Entertainment News : हरियाणवी डासंर (Haryanvi Dancer) सपना चौधरी (Sapna Choudhary) के जलवे तो हमेशा ही तहलका मचाते है, अब एक बार फिर हरियाणवी गाने बटेऊ कंजूस (BATEU KANJOOS) ने ऐसा ही कर दिखाया है।
हरियाणवी डासंर Sapna Choudhary के गाने “बटेऊ कंजूस ” ने मचाया तहलका
इस गाने को अब तक 10 लाख से अधिक व्यूज मिल चुके है। जबकि इस पर सपना के चाहने वाले भी कई तरह के कमेंट कर अपना प्यार दर्शा रहे है।
सपना चौधरी (Sapna)के इस नए गाने में वह नशेड़ी पति से तंग आकर अपनी शादी का दुखड़ा बता रही है और साथ में अपने कजूंस पति का भी जिक्र कर रही है। जी हां यंहा पर हम सपना चौधरी के पति वीर शाहू की नही बल्कि बात कर रहें है उनके नए एलबम हरियाणवी गाने बटेऊ कंजूस (BATEU KANJOOS ) की।
इसमें सपना ने नए जोश में अपनी मनमोहक अदाओं से फैंस को एक बार फिर रोंमांचित कर दिया है। ये 23 फरवरी 2021 को रिलीज हुआ और अभी यू-टयूब पर धूम मचा रहा है। इसमें हरियाणवी सिंगर सुरेंद्र रोमियो भी उनके साथ नजर आ रहे है।
फैंस गुंडी में भी मचेगा तहलका
हरियाणवी क्वीन सपना चौधरी का सॉन्ग गुंडी भी जल्द आने वाला है। इसमें भी वे तहलका मचाने वाली है। इस गाने में वो भी हाथ में बंदूक लिए हुए जिसका मोशन टीजर और पोस्टर सपना पहले ही अपने इंस्टाग्राम पर शेयर कर चुकी हैं।
हालांकि उन्होंने इसकी रिलीज डेट अब तक रिवील नहीं की है। इसके साथ ही महिला दिवस के ठीक पहले 7 मार्च से छोटे पर्दे पर भी वापसी कर रही हैं।
अब देखना ये है कि सपना चौधरी (Sapna Choudhary) यंहा से दर्शकों का कितना प्यार बटोर पाएंगे। इतना तो तय है कि हरियाणवी डांसर अब फिर से तहलका मचाने को तैयार है।
More News : Chatak Matak , Chatak Matak song, Chatak Matak video, Sapna Chaudhary Song Chatak Matak,














