मौसमक्रिकेटऑपरेशन सिंदूरक्रिकेटस्पोर्ट्सबॉलीवुडजॉब - एजुकेशनबिजनेसलाइफस्टाइलदेशविदेशराशिफललाइफ - साइंसआध्यात्मिकअन्य
---Advertisement---

बीकानेर मंडल के चूरू-मोलिसर ट्रेक का स्पीड ट्रायल सफल,90 किमी प्रतिघंटा की स्पीड से दौड़ेगी ट्रेन

On: May 28, 2025 11:29 AM
Follow Us:
Churu Molisar track Speed trial , Bikaner division, Churu Molisar track, Indian Railway, Railway News,
---Advertisement---

बीकानेर। बीकानेर रेल मंडल के चूरू-मोलिसर रेलखंड पर अब 90 किलोमीटर प्रतिघंटा की स्पीड से ट्रेने दौड़ेंगी। इसका बुधवार को मुख्य रेल संरक्षा आयुक्त के द्वारा स्पीड ट्रायल किया गया।

परीक्षण के दौरान लगभग 27 किलोमीटर लंबे इस खंड पर ई श्री निवास मोलिसर से चूरू तक स्वचालित ट्रॉली से पहुंचे एवं चूरू से मोलिसर तक स्पीड ट्रायल सीसीआरएस स्पेशल से 120 किमी की स्पीड से सफल ट्रायल किया। ट्रायल सफल रहने के उपरान्त CRS ई श्री निवास ने 90 किलोमीटर प्रतिघंटा की गति से ट्रेन चलाने की अनुमति प्रदान की।

वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक ने बताया कि निरीक्षण के दौरान सीसीआरएस ई श्री निवास ने सुरक्षा मानकों, तकनीकी पहलुओं तथा ट्रैक की गुणवत्ता का बारीकी से अवलोकन किया।

यह भी पढ़ें :  बीकानेर: ‘12 साल विश्वास के, विकास के, जनकल्याण के’ प्रदर्शनी में उमड़ी भीड़, लोगों ने देखीं उपलब्धियां

पूर्व में रतनगढ़ से मोलिसर तक डबल लाइन थी एवं मोलिसर से चूरू तक सिंगल लाइन थी, अब मोलिसर से चूरू तक डबल लाइन पर गाड़ी चलाने की अनुमति मिलने से रेलवे कम समय में अधिक गाड़ियां चला सकेगा एवं अधिक माल का परिवहन कर सकेगा जिससे रेलवे की आय में वृद्धि होगी।

उक्त स्पीड ट्रायल दोहरीकरण परियोजना की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है और इससे इस मार्ग पर ट्रेनों की गति, संख्या तथा संचालन क्षमता में वृद्धि होगी। आने वाले समय में यात्रियों को तेज और सुरक्षित यात्रा सुविधा प्राप्त होगी।

इस सफल स्पीड ट्रायल के दौरान बीकानेर मंडल रेल प्रबंधक डॉ.आशीष कुमार,वरिष्ठ मंडल संरक्षा अधिकारी रण सिंह गोदारा,वरिष्ठ मंडल परिचालन प्रबंधक जयप्रकाश,सीनियर डीएसटीई ललित कुमार,वरिष्ठ मंडल इंजीनियर (समन्वयक) अमित जैन, वरिष्ठ मंडल इंजीनियर(दक्षिण) अमन अग्रवाल, सीनियर डीईई टीआरडी जितेंद्र कटारिया, वरिष्ठ मंडल विद्युत इंजीनियर (सामान्य) आदित्य लेघा, डिप्टी चीफ इंजीनियर विजय सिंह,चीफ इंजीनियर कंस्ट्रक्शन एस एल मीना, मूवमेंट इंस्पेक्टर महेंद्र सिंह,धीरज थानवी सहित रेलवे के अनेक अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।

यह भी पढ़ें :  बीकानेर के 50 होनहार छात्रों के लिए बड़ी सौगात, सुपर-50 योजना में हर विद्यार्थी पर ₹3 लाख खर्च होंगे

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now