मौसमक्रिकेटऑपरेशन सिंदूरक्रिकेटस्पोर्ट्सबॉलीवुडजॉब - एजुकेशनबिजनेसलाइफस्टाइलदेशविदेशराशिफललाइफ - साइंसआध्यात्मिकअन्य
---Advertisement---

RE-NEET 2026: परीक्षार्थियों के लिए रेलवे का बड़ा फैसला, बीकानेर मंडल पर चलेंगी स्पेशल ट्रेनें

On: June 19, 2026 7:07 PM
Follow Us:
RE-NEET 2026, Special Train, Bikaner Railway Division, Unreserved Train, Railway News, Exam Special Train, Bikaner News, Indian Railways, Rewari Bathinda Special, Bikaner Jaipur Special
---Advertisement---

बीकानेर। RE-NEET 2026 परीक्षा में शामिल होने वाले अभ्यर्थियों की सुविधा के लिए भारतीय रेलवे ने बीकानेर रेल मंडल पर विशेष व्यवस्था की है। परीक्षार्थियों की अतिरिक्त भीड़ को ध्यान में रखते हुए रेलवे द्वारा दो अनारक्षित स्पेशल रेल सेवाओं का संचालन किया जाएगा, जिससे अभ्यर्थियों को परीक्षा केंद्रों तक पहुंचने में सुविधा मिलेगी। रेलवे ने इसकी जानकारी शेयर की है।

रेलवे से मिली जानकारी अनुसार गाडी संख्या 09741 रेवाड़ी – भटिंडा यह रेलसेवा रेवाड़ी से 20.06.26 को 22.30 बजे रवाना होकर 22.57 बजे कोसली, 23.15 बजे झाडली, 23.29 बजे चरखी दादरी, 23.53 बजे भिवानी, 00.33 बजे हांसी, 01.25 हिसार, बजे 02.12 बजे मंडी आदमपुर,2.30 बजे भट्टू ,3.25 बजे सिरसा, 3.54 बजे कालांवाली, 04.08 बजे रामां, 06.50 बजे भटिंडा पहुंचेहगी।

यह भी पढ़ें :  बीकानेर में कार-डंपर भिड़ंत में एक ही परिवार के 6 जनों की मौत

वहीं गाडी संख्या 09742 भटिंडा-रेवाड़ी यह रेलसेवा 21.06.26 को भटिंडा से 19.45 बजे रवाना होकर 20.30 बजे रामां,20.37 बजे कालांवाली,21.15 बजे सिरसा, 21.49 बजे भट्टू, 22 .07 बजे मंडी आदमपुर, 23.15 बजे हिसार, 23.47 बजे हांसी, 00.30 बजे भिवानी,00.57 बजे चरखी दादरी, 01.11बजे झाडली, 01.30 बजे कोसली व 3.20 बजे रेवाड़ी पहुंचेगी।

गाडी संख्या 04741, बीकानेर-ढेहर का बालाजी परीक्षा स्पेशल रेलसेवा 20.06.26 को बीकानेर से 20.30 बजे रवाना होकर अगले दिन 05.50 बजे ढेहर का बालाजी पहुॅचेगी।

इसी प्रकार गाडी संख्या 04742, ढेहर का बालाजी-बीकानेर परीक्षा स्पेशल रेलसेवा 21.06.26 को ढेहर का बालाजी से 19.00 बजे रवाना होकर अगले दिन 05.00 बजे बीकानेर पहुॅचेगी।

यह भी पढ़ें :  बीकानेर-हरिद्वार ट्रेन में बढ़ाया अतिरिक्त स्लीपर कोच, जून अंत तक मिलेगा लाभ

यह रेलसेवा मार्ग में श्रीडूंगरगढ, राजलदेसर, रतनगढ, चूरू, सादुलपुर, लोहारू, सुरजगढ, चिडावा, झुंझुनूं, नवलगढ, सीकर, पलसाना, रींगस, गोविन्दगढ मलिकपुर व चौमू सामोद स्टेशनों पर ठहराव करेगी।

Hello Rajasthan

हैल्लो राजस्थान टीम पत्रकारों का एक समूह है। जिसमें विभिन्न मुद्दों पर लिखने वाले पत्रकार काम कर रहें है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment