मौसमक्रिकेटऑपरेशन सिंदूरक्रिकेटस्पोर्ट्सबॉलीवुडजॉब - एजुकेशनबिजनेसलाइफस्टाइलदेशविदेशराशिफललाइफ - साइंसआध्यात्मिकअन्य
---Advertisement---

टैरो राशिफल 10 जुलाई 2026: मेष से मीन तक जानें किस राशि के लिए कैसा रहेगा दिन

On: July 10, 2026 10:18 AM
Follow Us:
Tarot Horoscope, Tarot Reading, Daily Tarot, Horoscope Today, Zodiac Signs, Astrology, Tarot Cards, Daily Prediction, Tarot Rashifal, July 2026
---Advertisement---

Tarot Rashifal 2026 : टैरो कार्ड्स के अनुसार आज का दिन कई राशियों के लिए नए अवसर, आत्मचिंतन और संतुलित निर्णय लेने का संदेश लेकर आया है। कुछ राशि वालों को कार्यक्षेत्र में सफलता मिलेगी, जबकि कुछ को क्रोध, लेन-देन और अनावश्यक विवादों से बचने की सलाह दी गई है। आइए जानते हैं सभी 12 राशियों का टैरो राशिफल।

मेष टैरो राशिफल
टैरो कार्ड्स की गणना बता रही है कि मेष राशि के जातकों के लिए आज घर परिवार में हर्षोल्लास का वातावरण देखने को मिलेगा। हालांकि, आपको कोशिश करनी है कि आप अपनी रोजमर्रा की जिंदगी को अधिक रोचक बनाएं। समाज में आपका मान सम्मान बढ़ेगा।

वृषभ टैरो राशिफल
टैरो कार्ड्स की गणना बता रही है कि वृषभ राशि के लोगों को आज क्रोध और जलन पर काबू रखने की जरूरत है। साथ ही कोई भी काम जल्दबाजी में न करें। आपको नुकसान हो सकता है। साथ ही आपकी संतान के लिए भी हितकारी नहीं है।

यह भी पढ़ें :  राशिफल 26 जून 2026: मेष से मीन तक जानें आज कैसा रहेगा आपका दिन

मिथुन टैरो राशिफल
टैरो कार्ड्स की गणना बता रही है कि मिथुन राशि के जातक कोई भी ऐसा कार्य न करें जो आपको बोझ मालूम पड़े, अनावश्यक विवाद हो सकता है। आप अपने किसी नजदीकी सहयोगी के कारण परेशानी में पड़ सकते है, ध्यान रखें।

कर्क टैरो राशिफल
टैरो कार्ड्स बता रहे हैं कि कर्क राशि के लोगों को आज कुछ यात्राएं करनी पड़ सकती हैं। जिसकी वजह से आपको स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है। इस राशि के कुछ लोग आज अपने समय किसी धार्मिक स्थल या अपने घर के पास किसी धार्मिक चर्चा में व्यतीत करेंगे।

सिंह टैरो राशिफल
टैरो कार्ड्स की गणना बता रही है कि सिंह राशि के लोगों को आप-अपने परिचितों के साथ लेन-देन में सावधानी बरतें अन्यथा बाद में संबंधों में गिरावट आ सकती है, मकान वाहन पर खर्च के योग बन रहे है।

यह भी पढ़ें :  Horoscope Today 12 June 2026: मेष, वृष, मिथुन समेत सभी 12 राशियों का दैनिक राशिफल

कन्या टैरो
टैरो कार्ड्स की गणना बता रही है कि कन्या राशि के लोगों को नौकरी व्यवसाय में लेनदेन पर अतिरिक्त सतर्कता बरतनी होगी। कार्य स्थल में साथियों के सहयोग से बिगड़े काम बनेंगे।

तुला टैरो राशिफल
टैरो कार्ड्स की गणना बता रही है कि तुला राशि के लोगों को शिक्षा प्रतियोगिता और संतान की ओर से संतोषजनक परिणाम प्राप्त हो सकेंगे। परिवार में किसी के प्रति अकारण क्रोध आ सकता है।

वृश्चिक टैरो राशिफल
टैरो कार्ड्स की गणना के अनुसार, वृश्चिक राशि के लोगों को दैनिक मामलों में बेवजह की बहस सहयोगियों के साथ विवाद और झगड़े को जन्म दे सकती है। ध्यान रखें की आप आज नई चीजें सीखने की कोशिश करें। नई चीजें सीखते रहें तो आप समय के साथ आगे बढ़ेंगे।

धनु टैरो राशिफल
टैरो कार्ड्स की गणना बता रही है कि धनु राशि के लोग आज महत्वाकांक्षा या काम पर दिशा की कमी महसूस होगी। आपको आज खुद पर अधिक ध्यान केंद्रित करने की जरूरत है। अपने व्यसनों पर नियंत्रण रखना होगा।

यह भी पढ़ें :  टैरो राशिफल 18 जून 2026: जाने मेष को धन लाभ, तुला को सफलता और वृश्चिक को मिलेगा भाग्य का साथ

मकर टैरो राशिफल
टैरो कार्ड्स की गणना बता रही है कि मकर राशि के जातकों का कई समस्याओं या मतभेदों से आमना-सामना करना पड़ सकता है। जिसके कारण आप थोड़ा असहज महसूस करेंगे। अनावश्यक वाद विवाद से बचें।

कुंभ टैरो राशिफल
टैरो कार्ड्स की गणना बता रही है कि कुंभ राशि के लोग एक व्यस्त और खुशहाल दिन रहने वाला है। नए अवसर आपके सामने आएंगे की गई यात्रा वांछित परिणाम लाएगी। आकस्मिक लाभ के अवसर मिल सकते हैं।

मीन टैरो राशिफल
टैरो कार्ड्स की गणना बता रही है कि मीन राशि के जातकों को आज किसी विशेष कार्य की चिंता रह सकती है। व्यर्थ की प्रतिस्पर्धा न करें। अजनबियों से सावधान रहें। व्यापार में नुकसान हो सकता है।

नीतिका शर्मा

नीतिका शर्मा एक अनुभवी ज्योतिषाचार्य, टैरो कार्ड रीडर और वास्तु विशेषज्ञ हैं। एमएससी (कंप्यूटर साइंस) और ज्योतिष प्रवीण–ज्योतिष विशारद की शिक्षा प्राप्त नीतिका पिछले 10 वर्षों से ज्योतिष के माध्यम से लोगों का मार्गदर्शन कर रही हैं। उनकी भविष्यवाणियाँ कई बार सत्य सिद्ध हुई हैं और उनके लेख नियमित रूप से विभिन्न समाचार पत्रों व टीवी चैनलों में प्रकाशित होते हैं। वे ज्योतिष को सरल, सटीक और व्यावहारिक बनाकर आम लोगों के जीवन को बेहतर बनाने हेतु निरंतर कार्यरत हैं।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment