक्रिकेटऑपरेशन सिंदूरक्रिकेटस्पोर्ट्सबॉलीवुडजॉब - एजुकेशनबिजनेसलाइफस्टाइलदेशविदेशराशिफललाइफ - साइंसआध्यात्मिकअन्य
---Advertisement---

बीकानेर जिले में बोलेरो जीप व ट्रक की टक्कर में 3 की मौत

On: December 10, 2021 11:44 PM
Follow Us:
Bolero Jeep Truck accident in Bikaner, Accident News, Bolero,Bolero Jeep, truck, collided, bikaner, lunkaransar, Three killed, many injured, bikaner news, rajasthan news, road accident, Rajasthan News in Hindi, Latest Rajasthan News in Hindi, Rajasthan Hindi Samachar,
---Advertisement---

Bolero Jeep Truck Collided : बीकानेर। बीकानेर -श्रीगंगानगर राष्ट्रीय राजमार्ग (Bikaner -Sri Ganganagar National Highway) पर शुक्रवार रात बोलेरो जीप ओवरटेक (Bolero Jeep -Truck Accident) के चक्कर में आगे चल रहे ट्रक से टकरा गई, जिसमें तीन जनों की मौत हो गई। जबकि इस हादसे में आठ जने गंभीर रुप से घायल हो गए।

जिनका लूणकरनसर व बीकानेर के पीबीएम अस्पताल (PBM Hospital, Bikaner) में इलाज चल रहा है। बोलेरो जीप में सवार सभी लोग हंसेरा गांव से लूणकरनसर  जा रहे थे।

Bolero Jeep Truck Collided : बोलेरो जीप व ट्रक की टक्कर

लूणकरनसर पुलिसथाना (Lunkarnsar Police Station) से मिली जानकारी अनुसार हंसेरा गांव के पास हंसेरा, बीकानेर से (Bikaner to Lunkarnsar) लूणकरनसर की तरफ आ रही बोलेरो जीप ओवरटेक (Bolero Jeep-Truck Accident) के चक्कर में आगे चल रहे ट्रक में से टकरा गई। जिसमें 8 जने घायल हो गए। जिसमें से चार गंभीर घायलों को बीकानेर व चार को लूणकरनसर के राजकीय चिकित्सालय (Government Hospital, Lunkarnsar)ले जाया गया।

यह भी पढ़ें :  IAF Agniveer Vayu Recruitment 2026: अग्निवीर वायु और मेडिकल असिस्टेंट पदों पर भर्ती, 26 जुलाई तक आवेदन
Bolero Jeep Truck accident in Bikaner, Accident News, Bolero,Bolero Jeep, truck, collided, bikaner, lunkaransar, Three killed, many injured, bikaner news, rajasthan news, road accident, Rajasthan News in Hindi, Latest Rajasthan News in Hindi, Rajasthan Hindi Samachar,
Bolero Jeep Truck Collided In Lunkaransar in Bikaner three Killed And Many Injured

बीकानेर के पीबीएम अस्पताल पहुंचने पर तीन जनो को चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। जबकि एक जने का इलाज चल रहा है।

इस हादसे में बीरबल राम, श्रवण मूंढ, ओंकारनाथ, सुरेंद्र, आसनाथ, सभी निवासी हंसेरा, जिला बीकानेर को लूणकरनसर से बीकानेर रैफर कर दिया गया है।

इस हादसमें बलदेव सिंह, उदाराम व घनश्याम निवासी हंसेरा, जिला बीकानेर शामिल है। तीनों मृतकों के शव पीबीएम अस्पताल की मोर्चरी में रखवाए गए है।

पुलिस ने देर रात तक प्राथमिक सूचना दर्ज की है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now