मौसमक्रिकेटऑपरेशन सिंदूरक्रिकेटस्पोर्ट्सबॉलीवुडजॉब - एजुकेशनबिजनेसलाइफस्टाइलदेशविदेशराशिफललाइफ - साइंसआध्यात्मिकअन्य
---Advertisement---

बीकानेर : डांडिया में भक्ति गीतों की धुन पर महिलाओं ने किया डांस

On: October 10, 2021 11:18 PM
Follow Us:
dandia , Bikaner, Surya Garden, Navratra , Garba, 
---Advertisement---

बीकानेर। नवरात्र (Navratri) के अवसर पर म्यूजिकल एण्ड पार्टी द्वारा परंपरा के अनुसार सूर्या गार्डन (Surya Garden) में रविवार को डांडिया नृत्य (Dandia) का आयोजन किया।

इस दौरान देवी मां को प्रसन्न करने के लिए भक्ति गीतों की धुन पर महिलाओं ने डांडिया नृत्य की सुंदर प्रस्तुति की।

dandia , Bikaner, Surya Garden, Navratra , Garba, 
dance on dandia in Bikaner

कार्यक्रम की मुख्य अतिथि सुनीता गौड़ ने कहा कि नवरात्र के नौ दिन में मां को प्रसन्न करने के उपायों में से नृत्य भी एक माध्यम है। शास्त्रों में नृत्य को साधना का मार्ग बताया गया है। गरबा नृत्य के माध्यम से मां दुर्गा को प्रसन्न करने के लिए देश भर में इसका आयोजन किया जाता है।

यह भी पढ़ें :  सीमांत क्षेत्रों को रेल नेटवर्क से जोड़ने की योजना पर रेल मंत्रालय तेजी से कर रहा काम : अश्विनी वैष्णव, रेल मंत्री

उन्होंने कहा कि जब देश भर में मां को प्रसन्न करने के लिए डांडिया रास का आयोजन होता है तो फिर हमारी महिलाएं व सखियां इससे क्यों पीछे रहें।
इस मौके पर माँ दुर्गा (Maa Durga) के भजनों एवं गीतों पर डांडिया खेल (Dandia) कर माँ दुर्गा की प्राथना की गई।

dandia , Bikaner, Surya Garden, Navratra , Garba, 
dance on dandia in Bikaner

Dandia : कलाकारों ने किया गरबा नृत्य 

गीत-संगीत का आयोजन किया गया जिसमें वाइब्रेशन डांस एकेडमी के निदेशक सुरेंद्र के निर्देशन में कलाकारों ने गरबा नृत्य किया। विभिन्न कलाकारों ने गीतों के द्वारा अपनी प्रस्तुति दी। डांडिया महोत्सव में सभी महिलाओं ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लेकर कार्यक्रम को आनंदमय बना दिया।

यह भी पढ़ें :  बीकानेर में रेड बुल के 608 कैन सीज, जांच के लिए भेजे नमूने

संस्थान के संस्थापक संध्या द्विवेदी के मार्गदर्शन में सहयोगी दीप्ति भटनागर, नीलम सक्सेना ,रेणु वर्मा, ज्योति गौड़, नेहा जी की भागीदारी रही।

संस्थान के उपाध्यक्ष सांवरिया और सचिव राजेंद्र घारू भी आयोजन में उपस्थित रहे।

संध्या द्विवेदी ने बताया कि डांगिया में प्रथम, द्वितीय व तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले जोड़े को पुरस्कार (Prize) दिया जायेगा।

कार्यक्रम का संचालन नीलम सक्सेना ने किया।

 

More News : dandia , Bikaner, Surya Garden, Navratri, Navratra , Garba,

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now