मौसमक्रिकेटऑपरेशन सिंदूरक्रिकेटस्पोर्ट्सबॉलीवुडजॉब - एजुकेशनबिजनेसलाइफस्टाइलदेशविदेशराशिफललाइफ - साइंसआध्यात्मिकअन्य
---Advertisement---

यात्रियों को बड़ी राहत: उत्तर पश्चिम रेलवे ने 6 जोड़ी ट्रेनों में बढ़ाए स्थायी अतिरिक्त डिब्बे

On: July 8, 2026 8:34 PM
Follow Us:
North Western Railway, Indian Railways, Train News, Additional Coaches, Railway Update, Ajmer Sealdah Express, Bikaner Kolkata Express, Udaipur Delhi Express, Rajasthan Railway, Passenger सुविधा
---Advertisement---

जयपुर। उत्तर पश्चिम रेलवे ने अतिरिक्त यात्री भार को देखते हुए छह जोड़ी महत्वपूर्ण ट्रेनों में स्थायी रूप से अतिरिक्त डिब्बे जोड़ने का निर्णय लिया है। यह व्यवस्था अगस्त 2026 से चरणबद्ध तरीके से लागू होगी।

रेलवे ने जारी की नई व्यवस्था

उत्तर पश्चिम रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी अमित सुदर्शन ने बताया कि विभिन्न मार्गों पर बढ़ती यात्री संख्या को ध्यान में रखते हुए एसी और शयनयान श्रेणी के अतिरिक्त डिब्बे जोड़े जा रहे हैं। इससे यात्रियों को आरक्षण उपलब्धता में राहत मिलने की उम्मीद है।

यह भी पढ़ें :  राजस्थान मौसम अपडेट: 13 जून को तेज आंधी और बारिश का अलर्ट

इन ट्रेनों में बढ़ेंगे अतिरिक्त डिब्बे

1. अजमेर–सियालदाह–अजमेर एक्सप्रेस (12987/12988)

  • अजमेर से: 1 अगस्त 2026
  • सियालदाह से: 2 अगस्त 2026
  • 1 फर्स्ट एसी कम सेकंड एसी (First AC cum Second AC) कोच स्थायी रूप से जोड़ा जाएगा।

2. श्रीगंगानगर–पुरी–श्रीगंगानगर एक्सप्रेस (20471/20472)

  • श्रीगंगानगर से: 2 अगस्त 2026
  • पुरी से: 5 अगस्त 2026
  • 1 द्वितीय शयनयान (Sleeper) कोच जोड़ा जाएगा।

3. लालगढ़–दिल्ली सराय रोहिल्ला–लालगढ़ एक्सप्रेस (22471/22472)

  • लालगढ़ से: 1 अगस्त 2026
  • दिल्ली सराय रोहिल्ला से: 3 अगस्त 2026
  • 1 थर्ड एसी और 1 स्लीपर कोच की स्थायी बढ़ोतरी होगी।

4. दिल्ली सराय रोहिल्ला–उदयपुर सिटी–दिल्ली सराय रोहिल्ला एक्सप्रेस (20473/20474)

  • दिल्ली सराय रोहिल्ला से: 1 अगस्त 2026
  • उदयपुर सिटी से: 2 अगस्त 2026
  • 1 थर्ड एसी और 1 स्लीपर कोच जोड़े जाएंगे।
यह भी पढ़ें :  जयपुर के राजेंद्र भास्कर ने रचा इतिहास, बने आयरन मैन फ्रांस 2026

5. बीकानेर–बांद्रा टर्मिनस–बीकानेर एक्सप्रेस (22473/22474)

  • बीकानेर से: 3 अगस्त 2026
  • बांद्रा टर्मिनस से: 4 अगस्त 2026
  • 1 थर्ड एसी और 1 स्लीपर कोच की स्थायी बढ़ोतरी होगी।

6. बीकानेर–कोलकाता–बीकानेर एक्सप्रेस (12495/12496)

  • बीकानेर से: 6 अगस्त 2026
  • कोलकाता से: 7 अगस्त 2026
  • 1 थर्ड एसी और 1 स्लीपर कोच जोड़े जाएंगे।

ट्रेनों में अतिरिक्त कोच से यात्रियों को मिलेगा लाभ

रेलवे के इस निर्णय से लंबी दूरी की ट्रेनों में बढ़ती प्रतीक्षा सूची कम होने और यात्रियों को आरक्षण मिलने की संभावना बढ़ेगी। विशेष रूप से राजस्थान से पूर्वी भारत, पश्चिमी भारत और राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र की यात्रा करने वाले यात्रियों को इसका लाभ मिलेगा।

Hello Rajasthan

हैल्लो राजस्थान टीम पत्रकारों का एक समूह है। जिसमें विभिन्न मुद्दों पर लिखने वाले पत्रकार काम कर रहें है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment